Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोचांग गैंगरेप केस में सभी 6 आरोपियों को उम्रकैद
    Breaking News Headlines अपराध झारखंड

    कोचांग गैंगरेप केस में सभी 6 आरोपियों को उम्रकैद

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 18, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    खूंटी के कोचांग गैंगरेप केस में फादर अल्फोंसो समेत 6 आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनायी गयी है. खूंटी जिला अदालत ने शुक्रवार को सभी आरोपियों जुनास मुंडा, बाजी समद उर्फ टकला, अयूब सांडी पूर्ति, जॉन जुनास तिड़ू, बलराम समद और फादर अल्फोंसो आइंद को सजा सुनायी. इससे पहले, मंगलवार (14 मई, 2019) को इनके खिलाफ अंतिम सुनवाई हुई थी, जिसमें अदालत ने इन्हें दोषी करार दिया था. कोर्ट ने सजा के एलान के लिए शुक्रवार की तिथि तय की थी.
    जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम राजेश कुमार की कोर्ट ने दोनों पक्षों के वकीलों की दलीलें सुनने के बाद फादर अल्फोंसो आइंद समेत सभी छह आरोपियों को दोषी पाया था. आरोपियों के वकील ने अपने मुवक्किल को न्यूनतम सजा देने की अपील कोर्ट से की थी.कोर्ट ने फादर अल्फांसो आइंद को षड्यंत्र रचने का दोषी पाया, तो पत्थलगड़ी के नेता जॉन जुनास तिड़ू और बलराम समद को उत्प्रेरक माना. जुनास मुंडा, बाजी समद और अयूब सांडी पूर्ति को अपहरण और गैंगरेप का दोषी करार दिया गया.ज्ञात हो कि 19 जून, 2018 को खूंटी जिला के कोचांग में नुक्कड़ नाटक करने गयी एक एनजीओ की पांच युवतियों का अपहरण कर उनसे सामूहिक दुष्कर्म किया गया था. महिलाओं के साथ गये एक व्यक्ति के साथ भी अमानवीय व्यवहार हुआ था.गैंगरेप की घटना में आठ लोग शामिल थे, जिसमें से एक नोवेल सांडी पूर्ति अभी भी फरार है़. वह नक्सली संगठन पीएलएफआइ का सदस्य है. एक आरोपी, जिसका नाम आशीष लोंगा है, नाबालिग है. उसे जुबेनाइल जस्टिस बोर्ड को सौंप दिया गया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleइरोम शर्मिला ‘मणिपुर की आयरन लेडी’
    Next Article पंजाब में कांग्रेस हारी तो मुख्यमंत्री पद से दे दूंगा इस्तीफा: कैप्टन अमरिंदर सिंह

    Related Posts

    सांसद विद्युत वरण महतो ने हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की खदानों को पूर्ण क्षमता से चलाने की मांग की

    August 7, 2026

    झारखंड: भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

    August 7, 2026

    फाइब की प्रबंधित परिसंपत्तियां 63.31 प्रतिशत बढ़कर 8,603 करोड़ रुपये पर पहुंचीं

    August 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सांसद विद्युत वरण महतो ने हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की खदानों को पूर्ण क्षमता से चलाने की मांग की

    झारखंड: भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

    फाइब की प्रबंधित परिसंपत्तियां 63.31 प्रतिशत बढ़कर 8,603 करोड़ रुपये पर पहुंचीं

    गौतमबुद्ध नगर में 24 घंटे में साइबर ठगी के 30 मामले दर्ज, लोगों से दो करोड़ रुपये से अधिक की ठगी

    विश्व कप में 28 साल बाद कोई भारतीय अंपायर नहीं, दिग्गजों ने कहा सुधार की जरूरत

    पर्सनैलिटी राइट्स मामले में तब्बू को बड़ी राहत, दिल्ली हाईकोर्ट ने अपमानजनक और अश्लील कंटेंट हटाने का दिया आदेश

    Gen-Z प्रोटेस्ट पर मोहन भागवत का बड़ा बयान, कहा- उनकी शिकायत जायज, शिक्षा व्यवस्था में सुधार की जरूरत

    राज्यसभा में नीरज डांगी को बड़ी जिम्मेदारी, राजस्थान कांग्रेस की राजनीति में बढ़ा कद संगठन में बदले समीकरण

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा स्पष्टीकरण अदालतों की रिपोर्टिंग पर रोक नहीं, सुनवाई के ऑडियो वीडियो क्लिप के प्रसारण पर प्रतिबंध

    दूसरी शादी के मामले में उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, समन जारी करने से पहले सप्तपदी के सबूत जरूरी नहीं

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.