Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कर्नाटक में किसी भी दिन टूट सकता है कांग्रेस गठबंधन, कुमारस्वामी ने बयां किया दर्द
    Breaking News राष्ट्रीय

    कर्नाटक में किसी भी दिन टूट सकता है कांग्रेस गठबंधन, कुमारस्वामी ने बयां किया दर्द

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 20, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कर्नाटक की कुमारस्वामी सरकार दबाव में है. जेडीएस-कांग्रेस गठबंधन सरकार की मुश्किलों पर मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने खुलकर बयान दिया. कुमारस्वामी ने कहा कि इस सरकार को सही तरह से चलाने के लिए वे हर दिन जिस दर्द से गुजरते हैं, उसे बयां नहीं कर सकते. कुमारस्वामी ने मंगलवार को कहा- मैं आपकी उम्मीदों को पूरा करने का वादा करता हूं. मैं अपने दर्द को बयां नहीं कर सकता. मैं इसे आपके साथ साझा करना चाहता था, लेकिन नहीं कर सकता. मैं राज्य के लोगों का दर्द कम करना चाहता हूं.मेरे ऊपर सही तरह से सरकार को चलाने की जिम्मेदारी है. कुमारस्वामी ने भाजपा पर आरोप लगाया- मेरे एक विधायक को 10 करोड़ रुपए देने की पेशकश की गई है. यह बात उसने मुझे फोन पर बताई. उसे जेडीएस छोड़ भाजपा में शामिल होने के लिए कहा गया. भाजपा नेता लगातार यह कोशिशें कर रहे हैं, लेकिन भगवान की कृपा और आपके आशीर्वाद से सरकार अगले 4 साल तक सुरक्षित है. कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने कहा कि कर्नाटक सरकार को कोई खतरा नहीं है. गठबंधन सरकार पूरी तरह सुरक्षित है. कोई परेशानी नहीं है. भाजपा बहुत प्रयास कर रही है, लेकिन वह सफल नहीं हो पाएगी.रोशन बेग ने कहा- मुझे सच बोलने की सजा मिली कांग्रेस से निष्कासित किए गए विधायक रोशन बेग ने बुधवार को कहा कि मुझे सच बोलने की सजा मिली. मैं पार्टी का अनुशासित सिपाही था. राज्य की लीडरशिप पर सवाल उठाकर मैंने केवल कार्यकर्ताओं की बात सामने रखी थी. मैं राहुल गांधी की कांग्रेस में शामिल हूं. सिद्धारमैया की कांग्रेस में नहीं. आपको बता दें कि कर्नाटक में कुल 224 विधानसभा के सीट हैं जिसमें भाजपा ने 104 पर जीत हासिल की है. कांग्रेस ने 80 और जेडी(एस) ने 37 सीटें जीती है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचमकी बुखार: 16 और बच्चों की मौत, दिल्ली से विशेषज्ञों की पांच टीमें आयेंगी
    Next Article सर्वदलीय बैठक:’एक राष्ट्र एक चुनाव’ पर बनेगी समिति, तय सीमा में देगी अपनी रिपोर्ट

    Related Posts

    NEET परीक्षा पर JMM ने….शिक्षा मंत्रालय पर धिक्कार ….., वायु सेना का धन्यवा

    June 22, 2026

    रामगढ़ सीबीआई की टीम ने घूस लेते सीसीएल कर्मी को रंगे हाथ दबोच..

    June 22, 2026

    लोयाबाद हिंसा मामले में कार्रवाई के विरोध में आजसू का आक्रोश मार्च, सुदेश महतो समेत हजारों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे

    June 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    NEET परीक्षा पर JMM ने….शिक्षा मंत्रालय पर धिक्कार ….., वायु सेना का धन्यवा

    रामगढ़ सीबीआई की टीम ने घूस लेते सीसीएल कर्मी को रंगे हाथ दबोच..

    लोयाबाद हिंसा मामले में कार्रवाई के विरोध में आजसू का आक्रोश मार्च, सुदेश महतो समेत हजारों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे

    बागशीसा का हेमंत गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    टेम्पो चालक से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चाकू व लूट का सामान बरामद

    नागाडीह मैदान में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, लोडेड पिस्टल और कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

    मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने बैंक के चौकीदार पर किया हमला, दोनों घायल

    जमशेदपुर में 23 जून को ओलंपिक दिवस पर खिलाड़ियों का सम्मान समारोह

    लोहरदगा- लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अंतिम संस्कार को ले दो गांवों के ग्रामीणों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया।

    झारखंड में वज्रपात का कहर: खूंटी में क्रिकेट खेल रहे युवक की मौत, 11 झुलसे; कई जिलों में छह लोगों की गई जान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.