Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सर्वदलीय बैठक:’एक राष्ट्र एक चुनाव’ पर बनेगी समिति, तय सीमा में देगी अपनी रिपोर्ट
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    सर्वदलीय बैठक:’एक राष्ट्र एक चुनाव’ पर बनेगी समिति, तय सीमा में देगी अपनी रिपोर्ट

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 20, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ के मुद्दे पर विचार करने लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक समिति गठित करेंगे जो निश्चित समय-सीमा में अपनी रिपोर्ट देगी. सर्वदलीय बैठक के बाद सिंह ने संवाददाताओें से कहा कि प्रधानमंत्री ने बैठक में कहा कि ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ के मुद्दे पर एक समिति गठित की जाएगी. उन्होंने कहा कि यह समिति निश्चित समय-सीमा में अपनी रिपोर्ट देगी.

    उल्लेखनीय है कि मोदी ने लोकसभा और सभी विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराने तथा महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के आयोजन सहित अन्य मुद्दों पर सर्वदलीय बैठक बुलायी थी.

    नवीन पटनायक ने समर्थन किया

    बीजू जनता दल के मुखिया और ओडिशा के मुख्यमंत्री के नवीन पटनायक ने बुधवार को कहा कि वह देश में लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव एकसाथ कराए जाने का समर्थन करते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर विषय पर बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में शामिल होने के बाद पटनायक ने कहा कि उनकी पार्टी इस विचार का समर्थन करती है. मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने संविधान की प्रस्तावना में ‘शांति एवं ‘अहिंसा’ शब्द जोड़ने का सुझाव दिया है.

    सर्वदलीय बैठक में शामिल नहीं हुई कांग्रेस

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव और कुछ अन्य मुद्दों पर बुधवार को बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में कांग्रेस शामिल नहीं हुई और उसने कहा कि अगर सरकार चुनाव सुधारों को लेकर कोई कदम उठानी चाहती है तो वह संसद में इस विषय पर चर्चा कराए.

    पार्टी सांसद गौरव गोगोई ने लोकसभा एवं राज्यों की विधानसभा के एकसाथ चुनाव कराने को लेकर भाजपा पर दोहारा मापदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए यह भी कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को बैठक में शामिल होने का निमंत्रण मिला था, लेकिन वह खेद प्रकट करते हुए इसमें शामिल नहीं हुए.

    गोगोई ने संवाददाताओं से कहा, ”हम भी चाहते हैं कि चुनाव प्रक्रिया में सुधार हो. हमने गुजरात में राज्यसभा की दो सीटों पर एकसाथ उपचुनाव कराने की मांग की है. हमने कहा है कि मत पत्र से चुनाव कराए जाएं. हमने यह मुद्दा उठाया है कि इस चुनाव में बेतहाशा पैसे खर्च किए गए. दिक्कत है कि प्रधानमंत्री विपक्ष की बातों को नजरअंदाज करते हैं.”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकर्नाटक में किसी भी दिन टूट सकता है कांग्रेस गठबंधन, कुमारस्वामी ने बयां किया दर्द
    Next Article जिला मुख्य सड़क पर स्थित दुर्घटनायुक्त पेड़ों को किया गया चिन्हित 

    Related Posts

    कर चोरी का काला कारोबार: सरकारी खजाने पर डाका, जनता की सेहत से खिलवाड़

    October 10, 2026

    हिमालय की प्रदूषण-मुक्ति भी हो पहाड़ी तीर्थयात्रा का उद्देश्य

    October 10, 2026

    संकल्प का शोर, सवालों की गूंज

    October 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    Increíble técnica y Rabona para dominar el fútbol moderno fácilmente

    RojaBet: revisión completa (bonos, juegos y pagos)

    कर चोरी का काला कारोबार: सरकारी खजाने पर डाका, जनता की सेहत से खिलवाड़

    धान सस्ता, चावल महंगा: किसान परेशान, मिल मालिकों पर मनमानी का आरोप

    जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में पहली बार इंटर कॉलेज टूर्नामेंट, 10-11 अक्टूबर को मुकाबले

    गोलमुरी में 36 लाख की विकास योजनाओं का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया उद्घाटन

    Reseña de Novibet: bonos, juegos y pagos en 2026

    Spinsbara Bonusmechanik Und Promotions – Spielerfokus

    हिमालय की प्रदूषण-मुक्ति भी हो पहाड़ी तीर्थयात्रा का उद्देश्य

    संकल्प का शोर, सवालों की गूंज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.