Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ओडिशा को 1 हजार करोड़ का राहत पैकेज, पीएम मोदी बोले- तालमेल रहा बहुत अच्छा
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    ओडिशा को 1 हजार करोड़ का राहत पैकेज, पीएम मोदी बोले- तालमेल रहा बहुत अच्छा

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 6, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भुवनेश्वर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा में चक्रवात फेनी के कारण हुई क्षति का आकलन करने के लिए सोमवार को हवाई सर्वेक्षण किया. पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार ने पहले ही 381 करोड़ रुपये का राहत पैकेज देने का ऐलान किया था. अब और एक हजार करोड़ रुपये दिए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य के बीच तालमेल काफी अच्छा रहा. मैंने भी अपनी नजर बनाए रखी थी. ओडिशा के राज्यपाल गणेशी लाल और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने यहां बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर मोदी की अगवानी की. पीएम मोदी यहां पहुंचने के बाद चक्रवात से सर्वाधिक प्रभावित पुरी जिले और अन्य प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने के लिए सीधे अपने हेलीकॉप्टर में गए. ओडिशा के तट पर पिछले शुक्रवार पहुंचे चक्रवात फेनी के कारण कम से कम 34 लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों लोग जल संकट एवं बिजली संकट से जूझ रहे हैं.इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ट्वीट किया था, ‘कल सुबह ओडिशा जाऊंगा, जहां मैं चक्रवात फेनी के कारण पैदा हुई स्थिति की समीक्षा करूंगा और शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक करूंगा. केंद्र जारी राहत एवं बचाव कार्यों में हर संभव सहायता मुहैया कराने को लेकर प्रतिबद्ध है.प्रधानमंत्री को दिन में पश्चिम बंगाल और झारखंड में तीन रैलियों को संबोधित करना है. प्रधानमंत्री ने शनिवार को मुख्यमंत्री से फोन पर भी बात करके फोनी के बाद की स्थिति पर चर्चा की थी और केंद्र से लगातार समर्थन का भरोसा दिलाया था. एक अधिकारी ने बताया कि हवाई सर्वेक्षण से लौटने के बाद प्रधानमंत्री राज्य में राहत और पुनरुद्धार कार्यों की समीक्षा करेंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजब से केंद्र में मोदी जी की सरकार आयी है, देश की सुरक्षा और सम्मान बढ़ा है. : नीतीश
    Next Article घाघीडीह सेंट्रल जेल में हेते गिरोह का गुड्डू गोस्वामी पर हमला

    Related Posts

    छात्रों को चाहिए भरोसा, नहीं भाषण: शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    May 30, 2026

    यूसीआईएल की रोटेशन नीति पर उठे सवाल, संवेदनशील पदों पर वर्षों से जमे अधिकारियों को लेकर चर्चा तेज

    May 30, 2026

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात

    May 30, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    नारी –एक अनुपम शक्ति

    खुशियां अधूरी: सब कुछ होकर भी क्यों खाली हाथ?

    हिंदी पत्रकारिता: चुनौतियों का यथार्थ और आँकड़ों का संग्राम

    छात्रों को चाहिए भरोसा, नहीं भाषण: शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    यूसीआईएल की रोटेशन नीति पर उठे सवाल, संवेदनशील पदों पर वर्षों से जमे अधिकारियों को लेकर चर्चा तेज

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात

    जुगसलाई अग्निकांड ने खोली प्रशासनिक लापरवाही की पोल

    धर्मांतरण के खिलाफ फिर मुखर हुए चंपाई सोरेन, उठाई संवैधानिक बदलाव की मांग

    मुख्यमंत्री से मिलीं विधायक सविता महतो, चार पुलों के निर्माण की उठाई मांग

    पूर्व एसडीओ विकास राय को भावभीनी विदाई, नए एसडीओ नितिन शिवम गुप्ता ने उज्वल भविष्य की कामना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.