Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एनडीए व विपक्ष की बैठक आज, एग्जिट पोल के बाद दिल्ली से कोलकाता तक हलचल
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    एनडीए व विपक्ष की बैठक आज, एग्जिट पोल के बाद दिल्ली से कोलकाता तक हलचल

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 21, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नयी दिल्ली: एग्जिट पोल के दावे के बाद राजनीतिक हलचल तेज हाे गयी है. एनडीए जहां नरेंद्र मोदी सरकार की वापसी के अनुमान से गदगद है, तो यूपीए 23 मई तक इंतजार के मूड में है. सोमवार को एनडीए व यूपीए दोनों ही खेमों में भेंट-मुलाकात का दौर जारी रहा. इसी कड़ी में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को एनडीए के घटक दलों की बैठक बुलायी है, जिसमें ताजा हालात पर चर्चा होगी. इस बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा बिहार के सीएम नीतीश कुमार समेत एनडीए के तमाम बड़े नेताओं के मौजूद रहने की संभावना है.दूसरी तरफ कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के नेता भी मंगलवार को दिल्ली में मिलेंगे और भावी रणनीति पर चर्चा करेंगे. इसी कड़ी में सोमवार की शाम आंध्र प्रदेश के सीएम एन चंद्रबाबू नायडू ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी से कोलकाता में भेंट की. त्रिशंकु परिणाम की स्थिति में दोनों ने केंद्र में गैर एनडीए सरकार की संभावनाओं पर चर्चा की. 45 मिनट तक की बातचीत में कांग्रेस के समर्थन से विपक्षी दलों की संभावना पर गुफ्तगू की. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी बनर्जी से फोन पर बात की. 21 विपक्षी दलों के नेता वीवीपीएटी के मुद्दों पर मंगलवार को चुनाव आयोग से भी मिलेंगे.इससे पहले लखनऊ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बसपा प्रमुख मायावती से मुलाकात की. मतगणना से पहले दोनों नेताओं की मुलाकात कुछ नया संकेत दे रही है. यूपी में दोनों दलों ने एक साथ चुनाव लड़ा था. कुछ सर्वे सपा-बसपा गठजोड़ को भाजपा की बराबरी या एक-दो सीटें ज्यादा मिलने का दावा कर रहे हैं. इधर, कर्नाटक के सीएम एचडी कुमारस्वामी ने दावा किया कि सभी सर्वे गलत तरीके से तैयार किये गये हैं.भाजपा का दावा अल्पमत में कमलनाथ सरकार- मध्यप्रदेश भाजपा ने दावा किया कि सीएम कमलनाथ के नेतृत्व वाली सरकार को पूर्ण बहुमत नहीं है. ऐसे में सरकार को विधानसभा में अपना बहुमत साबित करना चाहिए. एग्जिट पोल में केंद्र में भाजपा सरकार की वापसी पर प्रतिक्रिया देते हुए विस में नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने कहा कि वह विस का विशेष सत्र शीघ्र बुलाने के लिए राज्यपाल को पत्र लिख रहे हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभूतपूर्व सैनिक सत्येंद्र सिंह से त्रस्त डॉक्टर एवं कर्मचारियों ने उपायुक्त अमित कुमार से मिलने का किया फैसला
    Next Article Zomato की धमाकेदार ऑफर, अगले प्रधानमंत्री का नाम बताएं और छूट पाएं

    Related Posts

    सांसद विद्युत वरण महतो ने हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की खदानों को पूर्ण क्षमता से चलाने की मांग की

    August 7, 2026

    झारखंड: भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

    August 7, 2026

    फाइब की प्रबंधित परिसंपत्तियां 63.31 प्रतिशत बढ़कर 8,603 करोड़ रुपये पर पहुंचीं

    August 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सांसद विद्युत वरण महतो ने हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की खदानों को पूर्ण क्षमता से चलाने की मांग की

    झारखंड: भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

    फाइब की प्रबंधित परिसंपत्तियां 63.31 प्रतिशत बढ़कर 8,603 करोड़ रुपये पर पहुंचीं

    गौतमबुद्ध नगर में 24 घंटे में साइबर ठगी के 30 मामले दर्ज, लोगों से दो करोड़ रुपये से अधिक की ठगी

    विश्व कप में 28 साल बाद कोई भारतीय अंपायर नहीं, दिग्गजों ने कहा सुधार की जरूरत

    पर्सनैलिटी राइट्स मामले में तब्बू को बड़ी राहत, दिल्ली हाईकोर्ट ने अपमानजनक और अश्लील कंटेंट हटाने का दिया आदेश

    Gen-Z प्रोटेस्ट पर मोहन भागवत का बड़ा बयान, कहा- उनकी शिकायत जायज, शिक्षा व्यवस्था में सुधार की जरूरत

    राज्यसभा में नीरज डांगी को बड़ी जिम्मेदारी, राजस्थान कांग्रेस की राजनीति में बढ़ा कद संगठन में बदले समीकरण

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा स्पष्टीकरण अदालतों की रिपोर्टिंग पर रोक नहीं, सुनवाई के ऑडियो वीडियो क्लिप के प्रसारण पर प्रतिबंध

    दूसरी शादी के मामले में उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, समन जारी करने से पहले सप्तपदी के सबूत जरूरी नहीं

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.