Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » इसी साल लांच होगा मानवरहित गगनयान मिशन, बजट में हुई बढ़ोतरी
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    इसी साल लांच होगा मानवरहित गगनयान मिशन, बजट में हुई बढ़ोतरी

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 2, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    केंद्र सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि महत्वाकांक्षी गगनयान अभियान का मानवरहित ट्रायल इसी साल दिसंबर में किया जाएगा। कोरोना महामारी के चलते तय टाइमलाइन से पिछडे़ इस मिशन का जिक्र वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में किया।वित्त मंत्री ने अंतरिक्ष अभियानों के लिए अंतरिक्ष विभाग पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले 4469 करोड़ रुपये ज्यादा का आवंटन कर साफ कर दिया कि यह क्षेत्र सरकार के कोर बिंदुओं में शुमार रहेगा। गगनयान अभियान का पहला मानवरहित परीक्षण साल 2020 में किया जाना था। साल 2022 में सरकार इस अभियान के जरिये किसी भारतीय को अपने दम पर अंतरिक्ष में भेजना चाहती है।इसके लिए चार भारतीय अंतरिक्ष यात्रिों का प्रशिक्षण रूस में चल रहा है। कोरोना के कारण तय समय से पिछड़ने के चलते 2022 का लक्ष्य पिछड़ता दिख रहा था। लेकिन वित्त मंत्री के इसी साल अभियान रवाना करने की घोषणा के बाद अब 2022 का लक्ष्य करीब दिखने लगा है।अंतरिक्ष विभाग को वित्त वर्ष 2021-22 के लिए कुल 13,949 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इसमें भी 8228 करोड़ रुपये पूंजीगत खर्च के मद में दिए गए हैं, जिसे नई तकनीकों को आजमाने के लिए लिहाज से बेहद अहम कहा जा सकता है।पिछले साल इस विभाग को 13479.47 करोड़ रुपये मिले थे, लेकिन बाद में कोरोना महामारी के चलते इसे संशोधित कर 9500 करोड़ रुपये कर दिया गया था। वित्त वर्ष 2019-20 में 13,017.61 करोड़ रुपये का आवंटन हुआ था।

    एनएसआईएल को भी मिले 700 करोड़ रुपये
    अंतरिक्ष बजट में अंतरिक्ष विभाग के नवगठित कामर्शियल विंग न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड (एनएसआईएल) को भी 700 करोड़ रुपये का आवंटन मिला है। वित्तमंत्री ने बजट भाषण में एनएसएआई के इसी महीने 28 फरवरी को पीएसएलवी सी-51 लांच करने की घोषणा की, जो अपने साथ ब्राजील की सैटेलाइट के साथ ही कुछ छोटी घरेलू सैटेलाइट भी लेकर जाएगा।

    4449 करोड़ रुपये ज्यादा का आवंटन हुआ अंतरिक्ष विभाग को

    वित्त वर्ष 2021-22 के लिए अंतरिक्ष विभाग को मिले है 13949 करोड़
    2020-21 के लिए दिए गए थे 13470 करोड़
    2019-20 के लिए मिले थे 13017 करोड़

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपिछले 13 वर्षों में सबसे ठंडी रही फरवरी की शुरुआत, आगामी दो-तीन दिनों में दिल्ली में बारिश की संभावना
    Next Article कोरोना की मार से आर्थिक सेहत चार साल के लिए क्वारंटीन, राजकोषीय घाटे ने बढ़ाई मुश्किलें

    Related Posts

    दवा पर भरोसा टूटा तो इलाज का आधार भी डगमगाएगा

    June 28, 2026

    पेड़ों की अंधाधुंध कटाई और गार्डवाल तोड़ने का आरोप, भाजपा ने मांगी FIR और कार्रवाई

    June 28, 2026

    रक्तदान के माध्यम से अर्पण कर रहा अतुलनीय कार्य, इनकी सेवा भावना से मैं आह्लादित हूँ : अर्जुन मुंडा

    June 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    दवा पर भरोसा टूटा तो इलाज का आधार भी डगमगाएगा

    पेड़ों की अंधाधुंध कटाई और गार्डवाल तोड़ने का आरोप, भाजपा ने मांगी FIR और कार्रवाई

    रक्तदान के माध्यम से अर्पण कर रहा अतुलनीय कार्य, इनकी सेवा भावना से मैं आह्लादित हूँ : अर्जुन मुंडा

    भाजपा पूर्वी सिंहभूम की संगठनात्मक बैठकों में बूथ सशक्तिकरण और आगामी कार्यक्रमों पर मंथन

    संयोग सेवा फाउंडेशन रक्तदान शिवर में 48 यूनिट रक्तसंग्रह

    गम्हरिया प्रखंड में 27,895 बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक

    भरत तिवारी एनकाउंटर के विरोध में गम्हरिया में आक्रोश प्रदर्शन, दोषियों को फांसी देने की मांग

    इधर सूखे की आहट और उधर राहत की हरियाली!

    करोड़ो की लागत से पोटका में बनेगा लाइन हब, पोटका से ले कर डुमरिया तक मिलेगी जीरो कट बिजली

    30 जून से घर-घर पहुंचेगी बीएलओ टीम, मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को लेकर उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.