Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पिछले 13 वर्षों में सबसे ठंडी रही फरवरी की शुरुआत, आगामी दो-तीन दिनों में दिल्ली में बारिश की संभावना
    Breaking News Headlines

    पिछले 13 वर्षों में सबसे ठंडी रही फरवरी की शुरुआत, आगामी दो-तीन दिनों में दिल्ली में बारिश की संभावना

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 2, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पूरी जनवरी रिकॉर्ड तोड़ने के बाद सर्दी ने फरवरी के पहले दिन ही पिछले 13 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। हालांकि, मौसमी परिस्थितियों में बदलाव की वजह से आगामी दिनों में दिन के तापमान में इजाफा होगा। वहीं, सुबह-शाम ठिठुरन भरा एहसास जारी रहेगा। आगामी दो-तीन दिनों के भीतर दिल्ली में बारिश की भी संभावना जताई जा रही है।स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2008 में पहली फरवरी को 4.1 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया था। इसके बाद दो फरवरी को 2.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा था। मौसम विभाग के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव के अनुसार, इस समय पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इस वजह से दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहेंगे और न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि दर्ज की जाएगी। श्रीवास्तव के अनुसार, बारिश के बाद हल्की ठंड का एहसास हो सकता है, लेकिन दिन में धूप खिलने की वजह से सर्दी से राहत मिलेगी। प्रादेशिक मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन कम 5.3 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान सामान्य से चार अधिक 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, पिछले 24 घंटो में हवा में नमी का अधिकतम स्तर 100 फीसदी व न्यूनतम 38 फीसदी रहा। इस वजह से अलसुबह दिल्ली के विभिन्न इलाकों में औसत श्रेणी का कोहरा भी दर्ज किया गया। वहीं, दिल्ली का लोधी रोड इलाका 4.6 डिग्री सेल्सियस के न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा। गौरतलब है कि इस बार सर्दी ने जनवरी ने पिछले 15 सालों का रिकॉर्ड तोड़ा था। वहीं, शीतलहर भी पिछले 13 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ चुकी है।

    मौसम के आंकड़ें
    2008-4.1
    2009-9.2
    2010-7.3
    2011-8.1
    2012-6.8
    2013-7.6
    2014-11.1
    2015-6.7
    2016-9.4
    2017-9.4
    2018-11
    2019-11
    2020-5.7
    2021-5.3

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleBudget 2021: सैन्य आधुनिकीकरण के लिए उम्मीद से कम, पर 15 साल का सबसे बड़ा आवंटन
    Next Article इसी साल लांच होगा मानवरहित गगनयान मिशन, बजट में हुई बढ़ोतरी

    Related Posts

    ट्रेन में हथियार लहराकर यात्रियों को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार

    June 28, 2026

    बैंगलुरू में आयोजित इंटक के कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह। 

    June 28, 2026

    चांडिल में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, दो युवक घायल

    June 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    ट्रेन में हथियार लहराकर यात्रियों को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार

    बैंगलुरू में आयोजित इंटक के कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह। 

    चांडिल में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, दो युवक घायल

    जमशेदपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने धूमधाम से मनाया हिन्दू साम्राज्य दिनोत्सव

    चतरा में शादी की खुशियां मातम में बदली, डीजे वाहन पलटने से एक की मौत, तीन गंभीर घायल

    दिनदहाड़े महिला से सोने की चेन झपटकर फरार बदमाश

    शराब के नशे में चाचा बना हैवान, बहू और 10 वर्षीय भतीजी की कुल्हाड़ी से हत्या

    जमशेदपुर: डबल डाउन बार के बाहर चाकूबाजी का CCTV आया सामने, पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

    चाईबासा के टेकराहातू गांव में ग्रामीणों संग नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सुनी पीएम मोदी की ‘मन की बात’

    दवा पर भरोसा टूटा तो इलाज का आधार भी डगमगाएगा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.