Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आज़ादी के बाद अगर 10 फीसदी भी कांग्रेस ने काम किया होता तो देश आज विकसित राष्ट्र होता:राजनाथ सिंह
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    आज़ादी के बाद अगर 10 फीसदी भी कांग्रेस ने काम किया होता तो देश आज विकसित राष्ट्र होता:राजनाथ सिंह

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 25, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गढ़वा में रविवार को एक रैली को संबोधित करते हुए भाजपा विरोधियों पर जोरदार हमला किया. रमना के सिलिदाग मध्य विद्यालय मैदान में भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी भानु प्रताप शाही के पक्ष में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस स्थान पर किसी सार्वजनिक सभा को मैं पहली बार संबोधित कर रहा हूं. रक्षा मंत्री ने कहा कि आप सभी से मैं भानु प्रताप के लिए वोट मांगने आया हूं, वे भाजपा के प्रत्याशी हैं. 2014 से पहले हमने बहुमत के बारे में कभी सोचा भी नहीं था, 2014 में पहली बार जनता ने संसद में पूर्ण बहुमत से बिठाया है. तब से अभी तक भाजपा के किसी भी मंत्री, नेता पर भ्रष्‍टाचार का कोई आरोप नहीं लगा. प्रधानमंत्री की प्राथमिकता आम लोगों की मूल आवश्यकताओं को पूरा करने की है जिसके तहत लोगों को बिजली, सड़क, पानी, घर और रोजगार दिया गया. केंद्र सरकार के काम की तारीफ करते हुए आगे राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारी सरकार ने लोगों को गुणवत्ता वाला पक्का मकान दिया है, 2022 तक सभी के पास अपना पक्का मकान होगा. आपने कभी सोचा नहीं होगा कि कोई सरकार घर-घर में शौचालय बनवाने का काम करेगी, लेकिन हमने किया. महिलाओं को गैस सिलिंडर और मुफ्त में चूल्हा भी देने का काम किया है. उन्होंने कहा कि देश का कोई टोला और कोई गांव नहीं बचेगा जहां पक्की सड़क नहीं होगी, 2024 तक हर घर में नल से पानी पहुंचा दिया जाएगा. अगले दस सालों में भारत देश के टॉप 3 देशों में शामिल हो जाएगा. भाजपा विरोधियों पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोगों को बरगलाने का काम करती है, कांग्रेस प्रधानमंत्री के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया है. प्रधानमंत्री कोई एक व्यक्ति नहीं, एक संस्था होता है. कांग्रेस का संस्कार क्या है आप अंदाजा लगा सकते हैं. हमने अपने घोषणापत्र के अनुरूप काम किया है, कश्मीर से 370 को हटाने का काम किया. अब हिंदुस्तान में एक निशान, एक प्रधान और एक संविधान दिया. रक्षा मंत्री ने कहा कि आज़ादी के बाद अगर 10 फीसदी भी कांग्रेस ने काम किया होता तो देश आज विकसित राष्ट्र होता. हम सरकार बनाने के लिये वोट नहीं मांगते, हम देश के लिये वोट मांगते हैं.अयोध्‍या के राम मंदिर मामले का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि राम मंदिर को लेकर लोग ताने कसते थे, अब अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनेगा. मुस्लिम भाइयों ने जिस प्रकार राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसलों का स्वागत किया है, वे बधाई के पात्र हैं. भारत को कोई भी ताकत जाति धर्म के आधार पर नहीं बांट सकता है. आपलोग भाजपा के प्रत्याशी को जिताकर हमें मज़बूत करें.झारखंड की रघुवर सरकार की तारीफ करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि पिछले पांच साल में सूबे में बहुमत की सरकार ने विकास के कई काम किये हैं, फिर एकबार बहुमत की सरकार बनाने में अपना योगदान दें. अलग राज्य के बाद पहली बार झारखंड में बहुमत की सरकार बनी है. क्षेत्र के विकास के लिये फिर एकबार रघुवर की सरकार बनाएं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेमंत सोरेन ने झारखंड के बालू तक को बेच दिया : रघुवर
    Next Article महाराष्ट्र मामला : सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई पूरी, कल सुबह 10.30 बजे आएगा फैसला

    Related Posts

    कॉलेज परिसर में करंट लगने से छात्र घायल, 5 लाख मुआवजे की मांग की

    August 8, 2026

    प्रधानाध्यापक पर छात्र का सिर फोड़ने का आरोप, तीन टांके लगने के बाद रुका खून

    August 8, 2026

    युवा शक्ति बनेगी झारखंड की ताकत, युवाओं को नेतृत्व देगा आजसू : सुदेश महतो

    August 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    कॉलेज परिसर में करंट लगने से छात्र घायल, 5 लाख मुआवजे की मांग की

    प्रधानाध्यापक पर छात्र का सिर फोड़ने का आरोप, तीन टांके लगने के बाद रुका खून

    युवा शक्ति बनेगी झारखंड की ताकत, युवाओं को नेतृत्व देगा आजसू : सुदेश महतो

    भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी पर छात्रों के समर्थन में उतरे सुदेश महतो, निष्पक्ष जांच की मांग

    निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है : हेमंत सोरेन

    शहीद निर्मल महतो की समाधि पर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बोले ‘निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है’

    प्रमोद कुमार तिवारी बने इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डेवलपमेंट फाउंडेशन के डिप्टी चेयरमैन, गुलजार सिंह को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.