Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अमित शाह के रोड शो में भिड़े TMC-BJP कार्यकर्ता, कई जगह आगजनी
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से राष्ट्रीय

    अमित शाह के रोड शो में भिड़े TMC-BJP कार्यकर्ता, कई जगह आगजनी

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 14, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष (भाजपा) अमित शाह के रोड शो के दौरान टीएमसी कार्यकर्ता और भाजपा छात्र विंग के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हो गई।
    पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में मंगलवार शाम को बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की रैली के दौरान तृणमूल कांग्रेस छात्र परिषद के सदस्यों और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच जमकर हंगामा हुआ.
    तृणमूल की छात्र शाखा के सदस्यों ने शाह को काले झंडे दिखाए और उनके वाहन पर पत्थर और डंडे फेंके.
    उन्होंने अमित शाह गो बैके के नारे भी लगाए. उसके बाद रोड शो में शामिल बीजेपी कार्यकर्ता उनसे भिड़ गए.
    कुछ देर तक दोनों तरफ से पत्थर और बोतलें फेंकी जाती रही. उत्तेजित भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा.
    इसमें कई लोग घायल हो गए. इससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया. हिंसा के दौरान वहां आग भी लगा दी गई
    अमित शाह ने बाद में पत्रकारों से कहा, “ममता बनर्जी हार के अंदेशे से आतंकित हैं. यह हमला उनकी हताशा का प्रतीक है.”
    उन्होंने कहा कि तृणमूल के गुंडों ने अचानर रैली पर हमला कर दिया. इस वजह से रोड शो पूरा नहीं हो सका और विवेकानंद की प्रतिमा पर माला भी नहीं चढ़ाई जा सकी.
    बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव राहुल सिन्हा ने आरोप लगाया, “राज्य पुलिस पहले मूकदर्शक बनी रही और उसी ने तृणमूल के छात्रों को काले झंडे दिखाने के लिए सुरक्षा घेरा तोड़ कर आगे आने की अनुमति दी थी.”
    दूसरी ओर, तृणमूल कांग्रेस ने लगाया है कि बीजेपी समर्थकों ने जान-बूझ कर हिंसा की.
    पार्टी महासचिव पार्थ चटर्जी ने कहा, “ताकत दिखाने के लिए बीजेपी के लोगों ने ही हंगामा शुरू किया. उसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा.”
    मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, ”बीजेपी ने बाहर से गुंडों को लाकर हंगामा और हिंसा कराई है. उन्होंने विद्यासागर कालेज में कथित बीजेपी समर्थकों की तोड़-फोड़ की निंदा की है.”
    मौके पर मौजूद एक बांग्ला दैनिक के वरिष्ठ पत्रकार सोमान सेन ने बताया, “कलकत्ता विश्वविद्यालय के गेट के पास तृणमूल कांग्रेस छात्र परिषद के सैकड़ों कार्यकर्ता शाह के रैली के पहुंचने से पहले ही हाथों में काले झंडे लेकर खड़े थे. पुलिस ने पहले उनको रोक दिया. लेकिन शाह के रोड शो के वहा पहुंचते ही कई चात्रों ने उको काले झंडे दिखाए और “अमित शाह गो बैक” के नारे लगाए. उसके बाद अचानक कहीं से शाह के वाहन पर पत्थर और डंडे फेंके गए. फिर पुलिस लाठीचार्ज करने लगी और वहां अफरा-तफरी मच गई.”
    वह बताते हैं कि बीजेपी के लोग भी पथराव करने लगे. गेट की ओर कई बोतलें भी फेंकी गई. उसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया और वहां भगदड़ जैसी स्थिति बन गई.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजुगसलाई: महागठबंधन ने सौंपा ज्ञापन, कहा निर्दोष को भेजा जेल
    Next Article हैडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    *एलआईसी बिल्डिंग में भड़की भीषण आग, 3 घंटे तक धधकती रही चौथी मंजिल*

    September 27, 2026

    बारीडीह में नदी के तेज बहाव में बहे दो युवक, तलाश जारी

    September 26, 2026

    राजद ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन, फूंका पुतला

    September 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    *एलआईसी बिल्डिंग में भड़की भीषण आग, 3 घंटे तक धधकती रही चौथी मंजिल*

    बारीडीह में नदी के तेज बहाव में बहे दो युवक, तलाश जारी

    राजद ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन, फूंका पुतला

    जुगसलाई में 17.274 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

    मनमोहन सिंह की जयंती पर जिला कांग्रेस ने किया श्रद्धापूर्वक स्मरण

    मैरीन ड्राइव हादसा: सार्थक, नमन और वंशिका के परिजनों से मिले सरयू राय, जताई गहरी संवेदना

    गोलमुरी में लगातार दो दिनों की आपराधिक घटनाओं से व्यापारियों में आक्रोश, सुरक्षा की मांग को लेकर बाजार बंद

    रभा कॉलेज ऑफ़ फ़ार्मेसी ने वर्ल्ड फ़ार्मासिस्ट डे जोश के साथ मनाया

    केनरा बैंक लूटकांड में पुलिस ने जारी की तीन अपराधियों की तस्वीर, प्रत्येक पर ₹2 लाख का इनाम

    सोनारी के बिंदल मॉल में 11 राउंड फायरिंग, चार घायल; CCTV से हमलावरों की पहचान का दावा, डोबो के रास्ते चांडिल भागे आरोपी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.