Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कांग्रेस अल्पसंख्यकों में डर पैदा करने की राजनीति कर रही है: गडकरी
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    कांग्रेस अल्पसंख्यकों में डर पैदा करने की राजनीति कर रही है: गडकरी

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 18, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली:  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व अध्यक्ष एवं केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को कांग्रेस पर अल्पसंख्यकों में डर पैदा करके राजनीति करने का आरोप लगाया है. गडकरी ने समाचार चैनल आजतक के एक कार्यक्रम में मंगलवार को केंद्र सरकार के कामकाज की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसी मुसलमान या अल्पसंख्यकों में डर पैदा नहीं करना चाहती है.उन्होंने कांग्रेस पर अल्पसंख्यकों में डर पैदा करने की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए सवाल किया कि विश्व में कोई भी ऐसा देश है, जो अवैध रूप से आये लोगों को नागरिकता प्रदान करता हो. शरणार्थी के सवाल पर श्री गडकरी ने कहा पड़ोसी देश में शरणार्थियों की संख्या 20 प्रतिशत से घटकर मात्र तीन प्रतिशत रह गई और चर्चा इस पर होनी चाहिए. बंगलादेश में हिंदू कहां है. बंगलादेश को भारत का मित्र देश बताते हुए पूर्व भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि वहां गरीबी के कारण लोग शरणार्थी बने हैं.देश की अर्थव्यवस्था में छाई सुस्ती का जिक्र करते हुए श्री गडकरी ने कहा कि सरकार मंदी को दूर करने के लिए तेजी से काम कर रही है और कदम उठाये जा रहे हैं जिसके अच्छे परिणाम जल्दी ही सामने आयेंगे. उन्होंने ग्रामीण कृषि अर्थव्यवस्था को रोजगार का अच्छा स्रोत बताते हुए कहा कि पांच करोड़ नौकरी का लक्ष्य इसके माध्यम से हासिल किया जा सकता है.गडकरी ने सड़क दुर्घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले पांच साल में कुछ खास काम नहीं हुआ.नया मोटर वाहन कानून बन जाने के बाद तमिलनाडु सरकार के प्रयास से सड़क दुर्घटनाओं में 29 प्रतिशत तक की कमी आई है. उन्होंने कहा सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के बारे में जागरुक करने के लिए दो हजार प्रशिक्षण केंद्र खोले जायेंगे.केंद्रीय मंत्री ने गंगा नदी को स्वच्छ बनाने के लिए जारी नमामि गंगे परियोजना का उल्लेख करते हुए कहा कि जीवनदायिनी गंगा नदी को अविरल निर्मल गंगा बनाने के जो प्रयास किए जा रहे उससे वह संतुष्ट हैं. वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को आजादी के बाद का सबसे बड़ा आर्थिक सुधार बताते हुए श्री गडकरी ने कहा कि देश को विश्व की प्रमुख आर्थिक शक्ति बनाना है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकुछ भी हो नागरिकता कानून पर नहीं झुकेगी सरकार: अमित शाह
    Next Article नागरिकता कानून: राष्ट्रपति से मिला विपक्ष, कहा- विधेयक को वापस ले सरकार

    Related Posts

    बंगाल OBC कोटा: हाईकोर्ट फैसले से सियासी घमासान

    May 21, 2026

    ठाणे: RPI नेता अशोक कांबले की हमले के बाद मौत

    May 21, 2026

    अपराधमुक्त राजनीति: विकसित भारत का आधार

    May 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बंगाल OBC कोटा: हाईकोर्ट फैसले से सियासी घमासान

    ठाणे: RPI नेता अशोक कांबले की हमले के बाद मौत

    अपराधमुक्त राजनीति: विकसित भारत का आधार

    रोम की नई धुरी: भारत, IMEC से चीन-पाक हुए बेचैन

    पटमदा सीएचसी में नि:शुल्क चर्मरोग जांच शिविर आयोजित, चार नए कुष्ठ रोगियों की पहचान

    विद्युत विभाग के शिविर में छह मामलों का हुआ समाधान

    देशव्यापी हड़ताल से दवा दुकानें बंद रहने पर मरीज रहे परेशान

    किसानों से वादाखिलाफी के विरोध में भाजपा ने प्रखंड परिसर में किया धरना प्रदर्शन

    जमशेदपुर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का खुलासा, जुगसलाई पुलिस ने सप्लाई नेटवर्क का किया पर्दाफाश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : शहर में प्रतिबंधित नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर जुगसलाई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गरीब नवाज कॉलोनी निवासी अमजद अली को गिरफ्तार किया है, जो कोडीन युक्त कफ सिरप और अन्य नशीली दवाओं की अवैध बिक्री कर रहा था। पूछताछ में पुलिस को अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि खरकई रेल ओवरब्रिज के पास एक युवक प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर जुगसलाई थाना पुलिस ने छापेमारी कर अमजद अली को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 10 बोतल कोडीन युक्त सिरप और 52 पीस कोरेक्स बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह धातकीडीह स्थित एक मेडिकल स्टोर से दवाएं खरीदकर शहर के विभिन्न इलाकों में युवाओं और नशे के आदी लोगों को बेचता था। उसने यह भी खुलासा किया कि मेडिकल स्टोर तक इन दवाओं की आपूर्ति कोलकाता से की जाती थी। मामले में पुलिस ने अमजद अली, संबंधित मेडिकल स्टोर संचालक और कोलकाता के एक अज्ञात सप्लायर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जांच में यह भी सामने आया है कि कोलकाता से नियमित रूप से प्रतिबंधित दवाओं की खेप जमशेदपुर भेजी जा रही थी। पुलिस अब पूरे नेटवर्क और उससे जुड़े लोगों की तलाश में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शहर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और पूरे गिरोह पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    जिला स्तरीय खरीफ कर्मशाला 2026 में किसानों को दी गई आधुनिक कृषि तकनीक की जानकारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.