Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कुछ भी हो नागरिकता कानून पर नहीं झुकेगी सरकार: अमित शाह
    Breaking News राजनीति राष्ट्रीय

    कुछ भी हो नागरिकता कानून पर नहीं झुकेगी सरकार: अमित शाह

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 18, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: नागरिकता कानून के खिलाफ देश भर में हो रहे हिंसक प्रदर्शन के बीच गृह मंत्री अमित शाह ने प्रदर्शनकारियों से कहा कि आपको जो राजनीतिक विरोध करना है, वो करो. भारतीय जनता पार्टी की मोदी सरकार फर्म है. ये सभी शरणार्थियों को नागरिकता मिलेगी. वो भारत के नागरिक बनेंगे और सम्मान के साथ दुनिया में रहेंगे.दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान अमित शाह ने कहा कि कुछ भी हो इस कानून को देश भर में लागू किया जाएगा. मोदी सरकार सुनिश्चित करेगी कि इन शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता हासिल हो और वे सम्मान के साथ भारतीय नागरिक बनकर जिएं. नागरिकता कानून के विरोध से इत्तेफाक नहीं रखते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार सुनिश्चित करेगी कि पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के गैर मुस्लिम शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता हासिल हो और वे देश में सम्मान के साथ जी सकें.वहीं जामिया मिलिया इस्लामिया यूनीवर्सिटी और नागरिकता संशोधन में हुई हिंसा मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी विपक्षी दलों के प्रतिनिधिमंडल के साथ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलने पहुंची. उनके साथ 12 दलों के नेता शामिल रहे. सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति को नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ ज्ञापन सौंपा. सोनिया गांधी ने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार जनता की आवाज दबा रही है. उत्तर पूर्व और असम में भारी तनाव के हालात पैदा हो गए हैं.रामगोपाल यादव ने कहा कि संसद में जो हमने चिंता जाहिर की थी वह सच साबित हुई है. उन्होंने कहा कि नागरिकता कानून बनने से देश में गंभीर हालात पैदा हुए है. राष्ट्रपति सरकार से कानून वापस लेने को कहें. टीएमसी नेता डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि इस कानून के लागू होने के बाद देश की स्थिति बेहद तनावपूर्ण रही है.इस मौके पर सोनिया गांधी के साथ आरजेडी से मनोज झा, डी राजा गुलाम नवी आजाद आदि मौजूद रहे. दूसरी तरफ गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि बाहर से आए अल्पसंख्यक शरणार्थियों को हमारी सरकार नागरिता जरूर देगी. दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान अमित शाह ने कहा कि आपको जो रानजीतिक विरोध करना है वो करो, भारतीय जनता पार्टी की मोदी सरकार अडिग है. शरणार्थियों को नागरिकता मिलेगी. वे भारत के नागरिक बनेंगे और सम्मान के साथ दुनिया में रहेंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article24 घंटे NEFT सुविधा देने वाला अकेला एप बना Paytm
    Next Article कांग्रेस अल्पसंख्यकों में डर पैदा करने की राजनीति कर रही है: गडकरी

    Related Posts

    रथयात्रा 2026: आस्था, परम्परा और विवाद का विराट उत्सव

    July 15, 2026

    लोकतांत्रिक मूल्यों का अवमूल्यन: विरोध की मर्यादा पर आनंद सिंह का विश्लेषण

    July 15, 2026

    जगन्नाथ की रथयात्रा: आस्था, परम्परा और विवाद का विराट उत्सव

    July 15, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    रथयात्रा 2026: आस्था, परम्परा और विवाद का विराट उत्सव

    लोकतांत्रिक मूल्यों का अवमूल्यन: विरोध की मर्यादा पर आनंद सिंह का विश्लेषण

    जगन्नाथ की रथयात्रा: आस्था, परम्परा और विवाद का विराट उत्सव

    लोकतंत्र में विरोध की मर्यादा: सरयू राय प्रकरण ने उठाए गंभीर सवाल

    ओशिवरा इलाके में एक हत्या: पुलिस ने एक घंटे में आरोपी को दबोचा

    बिरसानगर थाना में शांति समिति की बैठक, कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत पुलिस-जन संवाद पर जोर

    पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की जुगसलाई शाखा का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न

    जमशेदपुर पूर्वी में स्ट्रीट लाइट, सफाई और बुनियादी सुविधाओं को लेकर विधायक पूर्णिमा दास साहू ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक

    मानवाधिकार सहयोग भारत का स्थापना दिवस मनाया गया, जमशेदपुर की चप्पलबाजी घटना की निंदा

    दंगा-रोधी मॉक ड्रिल में परखी गई जमशेदपुर पुलिस की तैयारी गोलमुरी पुलिस केंद्र में भीड़ नियंत्रण व आपात स्थिति से निपटने का किया गया अभ्यास

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.