Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बांग्लादेश हिंसा पर बोले योगी : सनातन धर्म पर आने वाले संकट से एकजुट होकर लड़ने की जरूरत
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति

    बांग्लादेश हिंसा पर बोले योगी : सनातन धर्म पर आने वाले संकट से एकजुट होकर लड़ने की जरूरत

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 7, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    बांग्लादेश हिंसा पर बोले योगी : सनातन धर्म पर आने वाले संकट से एकजुट होकर लड़ने की जरूरत
    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    अयोध्या : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बांग्लादेश में जारी हिंसा पर चिंता जताते हुए बुधवार को कहा कि इस पड़ोसी मुल्क में हिंदुओं को चुन-चुनकर निशाना बनाया जा रहा है और सनातन धर्म पर आने वाले संकट के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने की जरूरत है।

    योगी ने यह भी कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण केवल मंजिल नहीं, बल्कि एक पड़ाव है और इस सिलसिले को आगे भी बनाए रखना है।

    मुख्यमंत्री ने अपने अयोध्या दौरे के दूसरे दिन श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट के प्रथम अध्यक्ष ब्रह्मलीन परमहंस रामचंद्र दास को उनकी 21वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

     

     

    उन्होंने परमहंस रामचंद्र दास की मूर्ति के अनावरण के मौके पर बांग्लादेश में हो रही हिंसा का जिक्र किया।

    योगी ने कहा, ”आज भारत के तमाम पड़ोसी देश जल रहे हैं। मंदिर तोड़े जा रहे हैं। हिंदुओं को चुन-चुनकर निशाना बनाया जा रहा है और तब भी हम इतिहास की उन परतों को ढूंढने का प्रयास नहीं कर रहे हैं कि इस तरह की दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति वहां पर क्यों पैदा हुई।”

    उन्होंने कहा, ”हम याद रखें कि जो समाज इतिहास की गलतियों से सबक नहीं सिखता है, उसके उज्जवल भविष्य पर ग्रहण लग जाता है। सनातन धर्म पर आने वाले संकट के लिए फिर से एकजुट होकर कार्य किए जाने की आवश्यकता है। इसके लिए एकजुट होकर लड़ने की आवश्यकता है।”

     

     

     

    मुख्यमंत्री ने अयोध्या में ‘500 वर्षों के इंतजार’ के बाद मंदिर निर्माण का जिक्र करते हुए कहा, ”राम मंदिर का निर्माण… यह केवल मंजिल नहीं है, यह एक पड़ाव है और इस पड़ाव को आगे भी निरंतरता देनी है, क्योंकि सनातन धर्म की मजबूती इन सब अभियानों को एक नयी गति देती है।”

    उन्होंने कहा, ”हमें जातिवाद से मुक्त, छुआछूत से मुक्त एक ऐसे समाज की स्थापना करना है, जिसके लिए प्रभु श्री राम ने अपना पूरा जीवन समर्पित किया था।”

     

     

     

    योगी ने महंत रामचंद्र दास के समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को याद किया। वह सरयू घाट/रामकथा पार्क स्थित समाधि स्थल पहुंचे और रामचंद्र दास को श्रद्धांजलि देने के लिए एकत्र हुए अन्य श्रद्धालुओं के साथ पुष्पांजलि अर्पित की।

    मुख्यमंत्री ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास महाराज से भी मुलाकात की। मणिरामदास छावनी के दौरे के दौरान उन्होंने महाराज का कुशलक्षेम पूछा और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकुमारडुंगी में हाथी का आतंक, एक दिन में चार घर तोड़े
    Next Article राष्ट्रपति मुर्मू ने फ़िज़ी के नाडी स्थित श्री शिव सुब्रमण्यम मंदिर में पूजा-अर्चना की

    Related Posts

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    July 22, 2026

    क्या फिर सक्रिय हुआ सरायकेला-खरसावां में नक्सली नेटवर्क? कुख्यात नक्सली के नाम पर रंगदारी मांगने का आरोप, व्यवसायी ने मांगी सुरक्षा

    July 22, 2026

    रामगढ़ व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, बंगला ईमेल से मचा हड़कंप

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    क्या फिर सक्रिय हुआ सरायकेला-खरसावां में नक्सली नेटवर्क? कुख्यात नक्सली के नाम पर रंगदारी मांगने का आरोप, व्यवसायी ने मांगी सुरक्षा

    रामगढ़ व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, बंगला ईमेल से मचा हड़कंप

    सरायकेला: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से चेन स्नैचिंग, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

    प्रेमी से मिलाने का झांसा देकर कोसी नदी में धक्का देने का आरोप, इंजीनियर और मजदूर ने बचाई नवविवाहिता की जान

    रथ मेला देखने जा रहे परिवार का ऑटो लॉरी से टकराया, पांच घायल, बच्चे की हालत गंभीर

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.