Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राष्ट्रपति मुर्मू ने फ़िज़ी के नाडी स्थित श्री शिव सुब्रमण्यम मंदिर में पूजा-अर्चना की
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    राष्ट्रपति मुर्मू ने फ़िज़ी के नाडी स्थित श्री शिव सुब्रमण्यम मंदिर में पूजा-अर्चना की

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 7, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    राष्ट्रपति मुर्मू ने फ़िज़ी के नाडी स्थित श्री शिव सुब्रमण्यम मंदिर में पूजा-अर्चना की

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को नाडी स्थित श्री शिव सुब्रमण्यम स्वामी मंदिर गईं और पूजा-अर्चना की। यह प्रशांत क्षेत्र में सबसे बड़ा हिंदू मंदिर है।

    मुर्मू फ़िज़ी के राष्ट्रपति विलियम मैवालिली कैटोनिवेरे के निमंत्रण पर पांच से सात अगस्त तक फ़िज़ी के दौरे पर हैं। यह किसी भारतीय प्रमुख की इस द्वीपीय देश की पहली यात्रा है।

     

    राष्ट्रपति कार्यालय ने बुधवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कुछ तस्वीरों के साथ एक पोस्ट में कहा, ‘‘फ़िज़ी की अपनी राजकीय यात्रा के अंतिम पड़ाव में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नाडी में श्री शिव सुब्रमण्यम स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की, जो प्रशांत क्षेत्र के सबसे बड़े हिंदू मंदिरों में से एक है। राष्ट्रपति मुर्मू का मंदिर में फ़िज़ी-भारतीय मूल के लोगों ने भव्य स्वागत किया।’’

    विदेश मंत्रालय ने सोशल मडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नाडी में श्री शिव सुब्रमण्यम स्वामी मंदिर का दौरा किया…..। यह दो देशों के बीच सांस्कृतिक जुड़ाव का जश्न मनाने का एक विशेष क्षण है।’’

    मुर्मू फ़िज़ी से न्यूजीलैंड और तिमोर-लेस्ते की यात्रा करेंगी। नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय के अनुसार, उनकी तीन देशों की छह दिवसीय यात्रा का उद्देश्य भारत की एक्ट ईस्ट नीति को आगे बढ़ाना है।

     

     

     

    मंगलवार को उन्हें फ़िज़ी देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार, ‘कम्पैनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फ़िज़ी’ से सम्मानित किया गया

    उन्होंने फ़िज़ी की संसद और भारतीय मूल को भी संबोधित किया।

     

     

    भारतीय मूल के लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘आप 145 साल पहले आए थे, फिर भी आप अपनी संस्कृति, अपनी भाषा, अपनी परंपरा, अपनी जीवनशैली को नहीं भूले हैं। इसलिए मैं आपको बहुत-बहुत धन्यवाद देती हूं।’’

    उन्होंने कहा कि भारतीय प्रवासी दोनों देशों के बीच रिश्ते मजबूत करने की प्रक्रिया में एक सेतु की भूमिका निभा रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबांग्लादेश हिंसा पर बोले योगी : सनातन धर्म पर आने वाले संकट से एकजुट होकर लड़ने की जरूरत
    Next Article ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट के द्वारा नीट युजी 2024 परीक्षा मे सफल हुए परीक्षार्थी को किया सम्मानित

    Related Posts

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    November 10, 2026

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    November 10, 2026

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    उत्तर प्रदेश 2027ः सत्ता की परीक्षा, समीकरणों की अग्निपरीक्षा

    Sportwetten bei Spinoloco neben dem Casino mit 7.635 Spielen

    चार दिवसीय चक्का जाम स्थगित, तीन युवकों को नौकरी का लिखित आश्वासन

    निर्भय सिंह के निधन पर अभय सिंह के आवास पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, जताया शोक

    आदित्यपुर काली पूजा पंडाल के पास सोनू की गोली मारकर हत्या

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.