Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कुमारडुंगी में हाथी का आतंक, एक दिन में चार घर तोड़े
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    कुमारडुंगी में हाथी का आतंक, एक दिन में चार घर तोड़े

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 7, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    कुमारडुंगी में हाथी का आतंक, एक दिन में चार घर तोड़े
    चाईबासा : कुमारडुंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत उंडुदा व बांकधर गांव में बच्चे के साथ आई एक हाथी ने काफी उत्पात मचाया है। उसने चार घरों को तोड़ दिया। उसमें रखे चावल, दाल, नमक, गेहुं खा गए। पलंग, बर्तन को तोड़ दिया। पेड़ों में लगे कटहल खा गया। रातभर गांव में ही घुमता रहा। लोगों को दौड़ाता रहा। दूसरे दिन सुबह होते ही जंगल की ओर चला गया। घटना के प्रत्यक्षदर्शी भैरव पान ने बताया कि एक हाथिनी अपने बच्चे के साथ सोमवार की रात के लगभग 11 बजे आकर दिवाल गिराने का प्रयास कर रहा था। उस समय सभी घर पर सो रहे थे।

     

    हाथी एक बार प्रयास करने के बाद बगल वाले घर की ओर चला गया। वहां घर के दीवाल को उसने तोड़ दिया। घर के अंदर रख चावल नमक एवं कपड़ों को खींचकर बाहर फेंक दिया। उसे दौरान दूसरे कमरे में सो रहे अपने पिताजी विनोद पान को ले आया । हम जब घर से किसी तरह बचकर भागने का प्रयास कर रहे थे। तो हाथी मुख्य गेट में आकर खड़ा हो गया। इसी तरह दो-तीन बार हम वहां से भागने का प्रयास किए पर हाथी भागने के दौरान गेट में आकर खड़ा हो जाता था। एक बार तो गेट तोड़कर आंगन में घुस गया। वहां घर को तोड़ दिया। जब हाथी पड़ोस मुन्ना पान के घर की ओर चला गया तो हम करीब दो घंटा बाद अपने अंधे पिता को लेकर वहां से निकल गये। उसके बाद हाथी को भगाने का बहुत प्रयास किए पर वह घर के सामने से हिलने डुलने का नाम तक नहीं ले रहा था। उडुंदा व बांकधर गांव से भी लोगों को बुलाकर हाथी को भगाने का प्रयास किया गया। पर हाथी भगाने का नाम नहीं लिया दूसरे दिन सुबह उजाला होते देखा जंगल की ओर भाग गया।

     

     

    उसी दिन शाम को करीब आठ बजे बांकधर गांव में प्रवेश किया था। वहां जंगल किनारे बसे एक घर के दरवाजे को तोड़ने का प्रयास किया। इसमें दोनों छोर से हाथी व इंसान में ढकेला गया। बाहर की ओर से हाथी दरवाजा को खोलने का प्रयास कर रहा था तो अंदर पति पत्नी दरवाजा ढकेल रखे थे। इस घटना के बाद हाथिनी अपने बच्चे को लेकर गांव में प्रवेश कर गयी। वहां उसने मोटाय पिंगुवा के घर पर प्रवेश करने का प्रयास किया। घर को तोड़ दिया। जब वहां कुछ नहीं मिला तो वहां से चला गया।

     

     

    उसके बाद करीब 11 बजे उंडुदा गांव के गितिलपी टोला में प्रवेश किया। गितिलपी टोला निवासियों ने घर छोड़कर भागना शुरू कर दिया है। जानकारी मिली की हाथी पिछ्ले तीन दिनों से गांव में उतपात मचाए रखा है। इसकी जानकारी वन विभाग को भी दिया जा चुका है। जानकारी होने के बाद भी विभाग द्वारा हाथी को भगाने का काम नही करने से गांव में चार लोगों का घर टुटा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबांग्लादेश में जो हो रहा है, वह भारत में भी हो सकता है: सलमान खुर्शीद
    Next Article बांग्लादेश हिंसा पर बोले योगी : सनातन धर्म पर आने वाले संकट से एकजुट होकर लड़ने की जरूरत

    Related Posts

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    July 22, 2026

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    July 21, 2026

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.