Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बांग्लादेश में जो हो रहा है, वह भारत में भी हो सकता है: सलमान खुर्शीद
    Headlines अन्तर्राष्ट्रीय राजनीति

    बांग्लादेश में जो हो रहा है, वह भारत में भी हो सकता है: सलमान खुर्शीद

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 7, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    बांग्लादेश में जो हो रहा है, वह भारत में भी हो सकता है: सलमान खुर्शीद

    नई दिल्ली. बांग्लादेश में हिंसक प्रदर्शन के बाद राजनीतिक संकट बरकरार है. हालांकि, सेना ने मोहम्मद यूनुस को अंतरिम सरकार का प्रमुख बनाकर चीजें ठीक करने की कोशिश की है. बावजूद इसके बांग्लादेश में हिंसा और आगजनी की घटनाएं नहीं रुक रही हैं. हत्या और हमलों का सिलसिला जारी है.

     

    इस बीच कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने मंगलवार को एक अजीब तुलना कर दी. उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में जो हो रहा है, वो हमारे देश में भी हो सकता है, भले ही ऊपर से सबकुछ सामान्य दिख रहा हो. सलमान खुर्शीद पूर्व केंद्रीय मंत्री मुजीबुर रहमान की किताब ‘शिकवा-ए-हिंद: द पॉलिटिकल फ्यूचर ऑफ इंडियन मुस्लिम’ के विमोचन पर बोल रहे थे.

     

     

    कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने ने कहा, ‘कश्मीर में सबकुछ सामान्य लग सकता है. यहां भी सबकुछ सामान्य लग सकता है. हम जीत का जश्न मना रहे होंगे, हालांकि कुछ लोग मानते हैं कि 2024 की जीत या सफलता बहुत मामूली थी. शायद अभी बहुत कुछ करने की जरूरत है.’ खुर्शीद ने कहा, ‘सच्चाई ये है कि सतह के नीचे कुछ और ही चल रहा है.’

     

     

    सलमान खुर्शीद ने कहा, ‘बांग्लादेश में जो हो रहा है, वो यहां भी हो सकता है… हमारे देश में फैलाव होने से हालात उस तरह नहीं बिगड़ते जैसे बांग्लादेश में बिगड़े हैं. बता दें कि जुलाई के मध्य से बांग्लादेश हिंसक सरकार विरोधी प्रदर्शनों की चपेट में है. जिसके बाद शेख हसीना को इस्तीफा देने और देश छोड़कर भागने के लिए मजबूर होना पड़ा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारत की स्टार पहलवान विनेश फोगाट का मेडल जीतने का सपना टूटा, हुईं अयोग्य घोषित
    Next Article कुमारडुंगी में हाथी का आतंक, एक दिन में चार घर तोड़े

    Related Posts

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    November 10, 2026

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    November 10, 2026

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    राहुल-प्रियंका नहीं चाहते थे मां बनें PM, सोनिया गांधी ने आत्मकथा में बताया 2004 का घटनाक्रम

    Verificatie bij Cazeus Casino voor je eerste uitbetaling

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.