Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » डॉ विष्णु श्रीधर वाकणकर की जन्मशती पर परिचर्चा
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड शिक्षा

    डॉ विष्णु श्रीधर वाकणकर की जन्मशती पर परिचर्चा

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 15, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    डॉ विष्णु श्रीधर वाकणकर की जन्मशती पर परिचर्चा

    यामिनी कांत शैक्षणिक संस्थान के परिसर में डॉक्टर विष्णु श्रीधर वाकणकर की जन्मशती के अवसर पर एक परिचर्चा सह कार्यशाला का आयोजन किया गया । इस दिवस के मुख्य अतिथि डॉ वाकणकर जन्म शताब्दी वर्ष के प्रदेश संयोजक शिवाजी क्रांति थे । कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय परंपरा के अनुसार तिलक सम्मान और दीप प्रज्वलित कर किया गया ।


    संस्था के शुभचिंतक बासंती प्रसाद सिंह ने अतिथि शिवाजी क्रांति को पुष्प गुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया । इस परिचर्चा के दौरान डॉ विष्णु श्रीधर जी के जीवन वृत और उनके कृतित्व पर विस्तार से बात की गई । विद्यार्थियों को शोधपरक सोच रखने के लिए प्रेरित किया गया । शिवाजी क्रांति जी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ विष्णु जी ने इतिहास, चित्रकला और पुरातत्व की जानकारी से हमारे साहित्य और संस्कृति की जानकारी को समृद्ध किया है।

    इन्होने बताया कि डॉ विष्णु श्रीधर ने भीम बैठका गुफा, सरस्वती नदी की खोज के साथ साथ अपने देश के इतिहास को प्राचीन साबित करने का काम किया । डॉक्टर वाकणकर जन्म शताब्दी वर्ष के प्रदेश संयोजक शिवाजी क्रांति  ने इस श्रृंखला के अन्तर्गत भविष्य की योजनाओं के बारे मे भी बताते हुए कहा कि हमें अपने इतिहास और धरोहर को सुरक्षित रखने की जरूरत है । इसके अन्तर्गत चित्रकला , प्राचीन स्थलों की खोज, वृत्तचित्र, वाकणकर के जीवन पर नृत्य नाटिका, स्मृति ग्रंथ, स्मारिका, सांस्कृतिक महोत्सव इत्यादि का आयोजन किया जाएगा । सभा को संबोधित करते हुए सचिव यामिनी कांत महतो ने कहा कि हमें अपने इतिहास को पुनर्जीवित करने की जरूरत है साथ ही वाकणकर के बताए विचारों का अनुसरण करना होगा ,तभी राष्ट्र विश्वगुरू बन सकता है । इस कार्यक्रम की संचालिका और समन्वयका डॉ कल्याणी कबीर थी। धन्यवाद ज्ञापन डॉ पूनम कुमारी ने दिया । इस कार्यक्रम में डाॅ आशा वर्मा, डॉ सोनाली राय, डॉ मौसमी महतो , डॉ पूनम कर्ण , प्रो रंजना आनंद, प्रो वसंत पंडित, प्रो तारा महतो, प्रो कार्तिक चंद्र साव प्रो सुशीला, प्रोफेसर सुशांति , प्रो प्रभाकर गिरी , प्रो संजू राय , तानिया सरकार , श्यामली दत्ता, के साथ साथ सभी व्याख्यातागण उपस्थित थे ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleफतेहपुर के विभिन्न विद्यालयों में ईविएम व वीवीपैट का प्रदर्शन किया गया
    Next Article महापुरुषों का सम्मान करना गौरव की बात: रणधीर

    Related Posts

    अपराध नियंत्रण की समीक्षा को जमशेदपुर पहुंचीं डीजीपी तदासा मिश्रा, जमशेदपुर व सरायकेला के अधिकारियों के साथ की बैठक

    October 1, 2026

    हार्ट सर्जरी के बाद कैसी होगी रिकवरी AI पहले ही बता सकेगा, मरीज की राह कितनी आसान या चुनौतीपूर्ण होगी

    October 1, 2026

    जस्टिस शर्मा के बेटे के ECI से जुड़े होने पर सुप्रीम कोर्ट में उठे सवाल, CEC कानून पर 23 सितंबर का आदेश वापस लेने की मांग

    October 1, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    अपराध नियंत्रण की समीक्षा को जमशेदपुर पहुंचीं डीजीपी तदासा मिश्रा, जमशेदपुर व सरायकेला के अधिकारियों के साथ की बैठक

    हार्ट सर्जरी के बाद कैसी होगी रिकवरी AI पहले ही बता सकेगा, मरीज की राह कितनी आसान या चुनौतीपूर्ण होगी

    जस्टिस शर्मा के बेटे के ECI से जुड़े होने पर सुप्रीम कोर्ट में उठे सवाल, CEC कानून पर 23 सितंबर का आदेश वापस लेने की मांग

    चुनाव आयोग के खिलाफ I.N.D.I.A गठबंधन की रणनीति तय, मार्च, प्रदर्शन, रैली, आंदोलन का ऐलान

    त्योहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, LPG सिलेंडर हुआ महंगा, इतने रुपये तक बढ़े दाम

    734 करोड़ के GST घोटाले में ED का बड़ा एक्शन! जमशेदपुर के कारोबारी ज्ञानचंद जायसवाल और बेटे गिरफ्तार जमशेदपुर, कोलकाता और देवघर में ED की एक साथ छापेमारी | पिता-पुत्र को रांची ले गई टीम

    विश्व शाकाहार दिवस (1 अक्टूबर 2026) पर विशेषः

    होटल के फायर लाइसेंस के लिए रिश्वत मांगने का आरोप, फायर ब्रिगेड के दो अधिकारी एसीबी के जाल में

    ठाणे में शिवसेना नेता की दफ्तर में घुसकर हत्या, गोलियों के बाद धारदार हथियार से हमला

    बिहार के पते पर विदेशी पासपोर्ट, कठघरे में सत्यापन व्यवस्था

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.