Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » World Cup 2023: पाकिस्तान की लगातार दूसरी जीत, श्रीलंका को 6 विकेट से हराया
    Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    World Cup 2023: पाकिस्तान की लगातार दूसरी जीत, श्रीलंका को 6 विकेट से हराया

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 11, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    World Cup 2023: पाकिस्तान की लगातार दूसरी जीत, श्रीलंका को 6 विकेट से हराया
    नई दिल्ली. श्रीलंका के साथ खेले गए मैच को पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने 6 विकेट से जीत लिया है. वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान की ये लगातार दूसरी जीत है. पहले बैटिंग करते हुए लंका ने 345 रनों का टारगेट सेट किया. जिसे पाकिस्तान ने 48.2 ओवर्स में हासिल किया और 6 विकेट से जीत दर्ज कर ली.

    टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लंकाई टीम को पहला झटका दूसरे ओवर में ही लग गया था, जब कुसल परेरा बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए. मगर, फिर पथुम निसंका और कुसल मेंडिल के बीच शतकीय साझेदारी हुई. कुसल मेंडिस ने 77 गेंदों पर 122 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली.

     

     

     

    इस दौरान उन्होंने 14 चौके और 6 छक्के लगाए. वहीं सदीरा ने भी कमाल की बल्लेबाजी करते हुए भी 108 (88) रन की शतकी पारी खेलकर आउट हुए. अपनी पारी में सदीरा ने 11 चौके और 2 छक्के लगाए. कप्तान दासुन शनाका 12(18) पर आउट हुए. इस तरह श्रीलंका टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 344 रन बना दिए.

     

     

    श्रीलंका के दिए 345 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान क्रिकेट टीम को पहला झटका चौथे ओवर में लगा, जब सलामी बल्लेबाज इमाम उल हक 12 रन पर पवेलियन लौट गई. वहीं कप्तान बाबर आजम भी 10 रन पर आउट हो गए. लेकिन, फिर अब्दुल्ला शफीक और मोहम्मद रिजवान के बीच 176 रनों की पार्टनरशिप हुई, जिसने पाकिस्तान को मुश्किल से बाहर निकाला और खेमे में जीत की उम्मीद जताई. इसके बाद शफीक 113 (103) रन की शतकीय पारी खेलकर आउट हो गए. मगर, रिजवान का बल्ला नहीं रुका और दूसरी छोर से वो लगातार रन बनाते रहे. और आखिर में 131* रन पर नाबाद अपनी टीम को जीत दिलाकर ही पवेलियन लौटे. दूसरे छोर से इफ्तिकार अहमद 22 रन पर नाबाद लौटे. इस तरह पाकिस्तान की टीम ने 48.2 ओवर में 345 रनों के लक्ष्य को हासिल कर लिया और 6 विकेट से जीत हासिल की.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाई अनन्तवीर  ने रसभरे शब्द-कीर्तन से मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु, साकची कमिटी ने किया अभिनंदन
    Next Article गाजा में इजराइल के हमले के बाद फंसे हुए भारतीय वहां से निकालने की लगा रहे गुहार

    Related Posts

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    July 18, 2026

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    July 18, 2026

    निर्माणाधीन पीएम आवास की नौवीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    निर्माणाधीन पीएम आवास की नौवीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज दवा के लिए भटक रहे*

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: मरीजों को नहीं मिल रही दवा, KK फार्मा पर गंभीर आरोप

    जमशेदपुर: गोलमुरी सब्जी मार्केट में हवाई फायरिंग से दहशत, रंगदारी एंगल पर पुलिस की जांच तेज

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज परेशान

    यूसीएल के अस्पताल में दवा की किल्लत: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बावजूद मरीज बेहाल

    एनआईटी जमशेदपुर एवं सोना देवी विश्वविद्यालय के मध्य ऐतिहासिक एमओयू सम्पन्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.