Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाई अनन्तवीर  ने रसभरे शब्द-कीर्तन से मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु, साकची कमिटी ने किया अभिनंदन
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड धर्म

    भाई अनन्तवीर  ने रसभरे शब्द-कीर्तन से मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु, साकची कमिटी ने किया अभिनंदन

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 11, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    हम बैठे तुम देहो आशीसा, तुम राजा राजन के एइसा …….

    आलौकिक कीर्तन दरबार में गुर चरणों से जुड़ निहाल हुयी संगत

    भाई अनन्तवीर  ने रसभरे शब्द-कीर्तन से मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु, साकची कमिटी ने किया अभिनंदन

     

     

    भाई अनन्तवीर (एलए वाले) के अलौकिक कीर्तन दरबार में जमशेदपुर के सिख श्रद्धालु गुरु चरणों से जुड़कर निहाल हुई। मंगलवार को साकची गुरुद्वारा परिसर में ‘हम बैठे तुम देहो आशीसा, तुम राजा राजन के एइसा …….’ सबद गायन कर भाई अनन्तवीर ने संगत को मंत्रमुग्ध कर दिया।
    अपने भारत प्रवास के दौरान विशेष रूप से पंथ प्रसिद्ध भाई साहब भाई अनंतवीर सिंह (एलए वाले) जमशेदपुर पहुंचे थे जहां साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी ने उनको सम्मानित किया। अलौकिक गुरमत समागम साकची गुरुद्वारा साहिब प्रबंधक कमेटी के सहयोग से गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी रिफ्यूजी कालोनी, स्त्री सत्संग सभा, रिफ्यूजी कालोनी एवं गुरु तेगबहादुर ट्रस्ट रिफ्यूजी कालोनी के सदस्यों द्वारा साकची गुरुद्वारा साहिब के नवनिर्मित दरबार हाल में बड़े पैमाने पर बहुत ही श्रद्धापूर्वक आयोजित करवाया गया।

     

    कार्यक्रम ठीक 6:30 बजे रहिरास साहिब जी के पाठ एवं आरती साहिब से आरम्भ किया गया। उपरांत स्त्री सत्संग सभा रिफ्यूजी कालोनी की बीबियों ने कीर्तन गायन कर संगत को गुरबाणी से जोड़ा। रिफ्यूजी कालोनी की बीबी रविंदर कौर के ढाढी जत्थे द्वारा वीर रस गुरबाणी किर्तन गायन भी किया गया। भाई साहब भाई जसपाल सिंह जमशेदपुर वाले एवं हजूरी सिख प्रचारक भाई विवेक सिंह अपनी विशेष हाजरी लगाकर गुरबाणी से संगत को जोड़े रखा।
    भाई अनन्तवीर (एलए वाले) अपने कीर्तन ‘हम बैठे तुम देहो आशीसा’ और ‘माधो हम ऐसे तु ऐसा’ शब्द गायन कर माहौल भक्तिमय बना दिया श्रद्धालु आँखे मीचे शब्दों को भाई अनंतवीर सिंह (एलए वाले) के पीछे-पीछे दोहराते रहे।

     

    गुरमत समागम को सफल बनाने में मुख्यरूप से साकची गुरुद्वारा के प्रधान निशान सिंह, रिफ्यूजी कॉलोनी गुरुद्वारा के प्रधान हरमिंदर सिंह मिंदी समेत महासचिव परमजीत सिंह काले, शरणपाल सिंह, गुरप्रीत सिंह, सतपाल सिंह, गुरचरण सिंह, पलविंदर सिंह, अमरदीप सिंह, सरबजीत सिंह, मनदीप सिंह, इश्विंदर सिंह, सुखमीत सिंह, रौनक सचदेव, मनमोहन सिंह, जसबीर सिंह गाँधी और दमनप्रीत सिंह का विशेष सहयोग रहा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड शिक्षा परियोजना जामताड़ा द्वारा जिला स्तरीय कला उत्सव 2023 का आयोजन
    Next Article World Cup 2023: पाकिस्तान की लगातार दूसरी जीत, श्रीलंका को 6 विकेट से हराया

    Related Posts

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    July 18, 2026

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    July 18, 2026

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    निर्माणाधीन पीएम आवास की नौवीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज दवा के लिए भटक रहे*

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: मरीजों को नहीं मिल रही दवा, KK फार्मा पर गंभीर आरोप

    जमशेदपुर: गोलमुरी सब्जी मार्केट में हवाई फायरिंग से दहशत, रंगदारी एंगल पर पुलिस की जांच तेज

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज परेशान

    यूसीएल के अस्पताल में दवा की किल्लत: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बावजूद मरीज बेहाल

    एनआईटी जमशेदपुर एवं सोना देवी विश्वविद्यालय के मध्य ऐतिहासिक एमओयू सम्पन्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.