Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बीच सफर में बदलाव क्यों? छात्राओं का आक्रोश जायज़ है
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय शिक्षा संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    बीच सफर में बदलाव क्यों? छात्राओं का आक्रोश जायज़ है

    News DeskBy News DeskJuly 9, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बीच सफर में बदलाव क्यों? छात्राओं का आक्रोश जायज़ है

    देवानंद सिंह

    झारखंड की शिक्षा व्यवस्था इन दिनों असमंजस और असंतोष की भट्ठी में झुलस रही है। जमशेदपुर के बिष्टुपुर में उस समय असाधारण दृश्य देखने को मिला, जब कॉलेजों में पढ़ रही छात्राओं ने राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन को घेरकर विरोध दर्ज कराया। मंच तो अभिनंदन का था, लेकिन बाहर की तस्वीर गुस्से, बेचैनी और नाराजगी की थी। छात्राओं ने हंगामे के बीच मांगपत्र सौंपते हुए साफ कहा — “हमें कॉलेज बदलना मंजूर नहीं!”

     

    मामला है नई शिक्षा नीति (NEP) के जल्दबाज़ी में लागू करने का। इस नीति के तहत राज्य सरकार ने निर्देश जारी किया है कि इंटर कॉलेजों की पढ़ाई अब स्कूलों में करवाई जाएगी। यानी, वे छात्राएं जो अभी कॉलेज में 12वीं की पढ़ाई कर रही हैं, उन्हें छह महीने बाद स्कूल में शिफ्ट कर दिया जाएगा। ये वही छात्राएं हैं, जिनकी पढ़ाई वर्ष 2026 में पूरी होनी है — वही साल जब यह नीति लागू होनी चाहिए थी।

     

    यह समझ से परे है कि सरकार ने क्यों उन छात्राओं पर दबाव बनाया है, जो पहले से अपनी पढ़ाई के अंतिम चरण में हैं। शिक्षा नीति का उद्देश्य विद्यार्थियों की गुणवत्ता और सुविधा बढ़ाना होना चाहिए, न कि उनके मनोबल को तोड़ना। क्या कोई भी यात्री सफर के अंतिम स्टेशन से पहले ही गाड़ी बदलना चाहेगा, जब वह लगभग मंज़िल पर पहुंच चुका हो?

    छात्राओं की मांग एकदम व्यावहारिक और तार्किक है। वे सिर्फ इतना चाहती हैं कि उन्हें उसी संस्थान से अपनी पढ़ाई पूरी करने दी जाए, जहां उन्होंने 12वीं की शुरुआत की थी। बदलाव की प्रक्रिया को एक नियत और स्पष्ट समय सीमा के तहत लागू किया जाना चाहिए, न कि आधे रास्ते में नियम बदलकर।

     

    सरकार को यह भी समझना होगा कि शिक्षा सिर्फ पाठ्यक्रम या पाठशालाओं तक सीमित नहीं है, यह भरोसे, निरंतरता और स्थिरता से भी जुड़ी है। जब विद्यार्थी को यह आश्वासन नहीं होगा कि वह जहां से पढ़ाई शुरू कर रहा है, वहीं से उसे पूरी करने दी जाएगी, तब उसकी शैक्षणिक यात्रा में अनिश्चितता और मानसिक तनाव पैदा होगा।

     

    आज जो आवाज़ें माइकल जॉन ऑडिटोरियम के बाहर गूंजीं, वे सिर्फ विरोध नहीं थीं — वे भविष्य के प्रति चिंता की पुकार थीं। सरकार को चाहिए कि वह इस निर्णय की समीक्षा करे और मौजूदा छात्राओं को उसी संस्थान में पढ़ाई पूरी करने की छूट दे।

     

     

    नई शिक्षा नीति को लेकर संवाद ज़रूरी है, लेकिन उससे भी ज़रूरी है — संवेदनशीलता।

    बीच सफर में बदलाव क्यों? छात्राओं का आक्रोश जायज़ है
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसेवा, श्रद्धा और संगठन का संगम,ओम कांवरिया सेवा संघ की 15 वर्षों की अद्भुत यात्रा
    Next Article 25वीं रामार्चा पूजा आज से, 11 को रुद्राभिषेक और महाप्रसाद वितरण

    Related Posts

    सरायकेला: बामणी नदी में अज्ञात महिला का खून से लथपथ शव, हत्या की आशंका

    June 20, 2026

    मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात बस की तलाश में जुटी पुलिस

    June 20, 2026

    जमशेदपुर के पूर्व सांसद सुनील महतो हत्याकांड की मुख्य आरोपी शकुंतला महतो उर्फ ‘पुष्पा’ ने किया आत्मसमर्पण, 10 लाख की इनामी नक्सली थी

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सरायकेला: बामणी नदी में अज्ञात महिला का खून से लथपथ शव, हत्या की आशंका

    मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात बस की तलाश में जुटी पुलिस

    जमशेदपुर के पूर्व सांसद सुनील महतो हत्याकांड की मुख्य आरोपी शकुंतला महतो उर्फ ‘पुष्पा’ ने किया आत्मसमर्पण, 10 लाख की इनामी नक्सली थी

    ब्रिक्स मंच” पर चमकी जमशेदपुर की कला, सुमन प्रसाद ने बढ़ाया झारखंड का मान

    जमशेदपुर शुक्रवार को देर रात बड़ा हादसा टला, वोल्टास गोलचक्कर पर 22 चक्का ट्रेलर डिवाइडर से टकराया, चालक गंभीर

    मरीज की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, एमजीएम अस्पताल की चौथी मंजिल से कूदने जा रहे मरीज को बचाया

    साकची में फायरिंग की चर्चा से मचा हड़कंप, पुलिस ने घटना से किया इनकार

    साकची में फायरिंग की चर्चा से मचा हड़कंप, पुलिस ने घटना से किया इनकार जमशेदपुर के साकची क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब अभिषेक जुबली दुकान के सामने एक युवक द्वारा गोली चलाए जाने की चर्चा तेजी से फैल गई। स्थानीय लोगों के बीच घटना को लेकर तरह-तरह की बातें होने लगीं, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक युवक कथित तौर पर फायरिंग करने के बाद मौके से फरार हो गया, जिसके बाद आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना फैलते ही क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई और मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। हालांकि, पुलिस प्रशासन ने इस तरह की किसी भी घटना से स्पष्ट रूप से इनकार किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि साकची क्षेत्र में फायरिंग की कोई पुष्टि नहीं हुई है और न ही किसी व्यक्ति के घायल होने या नुकसान पहुंचने की सूचना मिली है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ-साथ स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।

    ब्रह्मर्षि विकास मंच बागबेड़ा इकाई की बैठक संपन्न, समाज के बीच पहुंचकर शिक्षा और जनसमस्याओं पर काम करने का लिया संकल्प

    गोलमुरी पुलिस केंद्र में नवनिर्मित पुलिस परिवार बाल उद्यान का उद्घाटन, वृक्षारोपण भी किया गया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.