Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 25वीं रामार्चा पूजा आज से, 11 को रुद्राभिषेक और महाप्रसाद वितरण
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड धर्म राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    25वीं रामार्चा पूजा आज से, 11 को रुद्राभिषेक और महाप्रसाद वितरण

    Aman KumarBy Aman KumarJuly 9, 2025Updated:July 9, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    25वीं रामार्चा पूजा आज से, 11 को रुद्राभिषेक और महाप्रसाद वितरण

    यह पूजा अपनी आमदनी के बचे हुए पैसे से करता हूं, कोई मदद नहीं लेताः सरयू राय

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    *जमशेदपुर*। गुरुवार को, गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर बिष्टुपुर में रामार्चा पूजा आयोजित की जा रही है। यह पूजा जे. 42, बिष्टुपुर में आयोजित होगी। यह रामार्चा पूजा का 25वां साल है। पूजा 10 और 11 जुलाई को आयोजित है। 10 जुलाई की सुबह 8 बजे से पूजा प्रारंभ हो जाएगी। 11 जुलाई की सुबह 8 बजे रुद्राभिषेक होगा। रुद्राभिषेक संपन्न होने के ठीक बाद मिलानी हॉल में प्रसाद का वितरण होगा। पूजा की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। यह जानकारी जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने यहां आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में दी।

    श्री राय ने संवाददाताओं से कहा कि रामार्चा पूजा अय़ोध्या जी से निकली है। वहां से निकल कर यह देश के अन्य हिस्सों में गई। एक सवाल के जवाब में श्री राय ने कहा कि वह रामार्चा पूजा शत प्रतिशत अपनी आमदनी से हुई बचत से ही करते हैं। इस पूजा में अपना ही संसाधन लगाते हैं। किसी का सहय़ोग नहीं लेते। सनातनी परंपरा से लोगों का परिचय कराना इसका बड़ा मकसद है।

    श्री राय ने कहा कि अब जमशेदपुर के लोगों के मन में यह बात रहती है कि गुरु पूर्णिमा के दिन रामार्चा पूजा होती है और श्रावण मास के प्रथम दिन प्रसाद का वितरण होता है, उन्हें इस आयोजन में शरीक होना है। बड़ी संख्या में लोग पूजा में हिस्सा लेते हैं और प्रसाद भी ग्रहण करते हैं।

    एक सवाल के जवाब में श्री राय ने कहा कि रामार्चा पूजा में भगवान राम और उनके सभी सहयोगियों की पूजा होती है। ये वो सहयोगी होते हैं, जो भगवान श्री राम के वनवास के दौरान लंका पर आक्रमण कर माता सीता को लाने में जुटे हुए थे। इसके अतिरिक्त मां काली और शंकर भगवान की भी इसमें विशेष पूजा होती है। भगवान राम के साथ विभीषण, अंगद, जाम्बवंत, भगवान हनुमान की भी पूजा होती है। राजा दशरथ और उनके परिवार के भी सभी लोगों की पूजा होती है। पूजा सात से आठ घंटे लंबी चलती है। इस पूजा के माध्यम से भगवान राम के प्रति अपने हृदय की उत्कंठा उनके सामने व्यक्त करने और प्रभु का मर्यादा पुरुषोत्तम का जो आचरण है, उसे समाज-जीवन में उतारने का प्रयास पूजा का उद्देश्य है।

    उन्होंने बताया कि 11 जुलाई को रुद्राभिषेक का आयोजन है। रुद्राभिषेक के उपरांत बक्सर के कारीगरों द्वारा विशेष रुप से बनाए गये हाथीकान पूड़ी (हाथी के कान की आकार की पूड़ी) और सब्जी आदि का प्रसाद बंटता है। सभी से आग्रह है कि वे पूजा में जरूर आएं और अगले दिन, यानी 11 जुलाई को प्रसाद अवश्य ही ग्रहण करें।

    11 को रुद्राभिषेक और महाप्रसाद वितरण 25वीं रामार्चा पूजा आज से
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबीच सफर में बदलाव क्यों? छात्राओं का आक्रोश जायज़ है
    Next Article शिवनाथ नदी उफान पर,रिहायसी इलाकों में घुसा पानी,SDRF की टीम ने बाढ़ में फंसे 32 लोगों को बाहर निकाला,

    Related Posts

    जादूगोड़ा में अखंड महामंत्र संकीर्तन की धूम: भव्य कलश यात्रा के साथ आयोजन का शुभारंभ

    April 11, 2026

    हूल क्रांति के महानायक वीर अमर शहीद सिदो-कान्हू की जयंती मनी

    April 11, 2026

    एमओ ने डीलरों के साथ बैठक कर दिए कई निर्देश

    April 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जादूगोड़ा में अखंड महामंत्र संकीर्तन की धूम: भव्य कलश यात्रा के साथ आयोजन का शुभारंभ

    हूल क्रांति के महानायक वीर अमर शहीद सिदो-कान्हू की जयंती मनी

    एमओ ने डीलरों के साथ बैठक कर दिए कई निर्देश

    भाजपा के गम्हरिया पूर्वी प्रखंड कमेटी का किया गया विस्तार, प्रखंड अध्यक्ष ने की सूची जारी

    रंकीनी मंदिर परिसर के बहुउद्देशीय भवन में अवैध वसूली का आरोप, ग्रामीणों ने की जांच की मांग

    हाता दुर्गा पुजा मैदान में हरिनाम संकीर्तन 25 अप्रैल को

    फ्लाई ऐश डंपिंग पर सख्त हुए विधायक संजीव सरदार, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को लिखा पत्र

    मेहंदी कुमारी जलने के मामले में नाम जुड़ने पर पं० अभिषेक पाठक का खंडन, बताया भ्रामक और निराधार

    चाय दुकान में झुलसी युवती से टीएमएच अस्पताल में विधायक पूर्णिमा साहू ने की मुलाकात प्रशासन से सभी दोषियों के शीघ्र गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई की मांग की

    घाटशिला अनुमंडल अस्पताल को मिली अत्याधुनिक CBC मशीन, अब स्थानीय स्तर पर ही होगी रक्त जांच — सांसद बिद्युत बरण महतो ने किया उद्घाटन।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.