Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पश्चिम बंगाल: टीएमसी का बड़ा निर्णय, 80 साल से ज्यादा उम्र वालोंं को नहीं मिलेगा टिकट
    Breaking News Headlines राजनीति

    पश्चिम बंगाल: टीएमसी का बड़ा निर्णय, 80 साल से ज्यादा उम्र वालोंं को नहीं मिलेगा टिकट

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 2, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कोलकाता. पश्चिम बंगाल में इस महीने से होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य की सत्ताधारी पार्टी टीएमसी ने एक बड़ा फैसला किया है. तृणमूल कांग्रेस (ञ्जरूष्ट) की चुनाव समिति ने फैसला किया है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में 80 साल से अधिक उम्र के विधायकों को पार्टी टिकट नहीं देगी.

    सोमवार को तृणमूल कांग्रेस की चुनाव समिति ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पार्टी के नए फैसलों की जानकारी दी. टीएमसी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टी पर जमकर हमला बोला. टीएमसी ने कांग्रेस और टीएमसी पर गंभीर आरोप लगाया और कहा कि दोनों दल अब धर्मनिरपेक्ष नहीं रहे.

    8 चरणों में होगा मतदान

    बता दें कि पश्चिम बंगाल की 294 विधान सभा सीटों पर 8 चरणों में मतदान होगा. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 27 मार्च को होगा. इसके बाद दूसरे चरण का मतदान 1 अप्रैल को, तीसरे चरण का मतदान 6 अप्रैल को, चौथे चरण का मतदान 10 अप्रैल को, पांचवे चरण का मतदान 17 अप्रैल को, छठे चरण का मतदान 22 अप्रैल को, सातवें चरण का मतदान 26 अप्रैल को और आठवें चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा.

    2 मई को आएगा रिजल्ट

    पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए इस बार चुनाव केंद्रों की संख्या भी 1,01,916 बनाई गई है. इस चुनाव का रिजल्ट 2 मई को आएगा. रिटायर्ड पुलिस अधिकारी विवेक दुबे और एम. के. दास को चुनाव का ऑब्जर्वर बनाया गया है. पश्चिम बंगाल में इस बार टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर मानी जा रही है.

    बता दें कि साल 2016 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को राज्य की 294 सीटों में से केवल तीन सीटों पर जीत नसीब हुई थींं. हालांकि पिछले तीन सालों में तस्वीर बदली दिखाई दे रही है. साल 2019 के लोक सभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 42 लोक सभा सीटों में से 18 सीटों पर जीत मिली थी. इसके बाद से ही माना जा रहा है कि बंगाल में इस बार टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपंजाब: सीएम अमरिंदर के प्रिंसिपल एडवाइजर बने प्रशांत किशोर, कैबिनेट मंत्री का मिला दर्जा
    Next Article जीएसटी में 7 फीसदी की बढ़ोतरी, फरवरी में 1.13 लाख करोड़ रहा कलेक्शन, लगातार पांचवें महीने एक लाख करोड़ के पार

    Related Posts

    पेड़ों की अंधाधुंध कटाई और गार्डवाल तोड़ने का आरोप, भाजपा ने मांगी FIR और कार्रवाई

    June 28, 2026

    रक्तदान के माध्यम से अर्पण कर रहा अतुलनीय कार्य, इनकी सेवा भावना से मैं आह्लादित हूँ : अर्जुन मुंडा

    June 28, 2026

    भाजपा पूर्वी सिंहभूम की संगठनात्मक बैठकों में बूथ सशक्तिकरण और आगामी कार्यक्रमों पर मंथन

    June 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    पेड़ों की अंधाधुंध कटाई और गार्डवाल तोड़ने का आरोप, भाजपा ने मांगी FIR और कार्रवाई

    रक्तदान के माध्यम से अर्पण कर रहा अतुलनीय कार्य, इनकी सेवा भावना से मैं आह्लादित हूँ : अर्जुन मुंडा

    भाजपा पूर्वी सिंहभूम की संगठनात्मक बैठकों में बूथ सशक्तिकरण और आगामी कार्यक्रमों पर मंथन

    संयोग सेवा फाउंडेशन रक्तदान शिवर में 48 यूनिट रक्तसंग्रह

    गम्हरिया प्रखंड में 27,895 बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक

    भरत तिवारी एनकाउंटर के विरोध में गम्हरिया में आक्रोश प्रदर्शन, दोषियों को फांसी देने की मांग

    इधर सूखे की आहट और उधर राहत की हरियाली!

    करोड़ो की लागत से पोटका में बनेगा लाइन हब, पोटका से ले कर डुमरिया तक मिलेगी जीरो कट बिजली

    30 जून से घर-घर पहुंचेगी बीएलओ टीम, मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को लेकर उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश

    कपाली में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो हादसे का शिकार, दो युवक घायल; नशे में ड्राइविंग की आशंका

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.