Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जीएसटी में 7 फीसदी की बढ़ोतरी, फरवरी में 1.13 लाख करोड़ रहा कलेक्शन, लगातार पांचवें महीने एक लाख करोड़ के पार
    Breaking News Business

    जीएसटी में 7 फीसदी की बढ़ोतरी, फरवरी में 1.13 लाख करोड़ रहा कलेक्शन, लगातार पांचवें महीने एक लाख करोड़ के पार

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 2, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. पिछले महीने यानी फरवरी में गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) कलेक्शन 1.13 लाख करोड़ रुपए रहा. लगातार पांचवीं बार त्रस्ञ्ज कलेक्शन 1 लाख करोड़ रुपए से ऊपर रहा. इसकी वजह यह है कि कोरोना के मामले घटने के बाद आर्थिक गतिविधियों में लगातार तेजी आ रही है और सरकार भी इकोनॉमी को मजबूती देने की कोशिशें कर रही है.

    जीएसटी जैसी आर्थिक रिपोर्ट के आंकड़ों की पिछले साल के उसी महीने के आंकड़ों से तुलना कर देखा जाता है. इस हिसाब से फरवरी के जीएसटी कलेक्शन में सालाना आधार पर 7 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. यानी फरवरी 2020 में जीएसटी कलेक्शन 1.05 लाख करोड़ था, जो फरवरी 2021 में बढ़कर 1.13 लाख करोड़ रुपए हो गया.

    बढ़त कहां से हो रही है?

    जीएसटी के आंकड़े आयात होने वाले सामान पर लगने वाले टैक्स से बढ़ रहे हैं. जीएसटी कलेक्शन में इम्पोर्ट से रेवेन्यू पिछले साल के मुकाबले 15 फीसदी बढ़ा है. इसके ये मायने हैं कि इकोनॉमी में रिकवरी आने के बाद इम्पोर्ट बढ़ रहा है, जिस वजह से जीएसटी कलेक्शन पर अच्छा असर पड़ रहा है. इसी तरह डोमेस्टिक ट्रांजैक्शन से रेवेन्यू भी पिछले साल से 5 फीसदी ज्यादा रहा है. यानी घरेलू बाजार में सामान के लेनदेन से हासिल टैक्स कलेक्शन बढ़ रहा है.

    जीएसटी कलेक्शन में इतनी तेजी क्यों है?

    जीएसटी कलेक्शन में लगातार हो रही बढ़त का सबसे बड़ा कारण इसके लीकेज को रोकना है. पिछले 5-6 महीनों से जीएसटी की टीम अपने सिस्टम को मजबूत कर रही है. इससे फर्जीवाड़ा रुका है. सोमवार को ही जीएसटी की टीम ने महाराष्ट्र में 656 करोड़ रुपए के फर्जी बिलों को पकड़ा. इसमें कुल 48 लोग और कंपनियां शामिल थीं. इसमें से 4 को गिरफ्तार किया गया है. पिछले हफ्ते ही जीएसटी की टीम ने कुछ ऐसे लोगों को पर्सनल फोन किया, जिनका कारोबार 1 करोड़ रुपए भी नहीं था. इन लोगों से यह पूछा गया कि उन्होंने त्रस्ञ्ज क्यों कम भरा है. यानी त्रस्ञ्ज टीम जानना चाहती है कि बिजनेस कैसा चल रहा है. खबर है कि त्रस्ञ्ज टीम अब चार्टर्ड अकाउंटेंट्स और अस्पतालों की स्क्रूटनी कर रही है. ऐसा इसलिए क्योंकि रेवेन्यू विभाग को उनके इनकम टैक्स और इंडायरेक्ट टैक्स की फाइलिंग में अंतर मिला है. टैक्स अथॉरिटी ने इस बारे में कुछ अस्पतालों को नोटिस भी जारी किया है.

    जीएसटी बढऩे का मतलब क्या है?

    त्रस्ञ्ज बढऩे का मतलब साफ है कि कारोबारी स्थितियां अच्छी हैं. आमतौर पर जीएसटीञ्ज तभी दिया जाता है, जब आपका कारोबार चलता है. जैसे कोरोना में जब पूरा कारोबार बंद था, उस समय अप्रैल में त्रस्ञ्ज कलेक्शन गिरकर 32 हजार करोड़ रुपए पर पहुंच गया था. अनलॉक शुरू हुआ तो जीएसटी कलेक्शन में तेजी आने लगी. इसे कह सकते हैं कि कारोबार पटरी पर है. इकोनॉमी अच्छी चल रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपश्चिम बंगाल: टीएमसी का बड़ा निर्णय, 80 साल से ज्यादा उम्र वालोंं को नहीं मिलेगा टिकट
    Next Article देश की पावर ग्रिड चीनी हैकर्स के निशाने पर, अमेरिकी रिपोर्ट में हुआ खुलासा

    Related Posts

    स्व. के.के. सिंह की जयंती पर विशाल रक्तदान महाशिविर, जनप्रतिनिधियों ने किया उद्घाटन

    June 28, 2026

    अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने गांधी आश्रम में कराया भोजन, आम और मिठाइयां बांटकर दिया सेवा का संदेश

    June 28, 2026

    नेचर पार्क मानगो में निःशुल्क हेल्थ कैंप व नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    June 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    संयोग सेवा फाउंडेशन रक्तदान शिवर में 48 यूनिट रक्तसंग्रह

    गम्हरिया प्रखंड में 27,895 बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक

    भरत तिवारी एनकाउंटर के विरोध में गम्हरिया में आक्रोश प्रदर्शन, दोषियों को फांसी देने की मांग

    इधर सूखे की आहट और उधर राहत की हरियाली!

    करोड़ो की लागत से पोटका में बनेगा लाइन हब, पोटका से ले कर डुमरिया तक मिलेगी जीरो कट बिजली

    30 जून से घर-घर पहुंचेगी बीएलओ टीम, मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को लेकर उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश

    कपाली में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो हादसे का शिकार, दो युवक घायल; नशे में ड्राइविंग की आशंका

    श्री शनिदेव भक्त मंडली ने दिव्यांग गिरी बाउरी को भेंट की नई ट्राई साइकिल

    गुवाली स्थित डीएमएफ फंड के द्वारा 33लाँख रुपया से बने ग्रामीण पार्क जंगलो मे तबदील

    राखा कॉपर में फैक्ट्री लगाने के नाम पर पर्यावरण को पहुंचाया जा रहा है नुकसान अंधाधुन पेड़ कटाई और गार्डवाल को तोड़ा गया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.