Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पंजाब: सीएम अमरिंदर के प्रिंसिपल एडवाइजर बने प्रशांत किशोर, कैबिनेट मंत्री का मिला दर्जा
    Breaking News Headlines राजनीति

    पंजाब: सीएम अमरिंदर के प्रिंसिपल एडवाइजर बने प्रशांत किशोर, कैबिनेट मंत्री का मिला दर्जा

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 2, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चंडीगढ़. चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर अब पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के प्रधान सलाहकार होंगे. पंजाब कैबिनेट ने उनकी नियुक्ति पर मुहर लगा दी है. प्रशांत किशोर को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है. प्रशांत किशोर की यह नियुक्ति ऐसे समय पर हुई है जब वह पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को सफलता दिलाने के लिए पार्टी की रणनीति बनाने में जुटे हैं.

    पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी ट्वीट करके यह जानकारी दी है. अमरिंदर ने ट्वीट किया, यह बताते हुए खुश हूं कि प्रशांत किशोर अब मेरे प्रधान सलाहकार होंगे. पंजाब के लोगों की बेहतरी के लिए साथ काम करने को लेकर आशान्वित हूं.

    किशोर ने वर्ष 2017 में पंजाब विधानसभा के दौरान कांग्रेस के चुनाव अभियान की कमान संभाली थी. वर्तमान में किशोर की कंपनी, इंडियन पालिटिकल एक्शन कमेटी (आई-पीएसी) पश्चिम बंगाल चुनाव में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस की मदद कर रही है. किशोर ने वर्ष 2014 के आम चुनाव में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री पद के लिए अभियान की कमान संभाली थी. प्रशांत किशोर ने बिहार में नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू में भी नंबर दो की भूमिका कुछ दिन तक निभाई थी, लेकिन जल्द ही उनका इस पार्टी से भी अलगाव हो गया. इसके बाद उन्होंने बिहार में युवाओं को जोड़कर एक नई राजनीतिक शक्ति खड़ा करने का ऐलान किया था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारत अगर टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचता है तो स्थगित हो सकता है एशिया कप: एहसान मनी
    Next Article पश्चिम बंगाल: टीएमसी का बड़ा निर्णय, 80 साल से ज्यादा उम्र वालोंं को नहीं मिलेगा टिकट

    Related Posts

    जमशेदपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने धूमधाम से मनाया हिन्दू साम्राज्य दिनोत्सव

    June 28, 2026

    चतरा में शादी की खुशियां मातम में बदली, डीजे वाहन पलटने से एक की मौत, तीन गंभीर घायल

    June 28, 2026

    दिनदहाड़े महिला से सोने की चेन झपटकर फरार बदमाश

    June 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने धूमधाम से मनाया हिन्दू साम्राज्य दिनोत्सव

    चतरा में शादी की खुशियां मातम में बदली, डीजे वाहन पलटने से एक की मौत, तीन गंभीर घायल

    दिनदहाड़े महिला से सोने की चेन झपटकर फरार बदमाश

    शराब के नशे में चाचा बना हैवान, बहू और 10 वर्षीय भतीजी की कुल्हाड़ी से हत्या

    जमशेदपुर: डबल डाउन बार के बाहर चाकूबाजी का CCTV आया सामने, पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

    चाईबासा के टेकराहातू गांव में ग्रामीणों संग नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सुनी पीएम मोदी की ‘मन की बात’

    दवा पर भरोसा टूटा तो इलाज का आधार भी डगमगाएगा

    पेड़ों की अंधाधुंध कटाई और गार्डवाल तोड़ने का आरोप, भाजपा ने मांगी FIR और कार्रवाई

    रक्तदान के माध्यम से अर्पण कर रहा अतुलनीय कार्य, इनकी सेवा भावना से मैं आह्लादित हूँ : अर्जुन मुंडा

    भाजपा पूर्वी सिंहभूम की संगठनात्मक बैठकों में बूथ सशक्तिकरण और आगामी कार्यक्रमों पर मंथन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.