Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बागबेड़ा नया बस्ती के उत्क्रमित मध्य विद्यालय में ‘जल पुरुष’ राजकुमार सिंह ने जल संकट का समाधान किया
    Breaking News Headlines कारोबार चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    बागबेड़ा नया बस्ती के उत्क्रमित मध्य विद्यालय में ‘जल पुरुष’ राजकुमार सिंह ने जल संकट का समाधान किया

    Aman KumarBy Aman KumarMay 5, 2025Updated:May 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *बागबेड़ा नया बस्ती के उत्क्रमित मध्य विद्यालय में ‘जल पुरुष’ राजकुमार सिंह ने जल संकट का समाधान किया*
    राष्ट्रीय संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर: भीषण गर्मी और गंभीर जल संकट से जूझ रहे बागबेड़ा नया बस्ती रोड नंबर 3 स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने मानवीय पहल करते हुए निजी खर्च से 500 लीटर क्षमता का जल टैंक उपलब्ध कराया है। इसके साथ ही उन्होंने गर्मी के पूरे मौसम में प्रतिदिन अपने निजी टैंकर से निःशुल्क स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने का भी संकल्प लिया है।
    उक्त विद्यालय में लंबे समय से पानी की समस्या बनी हुई थी। विद्यालय में लगे हैंडपंप के खराब हो जाने और जल स्तर नीचे चले जाने के कारण बच्चों और शिक्षिकाओं को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका द्वारा इस बाबत कई बार जिला प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों को लिखित आवेदन दिया गया, किंतु कोई समाधान नहीं हो सका।
    समस्या की जानकारी उप मुखिया मुकेश सिंह एवं पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के द्वारा मिलते ही राजकुमार सिंह ने तत्परता दिखाते हुए निजी पहल पर जल संकट का समाधान किया।
    विद्यालय की प्रधानाध्यापिका नादिरा खातुन ने बताया कि विद्यालय का भवन भी अत्यंत जर्जर स्थिति में है, जिसकी मरम्मत के लिए भी कई बार आवेदन दिया गया, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इस स्थिति से अवगत कराते हुए प्रधानाध्यापिका ने राजकुमार सिंह से भी सहयोग का अनुरोध किया है।
    “*इस मौके पर ‘जल पुरुष’ राजकुमार सिंह ने कहा*,
    जब तक संभव होगा, मैं बागबेड़ा क्षेत्र के किसी भी व्यक्ति को जल संकट से जूझने नहीं दूंगा। चाहे इसके लिए कितनी भी कठिनाइयों का सामना करना पड़े, मैं पीछे नहीं हटूंगा।”
    जनप्रतिनिधियों मुकेश सिंह एवं सुनील गुप्ता ने भी राजकुमार सिंह की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यदि आज बागबेड़ा के बच्चे और आम लोग भीषण गर्मी में भी आसानी से पानी प्राप्त कर पा रहे हैं, तो इसका श्रेय केवल और केवल राजकुमार सिंह को जाता है।
    इस मौके पर स्थानीय मुखिया गौरी टोप्पो, उप मुखिया मुकेश सिंह, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, पूर्व मुखिया बुधराम टोप्पो, प्राण, डब्बू, संजय ठाकुर, अंगद पांडे एवं स्कूल की प्रधानाध्यापिका नादिरा खातून, सहायक शिक्षिका रेखा लकड़ा, पुनीता गिरी, निर्मला देवी, रश्मि कुमारी उपस्थित थे।

    बागबेड़ा नया बस्ती के उत्क्रमित मध्य विद्यालय में 'जल पुरुष' राजकुमार सिंह ने जल संकट का समाधान किया
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगीता थिएटर व रॉबिन हुड आर्मी का संयुक्त समर कैंप कल से शुरू, विशेष बच्चों के लिए नि:शुल्क आयोजन
    Next Article बागबेड़ा में श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल एवं प्राथमिक विद्यालय परिसर में प्याऊ का शुभारंभ, बच्चों व अभिभावकों को गर्मी से राहत

    Related Posts

    UCIL की हीरक जयंती: जश्न या सवाल? तीन यूनियनों का बहिष्कार, मुख्य अतिथि ने रद्द किया दौरा

    October 7, 2026

    बेहतर विकल्प एवं जरूरी मुद्दों का अभाव ही विपक्ष की अक्षमता

    October 7, 2026

    तीन से 403 तक: अखिलेश के सामने असली सवाल

    October 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Pourquoi Spinboss indique “Compte non trouvé” alors que vous savez qu’il existe

    UCIL की हीरक जयंती: जश्न या सवाल? तीन यूनियनों का बहिष्कार, मुख्य अतिथि ने रद्द किया दौरा

    बेहतर विकल्प एवं जरूरी मुद्दों का अभाव ही विपक्ष की अक्षमता

    तीन से 403 तक: अखिलेश के सामने असली सवाल

    मरीन ड्राइव में पुलिस मुठभेड़, बिंदल मॉल फायरिंग के दो शूटर घायल

    37वीं क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 363 खिलाड़ी होंगे शामिल

    राष्ट्र संवाद नजरिया

    प्रखंड कार्यालय मंसूरचक में सहयोग सेवा शिविर का आयोजन

    104 जगहों पर दुर्गा पूजा, सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने तय की जिम्मेदारी

    सहयोग शिविर में मिले 68 आवेदन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.