टाटा मोटर्स के विभिन्न डिवीजनों में श्रद्धा और उत्साह के साथ हुई विश्वकर्मा पूजा
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर टाटा मोटर्स के इंजन डिवीजन, प्लांट-वन, ईआरसी, प्लांट-थ्री, वर्ल्ड ट्रक समेत विभिन्न इकाइयों में विधिवत पूजा-अर्चना की गई। भगवान विश्वकर्मा से कंपनी की उन्नति, कर्मचारियों की सुख-समृद्धि और सुरक्षित कार्य वातावरण की कामना की गई।

पूजा में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह, एचआर हेड प्रणव कुमार, ईआर हेड सौमिक रॉय समेत कंपनी के अधिकारी, यूनियन पदाधिकारी, कमेटी मेंबर, कर्मचारी और प्रशिक्षु शामिल हुए। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा संपन्न होने के बाद प्रसाद का वितरण किया गया।
विश्वकर्मा पूजा को लेकर कंपनी की विभिन्न इकाइयों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। प्रबंधन और यूनियन प्रतिनिधियों ने कर्मचारियों को पर्व की शुभकामनाएं देते हुए सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण कार्य संस्कृति को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।

