कल विश्वकर्मा पूजा, बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। कल विश्वकर्मा पूजा को लेकर शहर के बाजारों में तैयारियां तेज हो गई हैं। बुधवार को साकची समेत विभिन्न बाजारों में भगवान विश्वकर्मा की मूर्तियों की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ जुटी। कलाकार आकर्षक मूर्तियां लेकर बाजार पहुंचे हैं।

वहीं मिठाई दुकानों के साथ पूजा सामग्री की दुकानों पर भी दिनभर चहल-पहल रही। लोग पूजा के लिए मिठाई, फल-फूल, प्रसाद और अन्य सामग्री की खरीदारी करते नजर आए। साकची क्षेत्र में बुधवार को बाजार का नजारा पूरी तरह विश्वकर्मा पूजा के रंग में नजर आया। कंपनियों, कारखानों, दुकानों और प्रतिष्ठानों में भी पूजा की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

