Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » Ukraine-Russia War: जंग का आज 12वां दिन, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से बात करेंगे पीएम मोदी
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    Ukraine-Russia War: जंग का आज 12वां दिन, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से बात करेंगे पीएम मोदी

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 7, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. रूस-यूक्रेन जंग का आज 12वां दिन है. अब तक दोनों देशों के बीच दो दौर की बातचीत हुई लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकल पाया. आज दोनों देशों के बीच शांति के प्रयासों को लेकर तीसरे दौर की बैठक होगी. इस बीच यह खबर सामने आ रही है कि यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद बात करेंगे.रूस लगातार अपना हमला यूक्रेन पर तेज करता जा रहा है. अब तक यूक्रेन के कई शहर हमले में पूरी तरह तबाह हो चुके हैं साथ है सैकड़ों की जान जा चुकी है. वहीं, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की भी रूस के सामने हार मानने को तैयार नहीं है. रूस-यूक्रेन के बीच इस बढ़ते तनाव को देखते हुए अब इजरायल, फ्रांस और तुर्की समझौता कराने की कोशिश में जुटे हुए हैं. बता दें, रूस और यूक्रेन आज तीसरे दौर की बातचीत के लिए आमने-सामने बैठेंगे. इससे पहले हुई दो दौर की बातचीत में कोई नतीजा नहीं निकला है.
    इजरायल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने कहा है कि उनका देश यूक्रेन संकट का कूटनीतिक समाधान तलाशने में सहायता जारी रखेगा, भले ही उसके इस प्रयास के सफल होने की संभावना बहुत कम हो. बेनेट ने अपने मंत्रिमंडल की बैठक में रविवार को यह टिप्पणी की थी. उन्होंने मास्को में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ एक औचक बैठक से लौटने के कुछ घंटे बाद मंत्रिमंडल की बैठक की. वहीं, फ्रांस के राष्ट्रपति से पुतिन ने एक बार फिर बात की. फ्रांस ने कहा कि उनकी बातचीत में कुछ भी उत्साहजनक नहीं था. वहीं, तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोगन ने यूक्रेन में तत्काल सामान्य युद्ध विराम की अपील की. उन्होंने रविवार को रूसी नेता व्लादिमीर पुतिन से टेलीफोन पर बात की.

    आपको बता दें, रूस के राष्ट्रपति पुतिन यूक्रेन के खिलाफ छेड़ी गई इस जंग को रोकने के लिए तैयार हैं, लेकिन उन्होंने कहा है कि ऐसा तब होगा जब यूक्रेन उनकी शर्तें मान लेता है. ये दावा तुर्की के राष्ट्रपति रेचप तैयप एर्दोगन से बातचीत के आधार पर किया गया है. रविवार को तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन और राष्ट्रपति पुतिन में बातचीत हुई थी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयूपी में आखिरी चरण की वोटिंग जारी, मतदान केंद्रों के बाहर लंबी-लंबी कतारे
    Next Article को-ऑपरेटिव विधि महाविद्यालय जमशेदपुर के छात्रों ने महाविद्यालय के चेयरमैन राजेश शुक्ल का किया अभिनंदन

    Related Posts

    वारदातें बढ़ीं, कमजोर पड़ा पुलिस का सूचना तंत्र?

    September 27, 2026

    जमीन पर कब्जे से बड़ा सवाल व्यवस्था की चुप्पी का कानून आवंटित औद्योगिक भूखंड पर 20 साल बाद भी कब्जा नहीं, तो जिम्मेदार कौन?

    September 27, 2026

    एलआईसी बिल्डिंग में भड़की भीषण आग, 3 घंटे तक धधकती रही चौथी मंजिल

    September 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    यूपी में भारी बारिश से राहत-बचाव तेज, नेपाल सीमा से लगे जिलों में विशेष सतर्कता

    वारदातें बढ़ीं, कमजोर पड़ा पुलिस का सूचना तंत्र?

    एसआईआर की प्रक्रिया और वैधता पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, पारदर्शिता की मांग

    उडुप्पी रेस्टोरेंट फायरिंग ने खोली जमशेदपुर की पुलिसिंग की पोल : सरयू राय

    लखनऊ मंडल में 15 महिला ट्रैकमेंटेनर्स का कैडर परिवर्तन

    यमुना एक्सप्रेस-वे बस अग्निकांड पर हाईकोर्ट सख्त, रात में बसों की अनिवार्य जांच के आदेश

    JSSC-CGL परीक्षा में कथित अनियमितता, अनुचित लाभ लेने वाले तीन अभ्यर्थी गिरफ्तार

    ग्रामसभा में ग्रामीणों का विरोध, सीसीएल से पहले रोजगार और फर्जी जमाबंदी रद्द करने की मांग

    जमीन पर कब्जे से बड़ा सवाल व्यवस्था की चुप्पी का कानून आवंटित औद्योगिक भूखंड पर 20 साल बाद भी कब्जा नहीं, तो जिम्मेदार कौन?

    एलआईसी बिल्डिंग में भड़की भीषण आग, 3 घंटे तक धधकती रही चौथी मंजिल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.