Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यूक्रेन में फंसे भारतीयों को बिना बताए सीमा पर न जाने की सलाह, जारी की गई एडवाइजरी
    Breaking News Headlines

    यूक्रेन में फंसे भारतीयों को बिना बताए सीमा पर न जाने की सलाह, जारी की गई एडवाइजरी

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 26, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों के लिए दूतावास ने नई एडवाइजरी जारी की है. इसके मुताबिक किसी को भी बिना बताए सीमावर्ती इलाकों में न जाने की सलाह दी गई है. एडवाइजरी में कहा गया है कि बॉर्डर पर जाने से पहले कीव में दूतावास के अधिकारियों से संपर्क करे. इसके लिए हेल्पलाइन नंबर पहले ही जारी कर दिए गए हैं. बता दें कि यूक्रेन पर रूसी हमले का आज तीसरा दिन है. शनिवार रात से ही रूसी सेना ने राजधानी कीव को घेर रखा है

    एडवाइजरी में कहा गया है, बॉर्डर के कई चेक प्वाइंट पर हालात बेहद संवेदनशील है. हमलोग पड़ोसी देशों के दूतावास के संपर्क में हैं और यहां फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने का काम किया जा रहा है. जो लोग बिना बताए बॉर्डर पर पहुंच रहे हैं, उन्हें हमें मदद करने में दिक्कतें आ रही है. इसलिए वहां जाने से पहले हमें जरूर बताएं.
    भारतीय दूतावास के मुताबिक यूक्रेन के पश्चिम के शहर थोड़े सुरक्षित हैं. यहां खाने पीने की चीज़ों की दिक्कते नहीं है. साथ ही कहा गया है कि जो लोग जहां हैं वो अगले आदेश तक वहीं रहे. देश के पूर्वी भाग में रहने वाले लोगों को भी अपने घरों में ही रहने के लिए कहा गया है. बता दें कि हंगरी और रोमानिया के जरिए भारतीय नागरिकों को निकाला जा रहा है.

    बता दें कि यूक्रेन से भारतीय नागरिकों का पहला जत्था सुचावा सीमा चौकी पार करने के बाद शुक्रवार दोपहर रोमानिया पहुंचा. अधिकारियों ने कहा कि और भारतीय नागरिकों के छोटे समूहों में सीमा पार करके रोमानिया पहुंचने की उम्मीद है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, यूक्रेन से सुचावा सीमा पार बिंदु पार करके भारतीयों का पहला जत्था रोमानिया पहुंच गया है. सुचावा पर हमारा दल अब उन्हें बुखारेस्ट जाने में मदद करेगा जहां से उन्हें भारत लाया जाएगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleब्रिटेन के कोबरा वॉरियर अभ्यास में शामिल नहीं होगी भारतीय वायुसेना
    Next Article शादी के 21 साल बाद पति में आया बदलाव, पुरुष से बन गया महिला, फिर पत्नी ने लिया बड़ा फैसला

    Related Posts

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    November 13, 2026

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    November 13, 2026

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.