Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ब्रिटेन के कोबरा वॉरियर अभ्यास में शामिल नहीं होगी भारतीय वायुसेना
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    ब्रिटेन के कोबरा वॉरियर अभ्यास में शामिल नहीं होगी भारतीय वायुसेना

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 26, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्‍ली. भारत ने ब्रिटेन में होने वाली कोबरा वॉरियर एक्सरसाइज 2022 से बाहर निकलने का फैसला किया है. भारतीय वायुसेना ने शनिवार को ट्वीट के जरिए इस बात की जानकारी दी है. सेना ने इस फैसले का बड़ा कारण ताजा घटनाक्रम बताया है. खास बात है कि इस अभ्यास में भारत लड़ाकू विमान तेजस के साथ शामिल होने जा रहा था. रिपोर्ट्स के अनुसार वायु सेना ने कहा था कि यह अभ्यास तेजस विमान को अपनी ताकत प्रदर्शित करने का मंच उपलब्ध कराएगा.

    वायुसेना ने ट्वीट किया, ताजा घटनाओं को देखते हुए भारतीय वायुसेना ने यूनाइटेड किंगडम में बहुराष्ट्रीय हवाई अभ्यास कोबरा वॉरियर 2022 में अपने विमान तैनात नहीं करने का फैसला किया है. भारत की ओर से 5 हल्के लड़ाकू विमान तेजस शामिल होने वाले थे. वायुसेना ने बुधवार को कहा कि कोबरा वारियर 22 अभ्यास का लक्ष्य अभियानगत अवसर मुहैया करना और भाग ले रही वायु सेनाओं के बीच सर्वश्रेष्ठ गतिविधियां साझा करना है.
    ब्रिटेन के वडिंगटन में होने वाला यह सैन्य कार्यक्रम 6 मार्च से शूरू होकर 27 मार्च तक चलेगा. ब्रिटेन की रॉयल एयर फोर्स के अलावा सऊदी अरब, बेल्जियम और स्वीडन भी शामिल होंगे. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कोबरा वॉरियर ब्रिटेन में रॉयल एयर फोर्स (RAF) की तरफ से एक दशक से कराया जा रहा सबसे बड़ा संयुक्त सैन्य अभ्यास है.

    IAF ने पहले जानकारी दी थी कि पांच तेजस विमान ब्रिटेन जाएंगे. इस प्रक्रिया में वायुसेना का C-17 ग्लोबमास्टर 3 और दो C-130J सहायता करेंगे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत के कुछ मित्र देशों ने तेजस में दिलचस्पी दिखाई है और भारत भी इसे निर्यात करने की इच्छा रखता है. लेकिन हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड की तरफ से कम डिलीवरी के चलते निर्यात को लेकर चर्चा नहीं हो सकी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरूस के खिलाफ लड़ाई में अब यूक्रेनी सांसद किरा रुडिक ने उठाये हथियार
    Next Article यूक्रेन में फंसे भारतीयों को बिना बताए सीमा पर न जाने की सलाह, जारी की गई एडवाइजरी

    Related Posts

    जमशेदपुर में कथित अवैध वसूली: तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    July 24, 2026

    डिमना लेक में बड़ा हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टर डूबे

    July 24, 2026

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में कथित अवैध वसूली: तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    डिमना लेक में बड़ा हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टर डूबे

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.