Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शादी के 21 साल बाद पति में आया बदलाव, पुरुष से बन गया महिला, फिर पत्नी ने लिया बड़ा फैसला
    Breaking News Headlines

    शादी के 21 साल बाद पति में आया बदलाव, पुरुष से बन गया महिला, फिर पत्नी ने लिया बड़ा फैसला

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 26, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जयपुर. राजस्थान की राजधानी जयपुर के फैमिली कोर्ट में तलाक का एक अनोखा मामला सामने आया है. शादी के 21 साल बाद पति ने अपना जेंडर चेंज कर दिया. इसे आधार मानते हुए कोर्ट ने पत्नी की तलाक की अर्जी मंजूर कर लिया है. दरअसल, जोधपुर के 45 साल के पति ने अपनी जेंडर सर्जरी करवाई और महिला बन गया. पत्नी ने इस आधार पर तलाक की अर्जी दी. अब कोर्ट ने पारस्परिक सहमति के आधार पर उनके तलाक को मंजूर कर लिया है. बताया जा रहा है कि पत्नी पति से कुछ सालों से अलग रह रही थी. इस मामले में न्यायालय का कहना है कि दोनों परिपक्व हैं और वयस्क हैं. अपना भला बुरा समझते हैं.

    जानकारी के मुताबिक, साल 2017 से दोनों पति पत्नी अलग रह रहे हैं. दोनों के बीच समझौता वार्ता भी विफल रही. इस दौरान पति ने जेंडर सर्जरी करवा ली. अब उनके बीच दोबारा पति पत्नी के संबंध बनने की गुंजाइश नहीं है. अब दोनों एक दूसरे से अलग रहना चाहते हैं, विवाद विच्छेद चाहते हैं. कोर्ट ने इस सभी बातों को ध्यान में रखते हुए तलाक की डिक्री का आदेश जारी किया है. सूत्रों का कहना है कि तलाक आपसी सहमति के आधार पर हुआ है.
    जानकारी के मुताबिक, पति जोधपुर और पत्नी जयपुर की रहने वाली है. दोनों ने 2021 में पारिवारिक कोर्ट में आपसी सहमति से दोनों के बीच तलाक दिलवाने की अर्जी दायर की थी. उन्होंने अपने अर्जी में कहा था कि शादी के बाद 2017 से दोनों एक दूसरे से अलग रह रहे हैं. इस दौरान पति ने अपनी जेंडर सर्जरी भी करवा ली. अब उनके बीच पति पत्नी जैसा संबंध दोबारा कभी नहीं बन सकता.

    जानकारी के मुताबिक, दोनों के बीच जो सेटलमेंट हुआ है उसमें सामान, भरण-पोषण व स्त्रीधन का कोई भी विवाद नहीं है. इसके साथ ही आने वाले समय में दोनों एक दूसरे पर कोई दोषारोपण नहीं करेंगे. इसलिए दोनों ने आपसी सहमति से तलाक की अर्जी दी थी. अब कोर्ट ने पति-पत्नी की तलाक अर्जी मंजूर करते हुए तलाक का डिक्री आदेश जारी किया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयूक्रेन में फंसे भारतीयों को बिना बताए सीमा पर न जाने की सलाह, जारी की गई एडवाइजरी
    Next Article भारत के जंगलों में फिर दिखेगी चीते की चाल, नामीबिया 35-40 चीता भेजने को तैयार

    Related Posts

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    June 7, 2026

    शारीरिक फिटनेस और स्वच्छता अभियान में मिसाल बना खैरासोल थाना

    June 7, 2026

    शेखपुरा में गन पॉइंट से 18 लाख की लूट

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    शारीरिक फिटनेस और स्वच्छता अभियान में मिसाल बना खैरासोल थाना

    शेखपुरा में गन पॉइंट से 18 लाख की लूट

    रानीश्वर में सड़क दुघर्टना में एक जख्मी

    गिरिडीह झारखंड क्रिकेट टी-20 लीग की ट्रॉफी यात्रा का गिरिडीह से भव्य आगाज, पूरे राज्य का करेगी भ्रमण

    मधुबनी में मंत्री अरुण शंकर प्रसाद के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्त

    झारखंड आंदोलनकारी सा विस्थापित नेता राजू दुबे हुए भाकपा माले में शामिल।

    कोवाली थाना प्रभारी पर वृद्ध से मारपीट, झूठे केस में फंसाने और रिश्वत मांगने का आरोप, एसएसपी से शिकायत

    मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड द्वारा खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित

    श्री हनुमान जी से जुडने का सटीक तरीका है श्री हनुमान चालीसा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.