Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारत के जंगलों में फिर दिखेगी चीते की चाल, नामीबिया 35-40 चीता भेजने को तैयार
    Breaking News Headlines

    भारत के जंगलों में फिर दिखेगी चीते की चाल, नामीबिया 35-40 चीता भेजने को तैयार

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 26, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भारतीय जंगल में चीतों को फिर से लाने की महत्वाकांक्षी परियोजना पर काम रहे अधिकारियों ने बताया कि नामीबिया के साथ इस बारे में बातचीत एक कदम और आगे बढ़ गई है. अफ्रीकी देश नामीबिया भारत में 35-40 चीतों को भेजने के लिए सैद्धांतिक रूप से सहमत हो गया है. ये अधिकारी अभी हाल ही में एक प्रतिनिधिमंडल के साथ इस दक्षिण अफ्रीकी देश का दौरा करके लौटे हैं. केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय, मध्य प्रदेश और भारतीय वन्यजीव संस्थान के एक पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने 18 से 22 फरवरी तक नामीबिया का दौरा किया. मध्य प्रदेश में ही सबसे पहले चीतों को रखा जाना है. चीतों को लाने के बारे में भारतीय अधिकारियों की नामीबिया की ये पहली यात्रा थी.

    प्रतिनिधिमंडल में शामिल डब्ल्यूआईआई के डीन यादवेंद्रदेव झाला ने कहा कि नामीबियाई अधिकारियों के साथ हमारी बातचीत के दौरान हमने पांच साल की अवधि में 35-40 चीतों को भेजने के लिए कहा. वे इसके लिए सहमत हो गए हैं. झाला ने कहा कि अगले कदम के तहत भारत में चीतों को लाने के लिए दोनों देशों के पर्यावरण मंत्रालयों के बीच एक समझौता (एमओयू) पर हस्ताक्षर करना होगा. एशियाई चीते का भारत के जंगलों से सफाया हो गया था और 1952 में सरकार ने औपचारिक रूप से इसे विलुप्त घोषित कर दिया था. भारत में चीतों को फिर से बसाने की इस परियोजना का उद्देश्य नामीबिया और संभवतः दक्षिण अफ्रीका से भी अफ्रीकी चीतों को बैचों में लाकर भारतीय जंगलों में फिर से बसाना है. देश में कई स्थानों पर जंगलों में उनको बसाने की तैयारी है.
    झाला ने कहा कि पहले बैच में लाए जाने वाले चीतों की संख्या अभी तय नहीं की गई है. हम 10-12 चीतों को एक साथ लाना चाहते हैं, लेकिन सटीक संख्या चीतों की पेशकश पर निर्भर करेगी. चीतों की पहली खेप को मध्य प्रदेश के कुनो नेशनल पार्क में बसाया जाएगा. पर्यावरण मंत्रालय ने 2021 की शुरुआत में कहा था कि उसने उसी साल नवंबर की शुरुआत में चीतों के पहले बैच को कुनो नेशनल पार्क में लाने की योजना बनाई थी. बाद में देश में कोविड-19 की दूसरी लहर के कारण इस परियोजना में देरी हुई.

    अब विशेषज्ञों का कहना है कि भारत में चीतों के आने का समय इस बात पर निर्भर करेगा कि दोनों देशों की सरकारें कितनी तेजी से समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने और चीतों को भारत भेजने के लिए बाद के कदम उठाती हैं. ये संभवत: दुनिया का पहला अंतर-महाद्वीपीय चीता हस्तांतरण होगा. झाला ने कहा कि सरकारों के बीच समझौते होने के बाद नामीबिया के अधिकारी बताएंगे कि वे हमें कौन से चीते दे रहे हैं. हम चीतों को भारत लाने से पहले उनकी जांच करेंगे. चीतों का चयन करने के लिए उनके समूह की आनुवंशिक विविधता को देखना होगा. साथ ही ये भी देखा जाएगा कि क्या चीते शिकार करने में सक्षम हैं और सही उम्र के हैं. इससे पहले भारतीय अधिकारियों ने भारत की चीता परियोजना पर नामीबिया में एक प्रेजेंटेशन दिया और उनके अधिकारियों के सवालों का जवाब दिया. उन्होंने नामीबिया के डिप्टी पीएम और स्पीकर से भी मुलाकात की.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशादी के 21 साल बाद पति में आया बदलाव, पुरुष से बन गया महिला, फिर पत्नी ने लिया बड़ा फैसला
    Next Article स्कूली बच्चे समेत ग्रामीणों ने सिंघीया रोसड़ा एसएच मार्ग को जाम किया

    Related Posts

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू में अवैध अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.