Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कनाडा सरकार भारतीयों के विरोध के बाद झुकी, डिपोर्टेशन पर लगाई रोक, यह है पूरा मामला
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    कनाडा सरकार भारतीयों के विरोध के बाद झुकी, डिपोर्टेशन पर लगाई रोक, यह है पूरा मामला

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 9, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    ओट्टावा. कनाडा में निर्वासन के खतरे के बीच रह रहे सैकड़ों भारतीय युवकों के लिए राहत की खबर है. लंबे विरोध और राजनयिक हस्तक्षेप के बाद कनाडा ने इन भारतीयों का निर्वासन अस्थायी रूप से रोक दिया है. ये युवक पढ़ाई के लिए कई साल पहले कनाडा गए थे, लेकिन भारत में इमिग्रेशन एजेंट की ठगी के चलते हाल ही में ये सभी निर्वासन के केंद्र में आ गए. कनाडा सरकार ने फर्जी दस्तावेजों के कारण इनके खिलाफ निर्वासन की कार्यवाही शुरू की थी. ठगी का शिकार हुए छात्र कनाडा सरकार की डिपोर्टेशन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. फिलहाल, इस फैसले ने छात्रों को राहत पहुंचाई है.

     

    कनाडाई अधिकारियों ने फर्जी दस्तावेज के आधार पर कनाडा के कॉलेजों में प्रवेश लेने वाले 700 भारतीयों को निर्वासन का नोटिस भेजा था. 5 जून को कनाडाई अधिकारियों ने लवप्रीत सिंह के खिलाफ पहली कार्यवाही शुरू की. मूल रूप से पंजाब के रहने वाले लवप्रीत सिंह को 13 जून तक कनाडा छोड़ने के लिए कहा गया. अधिकारियों ने पाया कि छह साल पहले स्टडी परमिट पर कनाडा में प्रवेश के लिए उन्होंने जो ऑफर लेटर इस्तेमाल किया था, वह फर्जी था. इस खुलासे के बाद कनाडाई सीमा सेवा एजेंसी ने एक बड़े घोटाले का पर्दाफाश किया. इसमें मुख्य रूप से पंजाब के कई दूसरे भारतीय युवक थे, जो एक एजेंट से मिले इसी तरह के फर्जी दस्तावेजों पर कनाडा में प्रवेश कर गए थे.

     

    धोखाधड़ी का शिकार हुए छात्र

    कनाडा में जिन छात्रों के ऊपर निर्वासन की तलवार लटक रही है, उनमें से अधिकांश जालंधर के एक इमिग्रेशन के हाथों धोखाधड़ी का शिकार हुए थे. इस एजेंट ने कनाडा के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों से फर्जी ऑफर लेटर दिए थे. छात्रों को ये विश्वास हो गया कि उन्हें वैध प्रवेश मिल गया है. यहां तक कि कनाडा के दूतावास के अधिकारियों ने भी वीजा देते समय जालसाजी का पता नहीं लगाया. कनाडाई दूतावास के अधिकारियों को भी वीजा देते समय जालसाजी का पता नहीं चला.

    कनाडा पहुंचने पर इन युवकों को पता चला कि वे उन संस्थानों में नामांकित नहीं थे, जहां उन्हें जाना चाहिए था. कई युवक 2016 की शुरुआत में ही कनाडा आ गए थे, लेकिन उन्हें धोखाधड़ी का एहसास तब हुआ जब उन्होंने कनाडा में स्थायी निवास के लिए आवेदन किया. सीबीएसए की जांच के बाद 700 से अधिक छात्रों को निर्वासन का नोटिस जारी किया गया. इसके बाद छात्रों ने विरोध प्रदर्शन शुरू किया. इस मामले में राजनयिक हस्तक्षेप भी हुआ, जिसके बाद अब कनाडा ने निर्वासन की कार्यवाही को स्थगित कर दिया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनीतीश सरकार ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों के डीएम बदल, 43 आईएएस का तबादला
    Next Article भारत पहुंचा मंकीपॉक्स, एक संदिग्ध को किया गया आइसोलेट, स्वास्थ्य मंत्रालय अलर्ट

    Related Posts

    गर्मी के बढ़ते प्रभाव को दृष्टिगत रखते हुए जिले में संचालित सभी कोटि के विद्यालयों में दिनांक 21.04.2026 के प्रभाव से कक्षा संचालन हेतु नई समयावधि जारी

    April 21, 2026

    सांसद कालीचरण सिंह की पहल रंग लाई, चतरा में रेलवे टिकट काउंटर बंद नहीं होगा

    April 20, 2026

    सुवर्णरेखा किनारे 227 किलो का विश्वयुद्धकालीन बम मिला, सेना ने संभाला मोर्चा

    April 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गर्मी के बढ़ते प्रभाव को दृष्टिगत रखते हुए जिले में संचालित सभी कोटि के विद्यालयों में दिनांक 21.04.2026 के प्रभाव से कक्षा संचालन हेतु नई समयावधि जारी

    सांसद कालीचरण सिंह की पहल रंग लाई, चतरा में रेलवे टिकट काउंटर बंद नहीं होगा

    सुवर्णरेखा किनारे 227 किलो का विश्वयुद्धकालीन बम मिला, सेना ने संभाला मोर्चा

    सेंदरा पर्व पर टकराव: वन विभाग की रोक बनाम दलमा राजा की परंपरा, विवाद गहराया

    जमशेदपुर में मछुआ बस्ती के लोगों का प्रदर्शन, सामुदायिक भवन पर कब्जे का आरोप

    डिमना के पास खुला झारखंड का पहला हाथी रेस्क्यू सेंटर, वन्यजीव संरक्षण को बड़ी ताकत

    गोपिबल्लवपुर में चुनावी रणनीति को धार, बाकड़ा अंचल में जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण भागीदारी।

    जमशेदपुर में सियासी घमासान: मेयर पर विधायक सरयू राय का हमला, डीसी को लिखा पत्र

    बांग्ला नववर्ष पर दी मिलानी ने प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन को किया सम्मानित

    कुणाल षाड़ंगी के ट्वीट पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिया संज्ञान, त्वरित सहायता के दिए निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.