बर्मामाइंस में मनाई गई महारानी रानी दुर्गावती की जयंती
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ, जमशेदपुर के जिला अध्यक्ष दिनेश साह के नेतृत्व में बर्मामाइंस गुरुद्वारा मैदान में वीरांगना महारानी रानी दुर्गावती की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में उनके चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण किया गया। समाज के लोगों ने उनके शौर्य, त्याग, स्वाभिमान और बलिदान को नमन करते हुए समाज की एकता व संस्कृति को मजबूत करने का संकल्प लिया।
इसके बाद जमशेदपुर से संघ का प्रतिनिधिमंडल मनोहरपुर के पत्थरबासा में आयोजित विराट जयंती समारोह में शामिल होने के लिए रवाना हुआ। प्रतिनिधिमंडल में दिनेश साह, उमेश साह, रामानंद प्रसाद, मनोज कुमार, रामेश्वर प्रसाद, रामबचन ठाकुर, दिलीप प्रसाद, महिला समिति अध्यक्ष नीतू कुमारी, अंबे ठाकुर, मंजू देवी, अंजू देवी सहित अन्य लोग शामिल रहे।

