Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा की राज्यसभा सूची में संगठन को तरजीह, ब्राह्मण चेहरे को जगह नहीं
    Breaking News Business Headlines मेहमान का पन्ना राजनीति राष्ट्रीय संपादकीय

    भाजपा की राज्यसभा सूची में संगठन को तरजीह, ब्राह्मण चेहरे को जगह नहीं

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 5, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा की राज्यसभा सूची में संगठन को तरजीह, ब्राह्मण चेहरे को जगह नहीं

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जेपी गुप्ता
    लखनऊ। उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के लिए चुने जाने वाले दस सदस्यों में भाजपा ने आठ प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। इन दस सदस्यों का कार्यकाल 25 नवंबर को समाप्त हो रहा है। भाजपा की सूची में किसी भी मौजूदा सदस्य को दोबारा प्रत्याशी नहीं बनाया गया है। खास बात यह है कि घोषित आठ प्रत्याशियों में एक भी ब्राह्मण चेहरा शामिल नहीं है। इसके साथ ही हरदीप पुरी, बीएल वर्मा, नीरज शेखर और अरुण सिंह जैसे नामों को भी इस बार मौका नहीं मिला है।
    गीता शाक्य, सीमा द्विवेदी और बृजलाल भी दोबारा पार्टी का भरोसा हासिल करने में सफल नहीं रहे। आठवीं सीट डॉ. दिनेश शर्मा के इस्तीफे के कारण रिक्त हुई है। उन्हें अंडमान-निकोबार का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
    भाजपा ने जिन नेताओं को राज्यसभा के लिए प्रत्याशी बनाया है, उनमें धर्मपाल सिंह प्रमुख नाम हैं। वह योगी सरकार में दो बार मंत्री रह चुके हैं और वर्तमान में आंवला से विधायक तथा प्रदेश सरकार में मंत्री हैं। राधाकांत ओझा जाने-माने अधिवक्ता हैं और दो बार इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रह चुके हैं।
    प्रकाश पाल वर्तमान में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हैं। इससे पहले वह कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। विद्यासागर सोनकर विधान परिषद में उपनेता रह चुके हैं। उन्हें भाजपा का प्रमुख दलित चेहरा माना जाता है और वह प्रदेश संगठन में महामंत्री की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं।
    गोपी कृष्ण पांडेय को संघ की पृष्ठभूमि से आने वाला प्रमुख संगठनकर्ता माना जाता है। प्रियंका सिंह रावत वर्ष 2014 में बाराबंकी से सांसद रह चुकी हैं। राम प्रताप सिंह चौहान पूर्व विधायक, प्रदेश भाजपा के महामंत्री और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी हैं। आठवां नाम श्रुति गंगवार का है, जो झारखंड और आंध्र प्रदेश के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी हैं।
    प्रत्याशियों की सूची पर नजर डालें तो भाजपा ने संगठन में सक्रिय रूप से काम करने वाले नेताओं को अपेक्षाकृत अधिक तरजीह दी है। हालांकि, सूची में किसी भी ब्राह्मण चेहरे को जगह न मिलना राजनीतिक दृष्टि से चर्चा का विषय बन गया है

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसियासत की बदलती राहों में स्वामी ने फिर बदला पड़ाव! राहुल गांधी से मुलाकात के बाद नई राजनीतिक पारी क
    Next Article जातीय बिसात पर भाजपा का 2027 वाला दांव

    Related Posts

    बिरसानगर में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों युवाओं ने थामा पार्टी का दामन; अमर बाउरी और पूर्णिमा साहू ने किया स्वागत

    November 21, 2026

    सड़क सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन की जागरूकता रैली, उपायुक्त ने दिया यातायात नियमों के पालन का संदेश

    November 21, 2026

    विधायक संजीव सरदार की पहल पर करीब 70 करोड़ से पोटका में बनेगा ग्रिड सब-स्टेशन, 12 माह में निर्माण का लक्ष्य

    November 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिरसानगर में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों युवाओं ने थामा पार्टी का दामन; अमर बाउरी और पूर्णिमा साहू ने किया स्वागत

    सड़क सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन की जागरूकता रैली, उपायुक्त ने दिया यातायात नियमों के पालन का संदेश

    विधायक संजीव सरदार की पहल पर करीब 70 करोड़ से पोटका में बनेगा ग्रिड सब-स्टेशन, 12 माह में निर्माण का लक्ष्य

    Chicken Road: Türkiye’deki Oyuncular İçin Kapsamlı Bir İnceleme

    देवउठानी एकादशी पर खाटू श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया उद्घाटन

    हत्या के दिन चंदौली की जेल में था अखिलेश सिंह! सुप्रीम कोर्ट में ‘एलिबाई’ से मचेगी हलचल?

    राजस्व कार्यों के निष्पादन में लगातार शिथिलता एवं असंतोषजनक प्रदर्शन पर अपनाया कड़ा रुख : रिची पांडेय

    जिला विधिक सेवा प्राधिकार की टीमें चयनित गांवों में घर घर जाकर नालसा सहित सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का करेगी प्रचार प्रसार : आर्या

    श्री दुर्गा प्लस टू विद्यालय की चार छात्राएं टॉप टेन में चयनित

    सिमरिया धाम में तीसरी और अंतिम परिक्रमा शांतिपूर्वक संपन्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.