Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टेल्को गुरुद्वारा से निकाला विशाल नगर कीर्तन ,गुरुद्वारा में टाटा मोटर्स एवं कमिंस के प्लांट हेड सम्मानित ,शीश नवा मंत्री ने लगाया जयकारा, जो बोले सो निहाल
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड धर्म

    टेल्को गुरुद्वारा से निकाला विशाल नगर कीर्तन ,गुरुद्वारा में टाटा मोटर्स एवं कमिंस के प्लांट हेड सम्मानित ,शीश नवा मंत्री ने लगाया जयकारा, जो बोले सो निहाल

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 17, 2024Updated:January 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    तहीं प्रकाश हमारा भयो, पटना शहर बिखै भव लयो ।
    टेल्को गुरुद्वारा से निकाला विशाल नगर कीर्तन
    गुरुद्वारा में टाटा मोटर्स एवं कमिंस के प्लांट हेड सम्मानित
    शीश नवा मंत्री ने लगाया जयकारा, जो बोले सो निहाल

     

     

    जमशेदपुर। सरवंश दानी, साहब ए कमाल, खालसा पंथ के संस्थापक गुरु गोबिंद सिंह जी के 357 वें प्रकाश पर्व को समर्पित विशाल नगर कीर्तन टेल्को गुरुद्वारा से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के अगुवाई, पांच प्यारों की रहनुमाई और सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के तत्वावधान में सजाया गया। तकरीबन पौने बारह बजे पांच प्यारों ने अरदास की उसके उपरांत श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज को रुमाला एवं प्रसाद भेंट किया गया। इन्होंने पुष्प वर्षा की। झारखंड के मंत्री बन्ना गुप्ता ने सड़क पर ही गुरु ग्रंथ साहब की पालकी के आगे शीश नवाया और मत्था टेक, “बोले सो निहाल” का जयकारा लगाया। सांसद विद्युत वरण महतो, विधायक सरयू राय, जिला बिजुत्री कमेटी के उपाध्यक्ष मोहन कर्मकार, राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजू गिरि, टाटा मोटर्स के प्लांट हेड रविंद्र कुलकर्णी, कमिंस प्लांट हेड रामफल नेहरा, सीनियर जीएम संजय सिन्हा ने भी माथा टेक शुकराना अदा किया।

     

    इस मौके पर आयोजक सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह, चेयरमैन एवं झारखंड गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह, कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह, सतबीर सिंह सोमू, कुलविंदर सिंह, परविंदर सिंह सोहल, कुलविंदर सिंह पन्नू, त्रिलोचन सिंह, नौजवान सभा के प्रधान अमरीक सिंह, निशान सिंह, दमनप्रीत सिंह आदि अरदास में शामिल हुए।
    इससे पूर्व टेल्को गुरुद्वारा में श्री अखंड पाठ का भोग डाला गया। सरदार सुखदेव सिंह खालसा, स्त्री सत्संग सभा, गुरकीरत सिंह, कविसर सुरजीत सिंह ने कीर्तन से संगत को निहाल किया।

     

    गुरु दरबार में विधायक सरयू राय, प्लांट हेड रविंद्र कुलकर्णी, प्लांट हेड रामफल नेहरा, जीएम संजय सिंह, सरदार भगवान सिंह, सरदार शैलेंद्र सिंह, सरदार अमरजीत सिंह को संगत और कमेटी की ओर से चैयरमैन राम किशन सिंह चेयरमैन जीत सिंह प्रधान बलविंदर सिंह, चेयरमैन गुरमीत सिंह तोते ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
    नगर कीर्तन में कंट्रोलिंग की सेवा अमरीक सिंह, इंदर सिंह इंद्र एवं उनके सहयोगी कर रहे थे। टेल्को गुरुद्वारा में पुलिस सरकारी एवं कर्मी अच्छी संख्या में उपस्थित थे। यहां हजारों लोगों ने लंगर श्रद्धा के साथ ग्रहण किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकोच्चि: पीएम मोदी ने देश को समर्पित कीं 4,000 करोड़ रुपये की परियोजनाएं, बोले- ‘भारत को समुद्री शक्ति बनाना है’
    Next Article जिला महिला कांग्रेस कमिटी द्वारा मैत्री महा सम्मेलन सह सम्मान समारोह का आयोजन ,महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह समेत, मंत्री बन्ना गुप्ता भी हुए शामिल

    Related Posts

    जुगसलाई में अवैध हथियार सप्लाई गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, देशी पिस्टल व कारतूस बरामद

    June 4, 2026

    नालों की सफाई में घोर अनियमितता का आरोप

    June 4, 2026

    12 घंटे के भीतर चोरी कांड का उद्भेदन, आरोपी गिरफ्तार

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जुगसलाई में अवैध हथियार सप्लाई गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, देशी पिस्टल व कारतूस बरामद

    नालों की सफाई में घोर अनियमितता का आरोप

    12 घंटे के भीतर चोरी कांड का उद्भेदन, आरोपी गिरफ्तार

    CCTV तोड़ा, गल्ला साफ किया… पुलिस पेट्रोलिंग खत्म होते ही शराब दुकान में चोरी।

    बोकारो में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

    बोकारो के लावाटांड़ में रेलवे ट्रैक पर मिले तीन शव, एक की पहचान बबलू सोरेन के रूप में

    खासमहाल-गोविंदपुर सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, भाजपा परसुडीह मंडल ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणियों के लिए राहुल गांधी की आलोचना की

    डॉ. संजय श्रीवास्तव के पदभार ग्रहण पर सवर्ण महासंघ फाउंडेशन ने किया अभिनंदन

    जमीनी विवाद में विधायक के चालक की हत्या, परिवार के तीन सदस्य घायल; पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.