Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आदित्यपुर में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, फायरिंग में युवक गंभीर
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    आदित्यपुर में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, फायरिंग में युवक गंभीर

    Aman OjhaBy Aman OjhaMarch 3, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    आदित्यपुर : थाना क्षेत्र के सालडीह बस्ती स्थित श्रीनाथ पब्लिक स्कूल के समीप सोमवार देर रात दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना में 22 वर्षीय राजवीर सिंह को गोली लग गई, जिसके बाद उसे आनन-फानन में इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

    सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अपराधकर्मी संजय सरकार के बेटे शुभम सरकार पर फायरिंग करने का आरोप है। बताया जा रहा है कि आशीष नामक युवक को निशाना बनाकर चलाई गई गोली राजवीर सिंह को जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

    घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पुरानी रंजिश को लेकर दोनों गुटों के बीच विवाद हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प और फायरिंग में बदल गया।

    वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। घटना के बाद सालडीह बस्ती और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरंगामटिया में बाहा-मागे की गूंज, ढोल-नगाड़ों से थिरका सिद्धू-कानू मैदान, विधायक संजीव सरदार बोले – संस्कृति हमारी पहचान, इसे सहेजना हम सबकी जिम्मेदारी
    Next Article पाकिस्तान में सेना पर अंकुश की कोशिशें और सियासी संघर्ष

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.