Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हमने जमशेदपुर की पत्रकारिता की एक अनमोल शख्सीयत को खो दिया: रंजीत सिंह
    Breaking News Headlines झारखंड राष्ट्रीय

    हमने जमशेदपुर की पत्रकारिता की एक अनमोल शख्सीयत को खो दिया: रंजीत सिंह

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 10, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हमने जमशेदपुर की पत्रकारिता की एक अनमोल शख्सीयत को खो दिया: रंजीत सिंह

    इस मुश्किल समय के बीच जब किसी व्यक्ति का हम सब के बीच चला जाना महज एक सूचना मात्र बनती जा रही है, हमने जमशेदपुर की पत्रकारिता की एक अनमोल शख्सीयत को खो दिया है। वरिष्ठ पत्रकार और प्रभात खबर में हम सब के साथी रहे श्री विनोद शरण का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। यह सूचना अपने आप में एक इतिहास समेटे हुए है। एक जीवट पत्रकार, जिंदादिल इंसान, एक सच्चा साथी, सबका ख्याल रखने वाला बड़ा भाई, विपरीत परिस्थितियों में भी शिकायत नहीं करने वाला एक धैर्यवान व्यक्तित्व। प्रभात खबर जमशेदपुर की नींव में श्री विनोद शरण जी का खून-पसीना डूबा हुआ है। उन्होंने जमशेदपुर में प्रभात खबर के पहले संपादक रहे श्री अनुज कुमार सिन्हा जी के साथ मिलकर इसे सींचा और बड़ा किया। बाद में हम सब जिसकी टहनियां बने। श्री अनुज जी अपनी किताब ‘प्रभात खबर: प्रयोग की कहानी’ में इसका जिक्र करते हुए बताते हैं कि ‘शुरूआती दौर में हमें पहले न्यूज कवरेज करना, उसे रांची भेजना, छप कर अखबार आ जाए तो उसे एजेंट के पास ले जाना और फिर कार्यक्रम स्थल पर जाकर खुद बांटना। मेरे इस काम में विनोद शरण साथ होते। उन दिनों जमशेदपुर में हम दो लोग ही संपादकीय में काम करते थे।’
    तब से लेकर प्रभात खबर को जमशेदपुर में बुलंदियों तक पहुंचाने में उनका अतुलनीय योगदान रहा, जिसे भुलाया नहीं जा सकता। एक सहकर्मी, एक सीनियर और एक रिपोर्टर के तौर पर वे हमेशा परफेक्ट थे, ऐसा मुझे अब लगता है। उनकी लेखनी में राजनीतिक और ब्यूरोक्रेटिक समझ हमेशा दिखी। जटिल सरकारी फाइलों की खबरों को भी सरल भाषा में रख पाना उनकी विशेषता रही। वे जमशेदपुर में ऐसे रिपोर्टरों में शुमार रहे जिनकी भाषा पर भी पैनी पकड़ रही। वे लंबे समय से डायलिसिस पर चल रहे थे, बावजूद इसके उन्होंने हाल ही में गजिया बराज पर अपनी रिपोर्ट श्रृंखला लिखी, यह एक पत्रकार की तड़प थी, जो अंत तक उनके साथ रही। अंत में यदि एक सहकर्मी के तौर पर हमसे कोई चूक हुई हो, तो दिवंगत आत्मा से क्षमाप्रार्थी के साथ अंतिम जोहार विनोद जी। आप हमेशा याद आएंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअसम के नये मुख्यमंत्री होंगे हिमंत बिस्व सरमा होंगे, विधायक दल की बैठक के बाद ऐलान
    Next Article वाकई डर गया हूँ – क्या हो गया इस प्रकृति को ?

    Related Posts

    मेहनत का शोषण: हम मेहनत बेच रहे हैं, आप ‘गुलामी’ खरीद रहे | राष्ट्र संवाद

    May 9, 2026

    पढ़ाई बढ़ी लेकिन स्किल क्यों नहीं? भारत में बढ़ता स्किल गैप | राष्ट्र संवाद

    May 9, 2026

    ऑपरेशन सिंदूर: शौर्य पर सियासत और जनभावनाएं | राष्ट्र संवाद

    May 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    मेहनत का शोषण: हम मेहनत बेच रहे हैं, आप ‘गुलामी’ खरीद रहे | राष्ट्र संवाद

    पढ़ाई बढ़ी लेकिन स्किल क्यों नहीं? भारत में बढ़ता स्किल गैप | राष्ट्र संवाद

    ऑपरेशन सिंदूर: शौर्य पर सियासत और जनभावनाएं | राष्ट्र संवाद

    न्याय की कुर्सी पर बैठा इंसान भी टूट सकता है: जज अमन कुमार शर्मा | राष्ट्र संवाद

    🕉️🌺 दैनिक पंचांग एवं राशिफल 🙏०९::०५::२०२६ शनिवार

    ‌‌🕉️🌺 दैनिक पंचांग एवं राशिफल 🙏०८::०५::२०२६ शुक्रवार

    केडिया परिवार की शादी समारोह में जुटीं दिग्गज हस्तियां, अर्जुन मुंडा और रघुवर दास ने नवदंपति को दिया आशीर्वाद

    15वें वित्त आयोग की राशि में घोटाले का आरोप, स्वास्थ्य उपकेंद्र निर्माण में घटिया कार्य पर केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव से शिकायत

    एडीजे रियलिटी नए और पुराने ग्राहकों के लिए शुरू कर रही विशेष उपहार योजना- जितेंद्र मिश्रा

    जेवियर स्कूल में विद्यार्थी परिषद का हुआ गठन, लक्ष्य बने अध्यक्ष

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.