Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » असम के नये मुख्यमंत्री होंगे हिमंत बिस्व सरमा होंगे, विधायक दल की बैठक के बाद ऐलान
    Breaking News Headlines राजनीति

    असम के नये मुख्यमंत्री होंगे हिमंत बिस्व सरमा होंगे, विधायक दल की बैठक के बाद ऐलान

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 10, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गुवाहाटी: असम के नए मुख्यमंत्री के तौर पर हिमंत बिस्व सरमा के नाम का ऐलान कर दिया गया है. बीजेपी में शनिवार से जारी बैठकों के दौर के बाद  सरमा के नाम पर मोहर लगा दी गई. असम का पर्यवेक्षक बनाकर भेजे गए केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने विधायक दल की बैठक के बाद यह जानकारी देते हुए बताया कि सरमा  सोमवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.

    नरेंद्र सिंह तोमर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने सरमा के नाम का प्रस्ताव रखा और भाजपा के प्रदेश पार्टी अध्यक्ष रंजीत कुमार दास और हाफलांग से नव निर्वाचित विधायक नंदिता गार्लोसा ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया. चूंकि और किसी के नाम का प्रस्ताव नहीं रखा गया तो सरमा को भाजपा विधायक दल का नेता सर्वसम्मति से चुन लिया गया है.
    तोमर ने कहा कि भाजपा, असम गण परिषद (एजीपी) और यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) के अपने गठबंधन सहयोगियों के साथ जल्द ही बैठक करेगी. एजीपी विधायक दल ने भी रविवार को बैठक की. पार्टी ने घोषणा की कि वह भाजपा विधायक दल द्वारा निर्वाचित नेता का समर्थन करेगी.

    बीजेपी ने 126 सदस्यीय असम विधानसभा में 60 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि उसकी गठबंधन सहयोगी असम गण परिषद से नौ और यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल ने छह सीटें जीतीं है. बीजेपी ने चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पद के अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की थी. ऐसे में नए मुख्यमंत्री पर फैसले के लिए बीजेपी आलाकमान ने सर्बानंद सोनावाल और हेमंत बिस्व सरमा को दिल्ली बुलाया था. दोनों नेताओं ने कल दिल्ली में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के एक के बाद कई मुलाकात की थी.

    इससे पहले असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने अपना इस्तीफा राज्यपाल जगदीश मुखी को सौंप दिया था. असम में बीजेपी विधायक दल की बैठक से पहले सर्बानंद ने इस्तीफा दे दिया था. खबर है कि  शाम को हेमंत बिस्?वा शर्मा राज्?यपाल जगदीश मुखी से मुलाकात करेंगे.

    इस बार के विधानसभा चुनाव में सर्बानंद सोनोवाल ने माजुली सीट से कांग्रेस नेता राजिब लोचन पेगू को 43,192 मतों के अंतर से हराया था. सर्बानंद सोनोवाल ने इस सीट से लगातार दूसरी बार जीत हासिल की है. वहीं बीजेपी नेता हेमंत बिस्वा शर्मा ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के रोमेन चंद्र बोरठाकुर को 1,01,911 मतों के अंतर से हराकर जालुकबारी सीट पर कब्जा बरकरार रखा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमालदीव के बार में डेविड वॉर्नर और माइकल स्‍लेटर के बीच हुई हाथापाई
    Next Article हमने जमशेदपुर की पत्रकारिता की एक अनमोल शख्सीयत को खो दिया: रंजीत सिंह

    Related Posts

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    June 25, 2026

    ट्रंप का दावा: मध्यपूर्व में शांति की ओर बढ़ रहा ईरान, ईरान बड़ी रियायतें दे रहा है

    June 25, 2026

    सरायकेला-खरसावां में अवैध बालू खनन पर जिला प्रशासन की सख्ती, बिना चालान बालू ले जा रहा वाहन जब्त, पांच वाहनों से ₹23 हजार जुर्माना

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    कोचिंग जाने निकली 16 वर्षीय छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

    सिंहभूम कॉलेज में ‘साहित्यिक मंच’ संपन्न, संताली साहित्य और युवा रचनाधर्मिता पर मंथन

    प्रखंड मुख्यालय में एससीआर को ले बीएलए-2 की बैठक आयोजित

    मवि ऊपरबेड़ा में प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप एवं लिटिल चैम्पस फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित

    ट्रंप का दावा: मध्यपूर्व में शांति की ओर बढ़ रहा ईरान, ईरान बड़ी रियायतें दे रहा है

    खनन विभाग ने औचक निरीक्षण में किया एक वाहन जब्त एवं पाटा टोल प्लाजा पर पांच वाहनों से वसूले 23 हजार जुर्माना

    पैतृक जमीन हड़पने से सी ओ से शिकायत 

    यूसील प्रबंधन के द्वारा के के फार्मा को 1 साल में 2 करोड़ से अधिक का भुगतान लेकिन समय पर नहीं मिल रहा है मरीजों को जरूरी दवा

    सरायकेला-खरसावां में अवैध बालू खनन पर जिला प्रशासन की सख्ती, बिना चालान बालू ले जा रहा वाहन जब्त, पांच वाहनों से ₹23 हजार जुर्माना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.