Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यूपी के मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत, दो घायल
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    यूपी के मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत, दो घायल

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 7, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मथुरा. उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार सुबह हुए भीषण हादसे में एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई है. सभी मृतक हरदोई के संडीला क्षेत्र के गांव बहादुरपुर के निवासी थे. मथुरा के करीब एक कार की टक्कर अज्ञात वाहन से हो गई. यह टक्कर इतनी तेज थी कि सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मरने वालों में तीन पुरुष, तीन महिलाएं व एक बच्चा शामिल है. पुलिस ने बताया कि हादसे में दो लोग घायल भी हुए हैं.बताया जा रहा है कि यह हादसा थाना नौहझील क्षेत्र में माइलस्टोन 68 पर हुआ है. एसपी ग्रामीण ने बताया कि कार सवार लोग एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए नोएडा जा रहे थे. हादसे में दो लोग घायल हुए हैं. इसमें एक पुरुष व बच्चा शामिल है, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
    थाना नौहझील क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे के बाजना कट के समीप शनिवार सुबह वैगन आर कार अज्ञात वाहन में पीछे से घुस गई. कार में बहादुरपुर निवासी लल्लू गौतम, उनके बेटे राजेश, श्री गोपाल गौतम, संजय, संजय की पत्नी निशा, लल्लू की पत्नी छुटकी, राजेश की पत्नी नन्दनी, संजय के पुत्र धीरज और संजय के दूसरे पुत्र कृष सवार थे.

    हादसे में कृष और श्री गोपाल घायल हो गए. बाकी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. ये सभी लोग अपने मूल गांव बहादुरपुर हरदोई से शादी समारोह से कासना सदरपुरा, गौतम बुद्ध नगर लौट रहे थे. एसपी देहात श्रीचन्द्र और एसपी सिटी एमपी सिंह घटनास्थल पर पहुंचे.

    वहीं घटना की सूचना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद मथुरा के पास यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुई सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक प्रकट किया है. मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. सीएम योगी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमौसम विभाग का पूर्वानुमान: गर्मी से मिलेगी राहत, केरल में मानसून के 10 दिन पहले आने की संभावना
    Next Article IAS पूजा सिंघल को पहचानिए,भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा

    Related Posts

    भालूबासा के विस्थापित दुकानदारों के पुनर्वास के लिए सक्रिय हुईं पूर्णिमा साहू, जल्द होगा दुकान आवंटन

    June 22, 2026

    मेयर सुधा गुप्ता ने किया स्थल निरीक्षण, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के दिए निर्देश

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 : 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ, पहले चरण में नहीं मांगे जाएंगे दस्तावेज

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भालूबासा के विस्थापित दुकानदारों के पुनर्वास के लिए सक्रिय हुईं पूर्णिमा साहू, जल्द होगा दुकान आवंटन

    मेयर सुधा गुप्ता ने किया स्थल निरीक्षण, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के दिए निर्देश

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 : 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ, पहले चरण में नहीं मांगे जाएंगे दस्तावेज

    ब्रह्मर्षि विकास मंच का हुआ विस्तार, युवाओं को मिली संगठन की जिम्मेदारी

    मासिक अपराध गोष्ठी में एसएसपी ने दिए सख्त निर्देश, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन पर जोर

    सलिल कुमार नाग बने यूसिल के नए तकनीकी निदेशक यूसिल में उत्पादन बढ़ाना ओर भ्रष्टाचार मुक्त करना बड़ी चुनौती

    18 महीने से 262 मजदूरों का 25 दिन का बकाया का नहीं हुआ भुगतान। मजदूर करेंगे मुख्यमंत्री से शिकायत

    यूसिल में 35 लाख की लागत से बनी गेट अधूरा घायल हो रहे हे लोग

    गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स में बॉयलर ब्लास्ट के विरोध में ग्रामीणों व कामगारों का धरना

    कपाली मेडिकल दुकान रंगदारी,गोलीबारी कांड के फरार मुख्य आरोपी साकिर साह गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.