Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उप्र : तेज रफ्तार कार ने कांवड़ियों को कुचला, एक की मौत और तीन अन्य घायल
    Headlines अपराध उत्तर प्रदेश

    उप्र : तेज रफ्तार कार ने कांवड़ियों को कुचला, एक की मौत और तीन अन्य घायल

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    उप्र : तेज रफ्तार कार ने कांवड़ियों को कुचला, एक की मौत और तीन अन्य घायल

    सीतापुर:  उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के महमूदाबाद थाना क्षेत्र में कांवड़ियों के समूह में शामिल 17 वर्षीय एक लड़की की तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने इस घटना में समूह में शामिल तीन कांवड़ियों के घायल होने की भी जानकारी दी है।

     

     

    अपर पुलिस अधीक्षक प्रवीण रंजन ने बताया कि रविवार देर रात कांवड़ियों का एक समूह भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए बाराबंकी जिले के बड्डूपुर स्थित भगौली तीर्थ जा रहा था। इस समूह में 17 वर्षीय नेहा भी शामिल थी।

     

     

    रंजन के अनुसार, कांवड़िये जब जयरामपुर इलाके से गुजर रहे थे, तभी तेज रफ्तार से आ रही एक कार ने उन्हें पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि इस घटना में नेहा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य कांवड़िये-अरुण (15), संजना (17) और रजनी (18) घायल हो गए।

     

     

    रंजन के मुताबिक, घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने कांवड़ियों के समूह को टक्कर मारने वाली कार बरामद कर ली है और उसके चालक को भी हिरासत में ले लिया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभगवानपुर पुलिस ने रविवार को चलाया वाहन जांच अभियान
    Next Article बेगूसराय से एक युवक का अपहरण कर भाग रहे पांच बदमाशों को बांका के चांदन पुलिस ने पकड़ा है।

    Related Posts

    संस्कृत कॉलेज खम्हार में ताला तोड़कर लाखों की सामग्री चोरी

    October 22, 2026

    घाघरा में गूंजा जय श्रीराम का जयकारा, मंत्री संजय पासवान ने तीर चलाकर किया रावण का वध

    October 22, 2026

    13 वर्षीय रुपेश ने बनाया रावण का पुतला, सकरवासा में हुआ रावण दहन

    October 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    संस्कृत कॉलेज खम्हार में ताला तोड़कर लाखों की सामग्री चोरी

    घाघरा में गूंजा जय श्रीराम का जयकारा, मंत्री संजय पासवान ने तीर चलाकर किया रावण का वध

    13 वर्षीय रुपेश ने बनाया रावण का पुतला, सकरवासा में हुआ रावण दहन

    महाआरती के साथ शारदीय नवरात्र संपन्न।

    रेल यात्रियों के सुविधा हेतु किया गया जन संवाद।

    एसपी अनिमेष नैथानी के कुशल नेतृत्व में चतरा पुलिस की मुस्तैदी ने जीता जनता का भरोसा, दुर्गा पूजा में दिखी बेहतर पुलिसिंग की मिसाल

    बखरी में पुलिस का नशा के विरुद्ध अभियान तेज, दो नशेड़ी गिरफ्तार

    स्नातक व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव की प्रशासनिक तैयारी पूरी

    केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का शुक्रवार को जमशेदपुर दौरा, भाजपा कार्यकर्ताओं से करेंगी मुलाकात

    शहीदों की स्मृति में गम्हरिया में जलेगा एक दीया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.