बखरी में पुलिस का नशा के विरुद्ध अभियान तेज, दो नशेड़ी गिरफ्तार
राष्ट्र संवाद संवाददाता
*बखरी/बेगूसराय।* बखरी पुलिस ने नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए नशे की हालत में हंगामा कर रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हेमनपुर निवासी उपेंद्र सदा के पुत्र मिथुन कुमार और बहादुरपुर निवासी उपेंद्र पासवान के पुत्र सुपर कुमार के रूप में हुई है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष अरविंद कुमार यादव ने बताया कि गश्ती के दौरान दोनों युवक नशे की हालत में मिले। जिसके बाद उन्हें हिरासत में लेकर मेडिकल जांच कराई गई, जिसमें नशे की पुष्टि हुई।
कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में नशा मुक्त अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
