Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला उपायुक्त की अध्यक्षता में कक्षा 01-12वीं के विद्यार्थियों का जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने को लेकर वर्चुअल बैठक
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड शिक्षा

    जिला उपायुक्त की अध्यक्षता में कक्षा 01-12वीं के विद्यार्थियों का जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने को लेकर वर्चुअल बैठक

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 19, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    जिला उपायुक्त की अध्यक्षता में कक्षा 01-12वीं के विद्यार्थियों का जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने को लेकर वर्चुअल बैठक, उप विकास आयुक्त, अपर आयुक्त, सभी अंचलाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, बीईईओ हुए शामिल

    जिला उपायुक्त ने अभियान चलाते हुए 30 अगस्त तक शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति के दिए निर्देश, कहा-निःशुल्क बनेगा विद्यार्थियों का जाति प्रमाण पत्र, अभिभावक या स्कूल प्रबंधन से कोई भी राशि नहीं ली जाएगी

    सभी विद्यालयों के साथ टैग किये गए वी.एल.ई, बीईईओ को अभियान के अनुश्रवण का दिया गया निर्देश

    सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा 01 से 12वीं के विद्यार्थियों का जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने को लेकर जिला उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव द्वारा सभी सम्बन्धित पदाधिकारियों के साथ वर्चुअल माध्यम से बैठक की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त श्री प्रदीप प्रसाद, अपर उपायुक्त श्री सौरभ सिन्हा, सभी अंचलाधिकारी, बीईईओ तथा अन्य सम्बन्धित पदाधिकारी जुड़े।

    जिला उपायुक्त द्वारा अभियान चलाते हुए 30 अगस्त से पहले शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति का स्पष्ट निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि अभियान की सफलता को लेकर जिले भर के विद्यालयों के साथ वीएलई को टैग किया गया है, ऐसे में तय समय में शत प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करें। उन्होंने कार्य योजना बनाते हुए 3 दिनों में एक विद्यालय के सभी बच्चों का जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने की बात कही। कहा कि यह प्रमाण पत्र निःशुल्क बनना है, इसके लिए बच्चे या उनके अभिभावक तथा विद्यालय प्रबंधन से भी कोई राशि नहीं ली जाएगी।

    बैठक में खतियान नहीं होने पर प्रमाण पत्र निर्गत करने में आ रही समस्याओं को लेकर उप विकास आयुक्त श्री प्रदीप प्रसाद ने बताया कि स्थानीय स्तर पर मुखिया या अन्य जनप्रतिनिधि से मंतव्य लेते हुए राजस्व कर्मचारी के जांच के पश्चात उस आधार पर प्रमाण पत्र निर्गत किया जा सकता है।

    जिला उपायुक्त ने कहा कि बच्चों को सरकारी योजनाओं एवं आरक्षण का लाभ लेने के लिए जाति प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है, ऐसे में इस अभियान के संचालन को पूरी प्राथमिकता के साथ पूर्ण करें। आवदेन ऑनलाइन करना है इसके लिए वी.एल.ई टैग किये गए हैं। उन्होंने सभी बीईईओ को अभियान के अनुश्रवण एवं सफल संचालन के निर्देश दिये।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपुलिस ने छीनतई गिरोह के नौ सदस्यों को गिरफ्तार करने में पायी सफलता
    Next Article गोविंदा अला रे… से गुंजायमान हुआ सूर्यधाम

    Related Posts

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    June 22, 2026

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    June 21, 2026

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    June 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भरत तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में साकची में कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच की मांग

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में सामूहिक योगाभ्यास, उपायुक्त राजीव रंजन ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.