Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देश मे षडयंत्र के तहत वंचित, शोषित, पीड़ित, दलित, आदिवासी पिछड़ों की हकमारी का हो रहा प्रयास : गुरु प्रकाश पासवान
    बिहार बेगूसराय राजनीति

    देश मे षडयंत्र के तहत वंचित, शोषित, पीड़ित, दलित, आदिवासी पिछड़ों की हकमारी का हो रहा प्रयास : गुरु प्रकाश पासवान

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadMay 3, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    पटना ,बिहार :भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश पासवान ने आज राजद और कांग्रेस पर सीधा सियासी हमला बोलते हुए कहा कि देश मे एक षडयंत्र हो रहा है जिसके तहत वंचित, शोषित, पीड़ित, दलित, आदिवासी पिछड़ों की हकमारी का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज देश मे आरक्षण और संविधान के नाम पर राजनीति की जा रही है और इसे हथकंडा बनाया जा रहा है।

    पटना के भाजपा मीडिया सेंटर में आज एक प्रेसवार्ता में श्री पासवान ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के एक वीडियो में साफ कहते हुए सुना जा रहा है , जिसमे उन्होंने कहा था कि देश के संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का है। आज राजद और कांग्रेस यही षडयंत्र कर रहे हैं। आज जो हमलोगों को संवैधानिक रूप से आरक्षण प्राप्त है उसे मुसलमानों को दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस ने इसे लाया है।

    हालांकि गुरु प्रकाश ने इंडी गठबन्धन को सावधान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साफ कह चुके हैं कि पृथ्वी पर जबतक वे हैं तब तक एससी, एसटी, पिछड़े वर्ग का आरक्षण को जाने नहीं देंगे। उन्होने 2014 में ही साफ कह दिया था कि उनकी सरकार के केंद्र में गरीब, शोषित, पीड़ित और वंचित रहेंगे। उन्होंने कहा कि आज केंद्रीय गृहमंत्री का गलत वीडियो पोस्ट कर भ्रम फैलाने की कोशिश की जाती है। उन्होंने इंडी गठबन्धन के नेताओं को चुनौती देते हुए कहा कि वे जब चाहे इस मुद्दे पर बहस कर लें।

    उन्होंने कहा कि देश मे आपातकाल लगाने वाले आप, संविधान की मूल आत्मा को 42 वें संशोधन से बदलने वाले आप, बाबा साहब को अपमानित करने वाले आप, सीताराम केशरी को अपमानित करने वाले आप । उन्होंने एक संदर्भ की चर्चा करते हुए कहा कि खडगे जी भी तब तक पानी नहीं पीते जबतक सोनिया गांधी से नही पूछा जाता। अब आप दलितों की स्थिति की कल्पना कर सकते हैं।

    उन्होंने राजद पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि सामाजिक न्याय और आरक्षण की परिभाषा उनके घर से शुरू होती है और उनके घर के अंदर ही समाप्त हो जाती है। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि लालू यादव की राजनीति कांग्रेस के विरोध में पनपी है। उन्होंने कहा कि आरक्षण, संविधान को ढाल बनाकर भ्रष्टाचार, परिवारवाद, तुष्टिकरण छिपाने का प्रयास हो रहा है। उन्होंने कहा कि दरअसल इनमे बर्दाश्त करने की क्षमता नहीं है।

    आज आदिवासी समाज की महिला देश के सर्वोच्च पद पर बैठी है, जिसे ये बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं, लेकिन इन्हें अब इसे सीख लेना चाहिये।

    उन्होंने राजद और कांग्रेस को चुनौती देते हुए कहा कि भाजपा का कोई भी कार्यकर्ता उनसे इस संबंध में बहस करने को तैयार है। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि आप जो शिगूफा चला रहे हैं वह हम नही होने देंगे।

    उन्होंने बताया कि यह वही कांग्रेस है जब आरक्षण के मुद्दे पर नेहरू ने सभी राज्य को पत्र लिखा था और कहा था कि आरक्षण लागू नहीं होना चाहिए। यही नहीं राजीव गांधी ने मंडल कमीशन का विरोध करते हुए कहा था कि अगर लागू होगा तो गृह युद्ध छिड़ जाएगा।

    उन्होंने कहा कि हमारे लिए सबका साथ, सबका विकास एक नारा नहीं प्रतिबद्धता है।

    इस प्रेस वार्ता में प्रदेश मीडिया संयोजक दानिश इकबाल मीडिया, सह प्रभारी सूरज पांडेय, महिला मोर्चा महामंत्री भारती पासवान, एससी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अनामिका पासवान भी उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचाईबासा :प्रधानमंत्री मोदी ने गीता कोड़ा और अर्जुन मुंडा के लिए वोट मांगने के साथ कांग्रेस और झामुमो पर जमकर निशाना साधा
    Next Article भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने लोकसभा चुनाव निमित्त लोकसभा प्रभारी एवं सहप्रभारी की घोषणा, रविंदर सिंह रिंकू बने सहप्रभारी

    Related Posts

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    June 2, 2026

    पहले अपनी गिरिबां में झांकें, फिर दूसरों पर सवाल उठाना चाहिए : गौरव पुष्टि

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.