Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चाईबासा :प्रधानमंत्री मोदी ने गीता कोड़ा और अर्जुन मुंडा के लिए वोट मांगने के साथ कांग्रेस और झामुमो पर जमकर निशाना साधा
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति

    चाईबासा :प्रधानमंत्री मोदी ने गीता कोड़ा और अर्जुन मुंडा के लिए वोट मांगने के साथ कांग्रेस और झामुमो पर जमकर निशाना साधा

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 3, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    प्रधानमंत्री मोदी ने गीता कोड़ा और अर्जुन मुंडा के लिए वोट मांगने के साथ कांग्रेस और झामुमो पर जमकर निशाना साधा

    चाईबासा में पीएम मोदी ने कहा- कांग्रेस आजादी की श्रेय सिर्फ एक परिवार को देती है, बीजेपी ने भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान के बारे में देश को बताया

     

     

     

    पीएम मोदी की दो दिवसीय झारखंड दौरे की शुरुआत हो चुकी है. पीएम मोदी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सिंहभूम लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार गीता कोड़ा और खूंटी लोकसभा सीट के लिए अर्जुन मुंडा के लिए वोट मांगने के साथ कांग्रेस और झामुमो पर जमकर निशाना साधा

    चाईबासा: पीएम नरेंद्र मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा चाईबासा से शुरु हो चुका है. लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पीएम मोदी ने झारखंड में पहली बार चुनावी सभा को संबोधित किया. यहां से उन्होंने सिंहभूम लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार गीता कोड़ा और खूंटी से अर्जुन मुंडा के लिए लोगों से वोट करने की अपील की.

     

     

    पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि बीजेपी के कारण ही झारखंड राज्य का निर्माण हुआ. उन्होंने कहा कि कुछ नेता ये कहते थे कि उनकी लाश पर झारखंड का निर्माण होगा. लेकिन ये बीजेपी की ताकत थी कि झारखंड राज्य का निर्माण हुआ. पीएम ने बताया कि आयुष्मान भारत और मुद्रा योजना की शुरुआत झारखंड से शुरू हुई है. पीएम ने बताया कि भगवान बिरसा मुंडा के गांव से पीएम जनमन योजना की शुरुआत की गई. उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी की शुरुआत झारखंड के खूंटी से हुई है. उन्होंने कहा कि उनके लिए दिल्ली से बढ़कर झारखंड का नाता है.

     

     

     

    पीएम की सभा के लिए दोपहर से लोग लोगों की भीड़ सभा स्थल पर पहुंच चुकी थी. मंच पर पीएम मोदी के साथ बीजेपी प्रत्याशी गीता कोड़ा और बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा सहित झारखंड बीजेपी की अन्य बड़े नेता भी मौजूद रहे. यहां से पीएम ने झामुमो और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. इसके साथा ही उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियों के बारे में भी लोगों को जानकारी दी. पीएम ने लोगों से गीता कोड़ा और अर्जुन मुंडा को वोट देकर भारी मतो से विजयी बनाने की अपील की.

     

     

    चाईबासा के बाद आज पीएम रांची में एक रोड शो भी करेंगे. पीएम के रोड शो के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से लेकर राजभवन तक बैरिकेडिंग कर दी गई है. पीएम के रोड शो को देखते हुए दोपहर के तीन बजे के बाद से ही हरमू रोड पर आवागमन रोक दिया गया है. इसके अलावा पीएम के रोड शो को कवर करने वाले मीडिया कर्मियों को जिला प्रशासन ने पास निर्गत किया है. पीएम का रोड हरमू रोड के भारत माता चौक से रातू रोड के न्यू मार्केट तक जाएगा. इस दौरान प्रधानमंत्री का स्वागत भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं के द्वारा किया जाएगा.

    प्रधानमंत्री मोदी ने गीता कोड़ा और अर्जुन मुंडा के लिए वोट मांगने के साथ कांग्रेस और झामुमो पर जमकर निशाना साधा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसरायकेला :मतदान पदाधिकारियों का प्रशिक्षण एन.आर.प्लस.टू उच्च विद्यालय में संपन्न
    Next Article देश मे षडयंत्र के तहत वंचित, शोषित, पीड़ित, दलित, आदिवासी पिछड़ों की हकमारी का हो रहा प्रयास : गुरु प्रकाश पासवान

    Related Posts

    आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों और बिजली व्यवस्था पर इसरो की चिंता, मानसून से पहले सुधार की मांग

    June 3, 2026

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    June 3, 2026

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों और बिजली व्यवस्था पर इसरो की चिंता, मानसून से पहले सुधार की मांग

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.