अनियंत्रित बाईक कंटेनर से टकराई दो घायल
राष्ट्र संवाद संवाददाता
चांडिल। जमशेदपुर -रांची मुख्य राज्य मार्ग (एनएच-33) पर रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे कांडरबेड़ा स्थित पंडित रघुनाथ मुर्मू चौक समीप तेज रफ्तार असंतुलित बाईक अज्ञात कंटेनर से टकराकर पलटी युवक ओर युवती घायल . इस घटना में बाइक सवार युवक युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में लड़की का बायां पैर में चोट लगी. जबकि युवक को भी चोटें आई हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जेएच 0DT 6107 नंबर की बाइक पर सवार दोनों युवक-युवती कालीमंदिर, रामगढ़ की ओर से कांडरबेड़ा आ रहे थे। चौक के पास उनकी बाइक एक कंटेनर वाहन से टकरा गई, जिससे बाइक असंतुलित होकर सड़क के बाईं ओर से दाईं ओर जा पहुंची। इस दौरान लड़की का पैर बाइक के पायदान में फंस गया और वह दर्द से चीखने लगी। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता से प्रथमिक उपचार के बाद पैसेंजर ओटो द्वारा जमशेदपुर इलाज के लिए भेज दिया.

