Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड आंदोलनकारी दिवंगत सामाजिक कार्यकर्ता कपूर बागी की स्मृति सभा आयोजित
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां संवाद की अदालत हजारीबाग

    झारखंड आंदोलनकारी दिवंगत सामाजिक कार्यकर्ता कपूर बागी की स्मृति सभा आयोजित

    Aman KumarBy Aman KumarMay 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड आंदोलनकारी दिवंगत सामाजिक कार्यकर्ता कपूर बागी की स्मृति सभा आयोजित
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    चांडिल: झारखंड आंदोलनकारी सह दिवंगत समाजसेवी कपूर बागी की स्मृति में रविवार को चिलगु-चाकुलिया स्थित मितान जुमिद में जन-मुक्ति वाहिनी एवं विस्थापित मुक्ति वाहिनी के संयुक्त तत्वावधान में एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इसमें चांडिल, ईचागढ़, पटमदा, जमशेदपुर, नीमडीह आदि क्षेत्रों के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और कपूर बागी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

    वक्ताओं ने कपूर बागी को एक निडर, समर्पित और बेपरवाह कार्यकर्ता बताते हुए कहा कि उन्होंने जीवनभर सामाजिक परिवर्तन की दिशा में कार्य किया। उन्होंने कभी अपनी हैसियत या पद का निजी लाभ के लिए उपयोग नहीं किया, जबकि उनके मामा शिबू सोरेन और ममेरे भाई हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

    सभा में वक्ताओं ने कपूर बागी के संघर्षों को याद करते हुए कहा कि वे कोयलकारो, जिंदल-मित्तल के खिलाफ आंदोलन, और दलमा क्षेत्र को इको-सेंसिटिव जोन बनाए जाने के विरोध में अग्रणी रहे। उनकी निडरता और बागी तेवर को आज के सामाजिक आंदोलनों के लिए प्रेरणा बताया गया।

    कार्यक्रम में उनकी माता सुखी टुडू, पत्नी सुकुरमनी टुडू, पुत्र उमूल-बाबूलाल, बेटी दुलारी सहित अनेक परिजन शामिल हुए। वक्ताओं ने उनके बच्चों की पढ़ाई और परवरिश में सहयोग का संकल्प भी जताया।

    सभा में अरविंद अंजुम, मंथन, आशुतोष महतो, डॉ. सुख चंद्र झा, श्यामल मार्डी, सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    झारखंड आंदोलनकारी दिवंगत सामाजिक कार्यकर्ता कपूर बागी की स्मृति सभा आयोजित
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअनियंत्रित बाईक कंटेनर से टकराई दो घायल
    Next Article देश में संविधान बचाने की आवश्यकता:के.राजू

    Related Posts

    राम मंदिर चढ़ावे विवाद: आस्था पर सवाल, साख दांव पर

    June 20, 2026

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    June 20, 2026

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गंगा का महत्व: जीवन, मोक्ष और पर्यावरण की पुकार

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग

    विश्व संगीत दिवस: शांति और संवेदना का वैश्विक उत्सव

    राम मंदिर चढ़ावे विवाद: आस्था पर सवाल, साख दांव पर

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    राजनीति शास्त्र की छात्राओं ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का फील्ड विजिट

    पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस समारोह में बोले राज्यपाल, ‘विविधता में एकता भारत की सबसे बड़ी शक्ति’

    बाल विवाह के खिलाफ युवा का जिला स्तरीय कार्यशाला शिक्षकों को बच्चों के अधिकार के प्रति जागरूक किया गया

    सिंहभूम चैम्बर के प्रतिनिधिमंडल ने टाटा टेक्नीकल इंस्टीच्यूट का किया भ्रमण कौशल विकास एवं उद्योगों की आवश्यकता के अनुरूप प्रशिक्षण को और सशक्त बनाने पर दिया जोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.