Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » होम आइसोलेशन के जरूरतमंद मरीजों को ऑक्सीजन कन्संट्रेटर उपलब्ध कराने की जिला प्रशासन पूर्वी सिंहभूम की एक पहल
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    होम आइसोलेशन के जरूरतमंद मरीजों को ऑक्सीजन कन्संट्रेटर उपलब्ध कराने की जिला प्रशासन पूर्वी सिंहभूम की एक पहल

    News DeskBy News DeskJanuary 13, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    आयुक्त, कोल्हान प्रमंडल ने कार्यक्रम ‘गृह संजीवनी’ के तहत ‘आरोग्य मानस एप’ किया लॉन्च, होम आइसोलेशन के जरूरतमंद मरीजों को ऑक्सीजन कन्संट्रेटर उपलब्ध कराने की जिला प्रशासन पूर्वी सिंहभूम की एक पहल

    XLRI के तकनीकी सहयोग से तैयार किया गया ‘आरोग्य मानस एप’, डॉक्टर का प्रिस्क्रिप्शन और कोविड पॉजिटिव रिपोर्ट करना होगा एप में अपलोड, प्रशासन और चिकित्सकों की टीम करेगी स्क्रूटनी, जांचोंपरांत घर बैठे जरूरतमंदों को मिलेगा ऑक्सीजन कन्संट्रेटर

    समाहरणालय परिसर स्थित एनआईसी कक्ष से आज आयुक्त कोल्हान प्रमंडल श्री मनोज कुमार द्वारा होम आइसोलेशन के जरूरतमंद लोगों को घर पर ही ऑक्सीजन कन्संट्रेटर पहुंचाने की जिला प्रशासन,पूर्वी सिंहभूम की पहल का ऑनलाइन शुभारंभ किया गया। पिछले दोनों लहर के अनुभवों से सीख लेते हुए तथा लोगों की जरूरतों को विशेष ध्यान में रखते हुए ‘गृह संजीवनी’ जैसी पहल शुरू की गई है जिससे लोगों को सही समय पर ऑक्सीजन मिल सके। मौके पर उपायुक्त श्री सूरज कुमार ने कहा कि पिछले दो लहर में देखा है ऑक्सीजन पर निर्भरता के कारण थोड़ी अव्यवस्था की स्थिति उत्प्न्न हो रही थी, लोगों को होम आइसोलेशन में ऑक्सीजन की बड़ी दिक्कत हो रही थी। इसी को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा जरूरतमंद मरीजों तक ऑक्सीजन कन्संट्रेटर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ‘गृह संजीवनी’ जैसा एक पहल किया गया है। XLRI के सहयोग से शुरू किए गए इस कार्यक्रम में XLRI से सभी तकनीकी सहयोग प्राप्त हो रहे हैं, एक एप ‘आरोग्य मानस एप’ डिज़ाइन किया गया है जिससे लोगों को ऑनलाइन अप्लाई करने से ऑक्सीजन कन्संट्रेटर घर बैठे मिलेगा। ‘आरोग्य मानस एप’ के माध्यम से लोग अपना कोविड पॉजिटिव रिपोर्ट और डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन अपलोड करेंगे जिसके बाद पहले 5 दिन के लिए कन्संट्रेटर दिया जाएगा जिसे आवश्यकता के अनुसार रिनुअल भी कराया जा सकता है। रिनुअल के लिए कोषांग के नोडल पदाधिकारी और चिकित्सक अप्रूवल देंगे। कोविड मरीजों के स्वस्थ होने के बाद इसे नगर निकाय की टीम द्वारा वापस जमा कर लिया जाएगा। फिलहाल इसे शहरी क्षेत्र में शुरू करने की योजना है जिसे बाद में ग्रामीण क्षेत्रों में विस्तार दिया जाएगा। एप लांच के मौके पर एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, निदेशक डीआरडीए, जिला परिवहन पदाधिकारी, विशेष पदाधिकारी जेएनएसी, XLRI के प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।

     

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकोरोना के बढ़ते मामलों के बीच पीएम मोदी की मुख्‍यमंत्रियों के साथ बैठक, क्‍या बढ़ेंगी बंदिशें?
    Next Article जांच में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला

    Related Posts

    खोदावंदपुर बीआरसी में प्रखण्ड स्तरीय पीबीएल उन्मुखीकरण कार्यशाला संपन्न, गतिविधि आधारित शिक्षा पर जोर

    September 12, 2026

    बखरी में 20 सूत्री की बैठक: योजनाओं की जांच के लिए कमेटी गठित, सदस्यों ने जताई नाराजगी

    September 12, 2026

    केंद्र पर भेदभाव के आरोप बेबुनियाद, एमएमडीआर और सुरक्षा फंड पर भाजपा का पलटवार

    September 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    खोदावंदपुर बीआरसी में प्रखण्ड स्तरीय पीबीएल उन्मुखीकरण कार्यशाला संपन्न, गतिविधि आधारित शिक्षा पर जोर

    बखरी में 20 सूत्री की बैठक: योजनाओं की जांच के लिए कमेटी गठित, सदस्यों ने जताई नाराजगी

    केंद्र पर भेदभाव के आरोप बेबुनियाद, एमएमडीआर और सुरक्षा फंड पर भाजपा का पलटवार

    बाबा गरीबनाथ परिसर में गणेश मेले की तैयारी अंतिम चरण में

    पटना के आदेशानुसार मंसूरचक में रोगी कल्याण समिति का बैठक आयोजित, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार पर जोर

    तीज व्रत: श्रद्धा, भक्ति, प्रेम और समर्पण का अद्भुत प्रतीक

    पुलिस पर पथराव मामले में पूर्व मुखिया समेत दो गिरफ्तार, भेजे गए जेल

    कपाली में अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई, बालू-चिप्स लदे दो वाहन जब्त

    आदिवासी शमशान भूमि पर कचड़े की अंबार होने से झामुमो महिला नेत्री बाली मार्डी ने जताया आक्रोश

    कपाली में अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई, बालू-चिप्स लदे दो वाहन जब्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.