Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच पीएम मोदी की मुख्‍यमंत्रियों के साथ बैठक, क्‍या बढ़ेंगी बंदिशें?
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा झारखंड बिहार राजनीति राष्ट्रीय

    कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच पीएम मोदी की मुख्‍यमंत्रियों के साथ बैठक, क्‍या बढ़ेंगी बंदिशें?

    News DeskBy News DeskJanuary 13, 2022Updated:January 13, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच पीएम मोदी की मुख्‍यमंत्रियों के साथ बैठक, क्‍या बढ़ेंगी बंदिशें?

    वर्चुअल बैठक में CM ने PM को बतायी झारखंड की तैयारियां

    देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राज्‍यों के मुख्‍यमंत्रियों के साथ बैठक शुरू हो गई है। इस दौरान राज्‍यों में कोरोना के हालात को लेकर समीक्षा की जा रही है। राजधानी दिल्‍ली सहित कई राज्‍यों में कोरोना के मामले तेजी से बढ़े हैं। वहीं, पांच राज्‍यों में जल्‍द ही विधानसभा चुनाव होने हैं। इसे लेकर भी टेंशन है।
    यह बैठक वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के जरिये हो रही है। बैठक के दौरान पीएम ने कहा कि सौ साल की सबसे बड़ी महामारी से भारत की लड़ाई अब तीसरे साल में प्रवेश कर चुकी है। मेहनत हमारा एकमात्र पथ है और विजय एकमात्र विकल्प है। हम 130 करोड़ भारतीय अपने प्रयासों से कोरोना से जीतकर जरूर निकलेंगे।
    पीएम बोले ओमीक्रोन को लेकर पहले जो संशय की स्थिति थी, वो अब धीरे-धीरे साफ हो रही है। पहले जो वेरिएंट थे, उनकी अपेक्षा में कई गुना अधिक तेजी से ओमीक्रोन वेरिएंट सामान्य जन को संक्रमित कर रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ स्थिति का आकलन कर रहे हैं। स्पष्ट है कि सतर्क रहना है।

    उन्‍होंने कहा कि आज भारत लगभग 92 प्रतिशत वयस्क जनसंख्या को कोविड वैक्सीन की पहली डोज दे चुका है। देश दूसरी डोज की कवरेज में भी 70 प्रतिशत के आसपास पहुंच चुका है। 10 दिन के अंदर ही भारत ने लगभग 3 करोड़ किशोरों का भी टीकाकरण कर दिया है। आज राज्यों के पास पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन है। फ्रंटलाइन वर्कर्स और वरिष्ठ नागरिकों को ‘प्रि‍कॉशन डोज’ जितनी जल्द लगेगी उतना ही हमारे हेल्थ केयर सिस्टम का सामर्थ्य बढ़ेगा। शत-प्रतिशत टीकाकरण के लिए हर घर दस्तक अभियान को हमें और तेज करना है।
    भारत में कोरोना के 236 दिनों में सबसे अधिक 2,47,417 नए मामले आए हैं। इनमें ओमीक्रोन वेरिएंट के 5,488 मामले शामिल हैं। इसके साथ ही महामारी के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3,63,17,927 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के गुरुवार को सुबह आठ बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, देश में ओमीक्रोन वेरिएंट के एक दिन में 620 मामले आए जो अब तक सर्वाधिक मामले हैं। इसी के साथ ही कोरोना के इस वेरिएंट के मामले बढ़कर 5,488 हो गए हैं।
    महाराष्ट्र में ओमीक्रोन के सबसे अधिक 1,367 मामले आए। इसके बाद राजस्थान में 792, दिल्ली में 549, केरल में 486 और कर्नाटक में 479 मामले आए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशैक्षणिक मांगों को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी रवि कुमारी से मिला एआईएसएफ प्रतिनिधिमंडल
    Next Article होम आइसोलेशन के जरूरतमंद मरीजों को ऑक्सीजन कन्संट्रेटर उपलब्ध कराने की जिला प्रशासन पूर्वी सिंहभूम की एक पहल

    Related Posts

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    पुतिन की टिप्पणी: मोदी और बदलते वैश्विक समीकरण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.