Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने हेतु पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भाजपा कार्यकर्ताओं को भेंट किया राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा, नागरिकों से घरों में तिरंगा लगाने की अपील की
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने हेतु पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भाजपा कार्यकर्ताओं को भेंट किया राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा, नागरिकों से घरों में तिरंगा लगाने की अपील की

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarAugust 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने हेतु पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भाजपा कार्यकर्ताओं को भेंट किया राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा, नागरिकों से घरों में तिरंगा लगाने की अपील की

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की सफलता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता रघुवर दास ने सोमवार को एग्रिको स्थित अपने आवासीय कार्यालय में कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भेंट किया। इस अवसर पर उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के सातों मंडल अध्यक्षों को सम्मानपूर्वक तिरंगा सौंपा। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा गया और सभी ने अभियान को जन-जन तक पहुंचाने एवं सफल बनाने का संकल्प लिया।

    इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भारत के स्वाभिमान और एकता का प्रतीक है। उन्होंने एक राष्ट्र-एक भावना के तहत सभी झारखंडवासियों एवं जमशेदपुरवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे 13 से 15 अगस्त तक अपने घर, दुकान और फ्लैट पर सम्मानपूर्वक तिरंगा लगाएं। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारे स्वतंत्रता संग्राम की भावना का प्रतीक है और जब पूरा जमशेदपुर, झारखंड व देश तिरंगामय होगा तो देशभक्ति का ज्वार देखने को मिलेगा। साथ ही, घर-घर राष्ट्रीय ध्वज लगाने से खादी ग्रामोद्योग और हमारे बुनकर भाई भी सशक्त होंगे और देश आत्मनिर्भर भारत की दिशा में और मजबूती से आगे बढ़ेगा।

    इस अवसर पर भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष गुंजन यादव, जीवन लाल, पप्पू उपाध्याय, बबलू गोप, विकास शर्मा, सूरज सिंह, युवराज सिंह, रंजीत सिंह समेत कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    नागरिकों से घरों में तिरंगा लगाने की अपील की हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने हेतु पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भाजपा कार्यकर्ताओं को भेंट किया राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगदरा ड्राइवर कॉलोनी हत्या कांड: पांच नामजद आरोपी अब भी फरार, मृतक परिजनों को मिल रही जान से मारने की धमकी
    Next Article अब ऋषि-मुनियों की परंपरा को पुष्पित-पल्लवित करने का वक्तःसरयू राय

    Related Posts

    सुनील गुप्ता की पहल लाई रंग, 24 घंटे में शुरू हुआ बागबेड़ा रोड नंबर-3 का लीकेज मरम्मत और पक्कीकरण कार्य

    July 22, 2026

    फुसबंगला तेजाब कांड पर सियासत तेज, राज्य मंत्री ज्योति सिंह मथारू ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

    July 22, 2026

    JPSC ने 14वीं संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 की स्थगित, अगली सूचना तक नहीं होगी परीक्षा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सुनील गुप्ता की पहल लाई रंग, 24 घंटे में शुरू हुआ बागबेड़ा रोड नंबर-3 का लीकेज मरम्मत और पक्कीकरण कार्य

    फुसबंगला तेजाब कांड पर सियासत तेज, राज्य मंत्री ज्योति सिंह मथारू ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

    JPSC ने 14वीं संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 की स्थगित, अगली सूचना तक नहीं होगी परीक्षा

    जमशेदपुर: केनरा बैंक की शाखा से गोल्ड लोन का करोड़ों का सोना गायब होने का मामला, एफआईआर दर्ज

    एसआईआर-2026: सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की तीसरी बैठक, मतदाता सूची सत्यापन पर जोर

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न, पानी में फंसे वाहन

    मुख्य डाकघर को ई-मेल से बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; पुलिस ने शुरू की जांच।

    एसआईआर को लेकर हनफिया उच्च विद्यालय मतदाता केंद्र पर बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक

    नीट और पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन

    चाईबासा में हाथी का आतंक: एक व्यक्ति की जान ली, तीन घर किया क्षतिग्रस्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.