Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चुनाव से अब तक विधायक सरयु राय ने केबुलवासियों को किया भ्रमित, अपने हक की लड़ाई पहले से लड़ रहे हैं कर्मचारी: प्रेम झा
    Breaking News झारखंड राजनीति

    चुनाव से अब तक विधायक सरयु राय ने केबुलवासियों को किया भ्रमित, अपने हक की लड़ाई पहले से लड़ रहे हैं कर्मचारी: प्रेम झा

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 12, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चुनाव से अब तक विधायक सरयु राय ने केबुलवासियों को किया भ्रमित, अपने हक की लड़ाई पहले से लड़ रहे हैं कर्मचारी: प्रेम झा

    जमशेदपुर। जमशेदपुर पुर्वी के विधायक सरयु राय द्वारा वर्षों से बंद पड़ी केबुल कंपनी के मामले में दिए गए बयान कि ‘मेरी रुचि कंपनी खुलवाने में नहीं है’ पर भाजपा महानगर प्रवक्ता प्रेम झा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। रविवार को प्रेम झा ने प्रेस-विज्ञप्ति जारी कर कहा कि सरयु राय जी चुनाव से पूर्व मंचों पर लगातार केबुल कंपनी खुलवाने और इसमें स्थानीय युवाओं को रोजगार से जोड़ने की बातें कहते नहीं थकते थे। यहां तक कि चुनाव के दौरान उनकी ओर से बाकायदा इसपर घोषणापत्र जारी किया गया। परंतु दो साल तक केबुलवासियों को अपनी बातों से और पत्र लिखकर भ्रमित करते रहे। अब दो वर्ष बाद उनका यह कहना कि कंपनी को खुलवाने में बहुत कानूनी अड़चन है और अब मेरी रुचि इसमें नहीं है। पूर्ण रूप से उनकी विफलता को इंगित करता है। प्रेम झा ने कहा कि केबुल कंपनी का मामला 10 वर्ष पूर्व से बायफर में रहा, फिर एनसीएलटी में सुनवाई चली। फरवरी 2020 में कोर्ट ने कंपनी को दिवालिया मानकर कर्मचारियों के बकाया वेतन और अन्य राशि के भुगतान संबंधी आदेश दिए। केबुल कर्मचारियों ने फैसले को एनसीएलएटी (नेशनल कंपनी लाॅ अपीलेट ट्रिब्यूनल) कोर्ट में चुनौती दी जहां एनसीएलएटी कोर्ट ने एनसीएलटी कोर्ट के आदेश को रद्द कर दिया। केबुल कमर्चारी कोर्ट को कंपनी खुलवाने हेतु कई प्रस्ताव पेश कर रहे हैं। मामले पर कर्मचारी कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं लेकिन विधायक जी के ऐसे रवैये से उनमें भी निराशा आ गयी है। विधायक सरयु राय ने बड़े वादे कर केबुलवासियों के साथ विश्वासघात किया। प्रेम झा ने इस मामले में राज्य सरकार के जवाब को भी साझा किया जिसमें उन्होंने स्पष्ट रूप से कंपनी के पुनरोद्धार संबंधी मामले में खुद के हस्तक्षेप से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि केबुलकर्मी अपने बकाए पीएफ की भी कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं, अब विधयाक सरयु राय द्वारा फिरसे केबुलकर्मी और केबुलवासियों की आंखों में धुल झोंकने का प्रयास किया जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराज्य में खेल और बैडमिंटन के उत्थान के लिए बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड का गठन, 18 सितंबर से टेल्को क्लब में दो दिवसीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का होगा आयोजन
    Next Article  नेता प्रतिपक्ष बाबुलाल मरांडी सोमवार को शहर में, अनुसूचित मोर्चा के जिला सम्मेलन में लेंगे भाग, दिनभर चलेगा मुलाकातों का दौर

    Related Posts

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    June 6, 2026

    पश्चिम बंगाल की राजनीति: तृणमूल में टूट, ममता की बढ़ती चिंताएँ

    June 6, 2026

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    पश्चिम बंगाल की राजनीति: तृणमूल में टूट, ममता की बढ़ती चिंताएँ

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.